
शादी के बंधन में बंधे योगेश्वर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया अनोखा तोहफा

श्रीमद् भागवत कथा : परमात्मा को पाने के लिए संयम आवश्यक

अजमेर। परमात्मा को पाने के लिए संयम आवश्यक है। कर्दम देवहूति की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान स्वयं कपिल के रूप में उनके पुत्र का रूप लेकर अवतरित हुए। भाग्यशाली वे हैं, जो श्रद्धावान होकर गुरु रूप में परमात्मा का दर्शन कर लें। यह बात वृंदावन धाम से आए सवामी श्रवणानंद सरस्वती ने कही।
मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल विकास मेले की धूम
अजमेर। भेल पूरी, पानी पतासी, चाट, कचौरी और भी कई चटपटी सामग्री की स्टालें। नन्हें बच्चों के साथ चटखारे लेते अभिभावक। कुछ ऐसा ही नजारा था मंगलवार को भजनगंज स्थित मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित जीवन कौशल विकास मेले का।
जोधपुर के शेरगढ में दलित महिला का अपहरण कर गैंगरेप

जोधपुर। जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में बकरियां लेने गई एक दलित महिला का अपहरण कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नए साल में यह ट्राय करे नया फैशन

हर लडक़ी खुबसूरत दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती है खास कर के वो गल्र्स जो कॉलेज जाती है। कॉलेज गल्र्स चाहती है कि वो कॉलेज जाए तो सब उन्हें देखे और उनकी तारीफ करे इसलिए ही वो हर तरह से स्टाइलिश दिखना चाहती है मतलब की कपड़ों के मामले से लेकर अपने मेकअप के मामले में भी। क्योकि ये भी माना जाता है कि “फर्स्ट इम्प्रैशन इस लास्ट इम्प्रैशन” इसलिए ही लड़कियां स्टाइलिश दिखना चाहती है।
इंप्रेशन जमाने का तरीका-कई गर्ल्स बाजार में लेने कुछ और जाती है और खरीद कुछ और लाती है। गर्ल्स फंकी लुक के लिए फंकी एक्सेसरीज की शॉपिंग और स्टाइलिश बैग्स को ज्यादा पसंद करती है। वन साइड बैग ज्यादा लेना पसंद करती है गर्ल्स। कपड़ों पर तो सभी ध्यान देंगे लेकिन इंप्रेशन जमाने के लिए स्टाइलिश बैग से आसान तरीका कोई हो ही नहीं सकता है।
स्टाइलिश बैग्स का जमाना- अब वो समय गया जब गर्ल्स कॉलेज के लिए कैसा भी बैग चुन लेती थीं। अब कॉलेज बैग्स इतने स्टाइलिश आने लगे हैं, जिनके लिएहर लड़की दीवानी है। आज कल मार्केट में कैनवस, रकसैक बैग, प्रिंटेड, फ्लोरल बैग, जूट स्लिंग बैक, क्रॉप बैग आदि आ गए है जिन्हें काफी पसंद किए जा रहा हैं। कई कंपार्टमेंट वाले ये मल्टीकलर बैग स्टाइलिश लुक देते हैं। ये न केवल आपका स्टाइल बढ़ाते हैं, बल्कि आपको फ्रेश लुक भी देते है।
इसके साथ ही कैनवस बेस पर फ्लोरल्स छपे डबल साइड वाले और लेदर डिटेलिंग वाले प्रिंटेड बैग्स आजकल हॉट फेवरेट हैं।इसका कारण साइड बैग्स होते हैं। केवल एक तरफ ही सारा वजन होने के कारण ऐसी परेशानी होना आम बात है। आप कॉलेज जा रही हैं तो किताबें भी कैरी करनी पड़ेगी। ऐसे में केवल स्टाइल पर ध्यान देने के बजाय आरामदायक और सुविधाजनक बैग लेने चाहिए। कोशिश करें कि ऐसे बैग लें, जिससे किताबों और अन्य जरूरी सामानों का भार बराबर से कंधों पर रहे।
