Home Blog Page 4223

एयरटेल पेमेंट बैंक : बचत खातों पर 7.25 प्रतिशत ब्याज

Airtel payment Bank
Airtel payment Bank

नई दिल्ली। पूरे देश में ‘एयरटेल पेमेंट बैंक’ ने काम शुरू कर दिया। पहले दिन 3,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और इसने बचत खातों पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर देने की पेशकश की है। पेमेंट बैंक को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया।

कोलकाता हाईकोर्ट ने आरएसएस की सभा को दी सशर्त अनुमति

after police refusal, kolkata High Court grant permission for RSS rally
after police refusal, kolkata High Court grant permission for RSS rally

कोलकाता। आरएसएस के ब्रिगेड में सभा करने पर लगा ग्रहण अंततः हट गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जयमाल्य बागची ने आरएसएस को सभा करने की सशर्त अनुमति दे दी इसलिए शनिवार को आयोजित होनेवाली सभा में फिलहाल कोई बाधा नहीं है।

कांकाणी शिकार मामले में सलमान के मुलजिम बयान 25 को

black buck poaching case : courts asks salman khan and four others to appear before january 25
black buck poaching case : courts asks salman khan and four others to appear before january 25

जोधपुर। बहुचर्चित कांकाणी हरिण शिकार प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुलजिम बयान आगामी 25 जनवरी को होंगे। इसके लिए उन्हें कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए है।

…तो यह उबटन सर्दियों में निखारेगा आपकी त्वचा को 

try this home made remedy for dry skin in winter season
try this home made remedy for dry skin in winter season

सर्दियाँ आते ही त्वचा काली, रूखी और डार्क होने  लगती हैं ऐसे में कितने उपाए अपना ले निजात नहीं मिलता। ऐसे में हम कुछ उबटन लेकर आये हैं जिससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

तिल से निखारें रंगत
तिल न केवल त्वचा की गंदगी साफ करता है, बल्कि उसे जरूरी निखार व सौंदर्य भी प्रदान करता है। इसके अलावा यह त्वचा को नमी भी देता है, इसलिए इस मौसम में इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं।
उबटन- 5 चम्मच सफेद तिल, 10-12 केसर के रेशे और आधा चम्मच शक्कर को पीस लें। थोड़े-से कच्चे दूध की मदद से इसका लेप बना लें और चेहरे व हाथ-पैरों पर लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस उबटन में आधा चम्मच बादाम का तेल मिला लें।
ध्यान रखें- लेप को 5-6 मिनट तक लगाकर रखें। इसे निकालने के लिए छिलके सहित एक संतरे को आधा काट लें और त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। यह एक तरह से स्क्रब का काम करेगा और साथ ही इससे त्वचा भी चमकेगी। उबटन में मौजूद शक्कर स्किन पोर्स को खोलने में मदद करेगा, जिससे तिल का न्यूट्रिशन अंदर तक जा सकेगा। यदि त्वचा पर टैनिंग है या कोहनी व घुटने काले हैं, तो लेप छुड़ाने के लिए संतरे की जगह नींबू को आधा काटकर रगड़ें। कालापन दूर होगा और त्वचा साफ होगी।
गुलाबी उबटन
घर में गुलाब का पौधा हो, तो क्या कहने ! गुलाब में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा को धूप, धूल, गंदगी से पहुंचे नुकसान को ठीक करके रंगत लौटाता है। गुलाब के नेचुरल सत्व त्वचा की नमी को बचाए रखते हैं।
उबटन- गुलाब की पत्तियों को पीस लें (लगभग एक कटोरी)। इसमें एक चम्मच बादाम का तेल (नारियल, जैतून या कोई भी अन्य तेल), आधा चम्मच शक्कर और चुटकी भर खाने वाला सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं।
ध्यान रखें- लेप को 5-6 मिनट तक लगाकर रखें। इसे निकालने के लिए संतरे या नींबू की सहायता लें। यह लेप त्वचा को चमकदार बनाता है। यदि आपकी बगलों से ज़्यादा दुर्गंध आती है, तो गुलाब के स्थान पर पुदीने की पत्तियों को पीसकर लेप बनाएं। इससे दुर्गंध के साथ-साथ कालापन भी कम होगा।
आटे का उबटन
मिले-जुले अनाज, यानी गेहूं, रागी, जई, चना दाल, सोया, मक्का आदि से बना आटा सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी कई फायदे दे सकता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की रौनक बढ़ती है और डेड स्किन भी निकल जाती है।
उबटन- एक कटोरी मिले-जुले अनाज के आटे (बाज़ार में यह मल्टीग्रेन के नाम से आसानी से मिल जाता है) में 2 चम्मच तेल (बादाम, नारियल आदि), चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे कच्चेदूध की मदद से घोल लें।
ध्यान रखें- लेप को 5-6 मिनट तक लगाकर रखना है। शरीर का ताप इसके सत्वों को सोखकर इसे पूरी तरह सुखा देगा। इसके बाद हाथों में हल्का-सा तेल या पानी लगाकर इसे छुड़ाएं। ध्यान रहे कि छुड़ाते वक़्त हाथों को घुमाते जाएं, ताकि अच्छी तरह स्क्रब भी हो सके। यह लेप त्वचा को पोषण देता है, साथ ही त्वचा सांस लेने लगती है।
इन बातों का रखें ख्याल-
केवल उबटन लगा लेने से त्वचा की रंगत नहीं निखरती। कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है-
उबटन गंदी त्वचा पर बिल्कुल न लगाएं। पहले किसी सॉफ्ट फेसवॉश से स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर उबटन लगाएं।
उबटन को पूरी तरह से निकालकर त्वचा साफ करना भी बहुत जरूरी है, वरना त्वचा में खिंचाव होता है, जिससे वह रूखी व बेजान होने लगती है।
उबटन निकालने के बाद सादे पानी से त्वचा को धोना न भूलें।
त्वचा को जरूरी नमी की भी दरकार होती है। इसलिए पानी से धोने के बाद अच्छी गुणवत्ता वाला मॉइश्चराइजर लगाएं।

