Home Latest news सीरिया सरकार और विद्रोही गुटों के बीच शुरू हुई शांति वार्ता, संघर्ष विराम पर जोर

सीरिया सरकार और विद्रोही गुटों के बीच शुरू हुई शांति वार्ता, संघर्ष विराम पर जोर

0
सीरिया सरकार और विद्रोही गुटों के बीच शुरू हुई शांति वार्ता,  संघर्ष विराम पर जोर
Syria peace talks began between the government and rebel groups
Syria peace talks began between the government and rebel groups
Syria peace talks began between the government and rebel groups

अस्ताना। रूस, तुर्की और ईरान की मध्यस्थता वाली सीरिया वार्ता कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में आज शुरू हो गई है। इस वार्ता में स्थायी संघर्ष विराम पर मुख्य रूप से जोर दिया जा रहा है।

सीरिया के असद प्रशासन और विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बाद पहली बार दोनों पक्ष बातचीत के लिए आमने-सामने बैठे हैं। अस्ताना में चल रही बातचीत 6 साल के सीरियाई युद्ध को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है। इस युद्ध में अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं और सीरिया की आधी आबादी विस्थापित हो चुकी है तथा लाखों लोग शरणार्थियों के जीवन जी रहे हैं।

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत स्टाफन दी मिस्तूरा इस बातचीत में भाग ले रहे हैं। अगर अस्ताना में हो रही बातचीत सफल होती है तो अगले महीने जिनीवा में और राजनीतिक वार्ताएं होंगी।