
संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

सुब्रत राय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 600 करोड़ रुपए जमा नहीं कराए तो जेल जाना पड़ेगा

नई दिल्ली। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 600 करोड़ रुपए जमा करने के लिए 6 फरवरी की दिनांक को आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया। यदि वह पैसा नहीं जमा करा पाते हैं तो उन्हें फिर जेल जाना पड़ेगा।
हर सैन्य मुख्यालय में लगेगी शिकायत पेटी : सेना प्रमुख

नई दिल्ली। पहले अर्धसैनिक बलों के जवानों और बाद में सेना के एक जवान द्वारा वीडियो जारी करके भेदभाव, उत्पीड़न आदि का आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले का सेना प्रमुख बिपिन चंद्र रावत ने संज्ञान लिया है।
इंफोसिस का तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 प्रतिशत बढ़ा

बेंगलुरु। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3708 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 3465 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 7 प्रतिशत से ज्यादा है।
कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखा-जोखा के अनुसार 31 दिसम्बर को समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 17273 करोड़ रुपये रहा जबकि वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में यह 15902 करोड़ रुपये रहा था।
निदेशक मंडल ने 5 रुपये मूल्य के शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था।
अवैध संबंधों के संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या
