Home Blog Page 4183

एकता कपूर की पंजाबी फिल्म में सुपर सिंह बने दिलजीत

Diljit Dosanjh to play first ever punjabi superhero in super singh, ekta kapoor's next
Diljit Dosanjh to play first ever punjabi superhero in super singh, ekta kapoor’s next

मुंबई। हिंदी फिल्मों का प्रोडक्शन बंद कर चुकी एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी अब पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं।

फैंस को उम्मीद, ग्रीनपार्क में चलेगा विराट कोहली का बल्ला

viratt kohliकानपुर। विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली भारतीय टीम लगातार बेहतर फार्मेंस कर रही है, तो कप्तान भी अच्छे फार्म में है।

करण जौहर की बायोग्राफी लॉन्च, सेक्सुअलटी पर भी खुलासा

shah rukh khan launches Karan Johar's biography An Unsuitable Boy
shah rukh khan launches Karan Johar’s biography An Unsuitable Boy

मुंबई। करण जौहर की बायोग्राफी लॉन्च हो गई है। सोमवार को एक पांच सितारा होटल में आयोजित एक समारोह में शाहरुख खान ने करण जौहर की बायोग्राफी एन अनसुटेबल ब्वाय को लांच किया। इस मौके पर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित बालीवुड के कई सितारे मौजूद थे।

पहले चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन इस बायोग्राफी को लॉन्च करेंगे, लेकिन वे समारोह से दूर रहे। इस मौके पर शाहरुख खान ने करण जौहर की तारीफ करते हुए कहा कि परिवार के अलावा उनको करण जौहर समझते हैं।

शाहरुख खान ने कहा कि इस बायोग्राफी का नाम ए गुड ब्वाय होना चाहिए था, क्योंकि इंसान के तौर पर करण जौहर बेमिसाल हैं। शाहरुख खान ने कहा कि बरसों से दोस्ती के बाद मैं कह सकता हूं कि करण बेहतरीन इंसान हैं और मानवीय संवेदनाओं को समझते हैं।

शाहरुख ने कहा कि करण हमेशा उनके लिए स्पेशल रहेंगे। इस मौके पर शाहरुख खान से हुई पहली मुलाकात को याद करते हुए करण जौहर ने कहा कि वे अपने पिता (स्व. यश जौहर) के साथ उनसे मिलने गए थे। उस वक्त मेरे पिता डुप्लीकेट को लेकर शाहरुख से मिलने गए थे।

पहली मुलाकात में मैंने शाहरुख खान को बेहद सहज महसूस किया और जिस तरह से वे मेरे पिता को सम्मान दे रहे थे, वो मेरे दिल को छू गया और तब से ही हमारे खास रिश्ते की शुरुआत हो गई।

करण ने कहा कि हर रिश्ते की तरह हमारे रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आते रहे, लेकिन एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान न कभी कम हुआ और न ऐसा होगा। करण जौहर ने कहा कि ये रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहेगा।

याद रहे कि करण जौहर की इस बायोग्राफी में तमाम किस्सों के अलावा काजोल और करीना कपूर के साथ उनके रिश्तों के बिखरने की बातें भी शामिल हैं। साथ ही पहली बार इस बायोग्राफी में करण जौहर ने पहली बार अपनी सेक्सुअलटी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

अखिलेश यादव को कमान, डॉन व बेरिया हलकान

Mafia-turned politician former MP atiq ahmad
Mafia-turned politician former MP atiq ahmad

कानपुर। सपा परिवार में चल रहे घमासान को कुछ हद तक चुनाव आयोग ने स्थिर कर दिया और अखिलेश यादव को कमान मिल गई। लेकिन कानपुर में चुनाव की तैयारी कर रहे बाहुबली अतीक अहमद व विधायक शिवकुमार बेरिया सहित कई संभावित दावेदार हलकान हो गए हैं।

श्रीराम श्रीधरन बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिन सलाहकार

Sridharan Sriram joins Australia cricket team as spin consultant for india tour
Sridharan Sriram joins Australia cricket team as spin consultant for india tour

नई दिल्ली। क्रिकेट आस्ट्रेलिया न पूर्व भारतीय स्पिनर श्रीराम श्रीधरन को आगामी भारतीय दौरे को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय टीम का स्पिन सलाहकार नियुक्त किया है।