सर्दियों में आँखों का रखे ऐसे ख्याल!

take care of your eyes in this way if you want to look good in winter
take care of your eyes in this way if you want to look good in winter

सर्दिया आते ही आँखे ड्राई होने लगती हैं। वही पॉल्यूशन और फॉग से आँखे ख़राब होने लगती हैं। ऐसे में  अगर आप पूरे साल आंखो की किसी भी समस्या से परशान नहीं भी हैं तो भी ठंड और बर्फबारी का मौसम आपके आंखो के लिए नई मुश्किल पैदा कर सकता है।

सौभाग्य से आपके पास बहुत सारे ऑप्शंस मौजूद हैं जिसे अपनाकर आप अपनी आंखो को इन परेशानियों से बचा कर रख सकते हैं। नीचे दिये जा रहे आइकेयर टिप्स को अपनायें, सावधानियां बरतें और बनाये अपने आंखों को स्वस्थ और खूबसूरत।
आंखो में नमी बनाये रखने की कोशिश करें
सर्दियों में हवा बहुत ही सर्द और जानलेवा होती है ऐसे में आपकी स्किन के साथ साथ आंखो के ड्राइ होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में एक्सपर्ट से सलाह लेकर आंखों की ड्रायनेस से बचने का आइड्रॉप का इस्तेमाल करें।
गर्म चीजों से दूरी बना कर रखें
सामान्यत लोग घर पर हीटर ऑन कर के रखते हैं जिससे भी आंखो में खतरा बना रहता है। ये आइवॉटरिंग की समस्या को बढ़ा सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से लें ब्रेक
जहां तक संभव हो सके टीवी और फोन से दूरी बना कर रखें। कुछ लोग सर्दियों में टीवी के सामने बैठना पसंद करते हैं और और इस दौरान वे आंखे भी झपकाना पसंद नहीं करते हैं जिसके कारण भी आइवॉटरिंग की समस्या हो सकती है साथ ही आंखों का लाल होना और दर्द होना भी आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए आपको 20-20 मिनट के अंतराल में टीवी को छोड़ कर किसी दूसरी चीजों को कम से कम 20 सेकेंड्स के लिए देखना चाहिए। आंखों में दर्द होने पर गर्म कपड़े रख कर 15 मिनट के लिए सिंकाइ करें।
सनग्लास लगाना ना भूलें
सर्दियों में भले ही लगता है कि धूप नहीं है तो युवी किरणों का भी कोई खतरा नहीं है। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि ठंड में इसका खतरा कहीं ज्यादा होता है। जब सूरज की किरणें फर्श पर पड़े बर्फ पर पड़ती है तो वे रिफ्लैक्ट होकर हमारी आंखों में पड़ती हैं जो नुक्सानदेह हो सकता है।15 मिनट से ज्यादा समय के लिए जब कभी बाहर जायें तो सनग्लास का इस्तेमाल करना ना भूलें।
अपनी डाइट को नियमित करें
शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आंखों को भी सही पोषण और विटामिन्स की जरुरत पड़ती है। और ये हमें हमारी डाइट से मिलती है। हेल्दी डाइट न सिर्फ हमारे आंखो के विजन को सही करता है बल्कि इसकी बीमारियों जैसे सूखेपन और दर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है। डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों के ओवरऑल फंक्शन को सही करने में सहायक होता है।
सावधानी से करें आंखो का मेकअप
आइमेकअप करते समय ये सुनिश्चित कर ले कि आपके ब्रशेस पूरी तरह से हाइजेनिक और साफ हों क्यों कि आंख हमारी बॉडी का सबसे सेंसिटिव पार्ट होता है। ऐसे में में ये ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। ध्यान रखें कि जो आइमेकअप प्रोडक्ट आप इस्तेमाल कर रही हैं वो एक्सपायरी डेट की ना हों। रात में सोने से पहले साफ कॉटन से आइमेकअप हटाना भी न भूलें।