Home Blog Page 4308

राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले माह जनवरी के अंत तक: शिक्षा मंत्री

rajasthan third grade teachers transfer by the end of january
rajasthan third grade teachers transfer by the end of january

अजमेर। राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले की तैयारी शिक्षा विभाग ने प्रारंभ कर दी है तथा इसी माह के अंत तक तबादले कर दिए जाएगें।

राज्य शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रदेश में तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को इसी माह के अंत तक तबादले सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा और विभाग ने इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से जनवरी माह के अंत तक तबादले कर दिए जाएंगे।

सिरोही उपखण्ड कार्यालय, जहां हर फाइल और कागज का है अपना पता

sirohi sdm showing ios certificate given to his office
sirohi sdm showing iso certificate given to his office

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही उपखण्ड अधिकारी कार्यालय अब ऐसा कार्यालय होगा जिसकी पत्रावली ही नहीं बल्कि उन पत्रावलियों में लगे हर कागज को एक पता मिल गया है। भविष्य में सिरोही उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आने वाले एसडीएम यदि इसी व्यवस्था को यथावत रखते हैं तो आम आदमी को सरकारी कार्यालयों से कागज या फाइल गुमने के जवाब मिलने बंद हो जाएंगे।

पाक ने 219 और भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Pakistan to release 219 Indian fishermen
Pakistan to release 219 Indian fishermen

कराची। पाकिस्तान ने कथित रूप से उसके जलक्षेत्र में पहुंचने पर गिरफ्तार किये गये 219 भारतीय मछुआरों को आज रिहा कर दिया और इस तरह पिछले 10 दिन में सद्भावनापूर्ण कदम के रूप में पाकिस्तानी जेलों से रिहा भारतीय मछुआरों की कुल संख्या 439 हो गयी है।

जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने कहा कि गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों पर मालिर जेल से 219 मछुआरों को रिहा किया गया है।सितंबर में उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते में आये तनाव के बाद से दूसरी बार पाकिस्तान की जेलों से भारतीय मछुआरों को छोड़ा गया है। उरी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया था।

पाकिस्तान सरकार ने 25 दिसंबर को एक साल से अधिक समय से जेल में बंद 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।सेहतो ने कहा कि आज रिहा किये गये भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कराची की लांधी जेल में करीब 110 और भारतीय मछुआरे बचे हैं।

पिछले साल मार्च में पाकिस्तान सरकार ने 87 भारतीय मछुआरों को छोड़ा था जो करीब ढाई साल से कराची की जेल में बंद थे।पाकिस्तान और भारत क्षेत्रीय सीमा का उल्लंघन करने पर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।

दोनों देशों के मछुआरे सजा पूरी होने के बाद भी कई साल तक जेल में रहते हैं और उनकी एकमात्र उम्मीद सरकारों के सद्भावनापूर्ण कदम के तौर पर लिये गये फैसले पर ही टिकी होती है।

चीन ने सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘Shangri-La of the world’ शुरू

China Shangri-La of the world's longest bullet train began
China Shangri-La of the world’s longest bullet train began

बीजिंग। चीन ने कुनमिंग से राजधानी बीजिंग तक के लिए अपना सबसे लंबा बुलेट ट्रेन शांगरी-ला ऑफ द वर्ल्ड शुरू किया है। हाई स्पीड ट्रेन के नेटवर्क में करीब 20,000 किलोमीटर का इजाफा करते हुए चीन ने अपने लगभग सभी प्रांतों को इससे जोड़ लिया है।

कुनमिंग चीन के दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत युन्नान की राजधानी है। कुनमिंग से यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर रवाना हुई और 2,760 किलोमीटर की यात्रा लगभग 13 घंटे में पूरा करके बीजिंग पहुंची।

ट्रेन का नाम दुनिया में प्रसिद्ध युन्नान के रिसॉर्ट ‘शांगरी-ला’ पर रखा गया है। यह नाम पहली बार ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हिल्टन की पुस्तक लॉस्ट होराइजन में आया था। कुनमिंग से बीजिंग की ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के टिकट का मूल्य 1,147.5 युआन (166 डॉलर) है। यह चीन में पूर्व-पश्चिम हाई-स्पीड रेलवे की सबसे लंबी लाइन है। चीन ने अभी तक 20,000 किलोमीटर हाई-स्पीट ट्रेन की पटरियां बिछा ली हैं।

सरकार का कहना है कि वर्ष 2030 तक इनकी लंबाई 45,000 किलोमीटर हो जाएगी। जापान के साथ प्रतिद्वंद्विता करते हुए चीन अपने बुलेट ट्रेन का भारत सहित अन्य देशों में जमकर प्रचार कर रहा है।

2016 की टॉप-10 बॉलीवुड मूवीज, जिन्होंने बाजार में मचाया तहलका

maxresdefault

एंटरटेनमेंट: आज इस खबर में हम आपको 2016 की टॉप 10 मूवी के नाम बताएँगे। जिन्होंने 2016 में बॉलीवुड दुनिया में तहलका मचाया था। तो चलिए देखते हैं टॉप मूवी

मूवी के नाम 

  • DANGAL

    dangal sabguru.com
    dangal sabguru.com

STAR- 9.2/10

  • FAN
    fan sabguru.com
    fan sabguru.com

    STAR-7.4/10

  • SULTAN
    SULTAN SABGURU.COM
    SULTAN SABGURU.COM

    STAR-7.3/10

  • UDTA PUNJAB
    UDTA PUNJAB
    UDTA PUNJAB* 

    STAR-7.9/10

  • SHIVAAY
    SHIVAY SABGURU.COM
    SHIVAY SABGURU.COM

    STAR-6.7/10

  • RUSTOM
    RUSTAM SABGURU.COM
    RUSTAM SABGURU.COM

    STAR-7.1/10

  • MOHENJO DARO
    MOHENJADARO SABGURU.COM
    MOHENJADARO SABGURU.COM

    STAR-6/10

  • AE DIL HAI MUSHKIL
    SABGURU.COM
    SABGURU.COM

    STAR-5.8/10

     

  • ROCKEY HANDSOME
    ROKY HANDSOME SABGURU.COM
    ROKY HANDSOME SABGURU.COM

    STAR-6.9/10

यह भी पढ़ें: