Home Blog Page 4309

पीएम मोदी से नीतीश की बढ़ी नजदीकियां, लालू व तेजस्वी पड़े अलग-थलग

pm modi share dais with cm nitish kumar on prakash parv event
pm modi share dais with cm nitish kumar on prakash parv event

पटना। गुरू गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में पटना पहुंचे पीएम मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में कई राजनीतिक संकेत दे दिए।

सोना 170 रुपये और चांदी 350 रुपये चमकी

gold Rs 170 and silver Rs 350
gold Rs 170 and silver Rs 350

नई दिल्ली। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा चीन से बढ़ी मांग के कारण विदेशी बाजारों में पीली धातु में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग निकलने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रूपए चमककर 28,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका। औद्योगिक मांग बढऩे से चांदी भी 350 रुपये उछलकर 40,600 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 11.75 डॉलर की तेजी के साथ 1,177.55 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 12.80 डॉलर चढक़र 1,178.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस सप्ताह की शुरुआत में 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे डॉलर के कमजोर होने से पीली धातु अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

घरेलू स्तर पर सोने में आज लगातार तीसरे और चांदी में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी रही है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 16.64 डॉलर प्रति औंस बोली गई। स्थानीय स्तर पर औद्योगिक माँग तथा जेवराती माँग में सुधार से चांदी की चमक आज भी बरकरार रही।

विश्लेषकों के अनुसार, सोने की इस चमक के पीछे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी का दिन करीब आना भी है। ट्रंप की नीतियों को लेकर अब भी बाजार में अस्थिरता बनी हुई है जिससे निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।

ट्रंप ने कर दर घटाने और बुनियादी ढांचो में निवेश बढ़ाने की बात की है और अर्थशास्त्रियों के मुताबिक उनके इन कदमों से महंगाई दर बढ़ सकती है। इससे सोने को बल मिला है। पीली धातु का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश चीन ट्रंप के सत्ता ग्रहण करने के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की वजह से अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है और इस वजह से संभवत वह अपने विदेशी मुद्रा भंडार के कुछ हिस्से को सोने के रूप में जमा कर रहा है, जिससे इसकी मांग चढ़ गई हैै।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड आज 170 रूपए चढक़र 28,720 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर 180 रूपए की तेजी के साथ 28,580 रूपए प्रति दस ग्राम पर बोला गया। इसके साथ ही आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 200 रूपए चमककर 24,200 रूपए पर पहुंच गई।

बुधवार को 650 रूपए चढक़र 40,250 रूपए प्रति किलोग्राम पर बिकी चाँदी हाजिर में आज भी 350 रूपए की तेजी रही और यह 40,600 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा में भी 380 रूपए का सुधार हुआ और यह भी 40,600 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 71 हजार तथा 72 हजार रूपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने से सोने में तेजी आई है। साथ ही घरेलू स्तर पर जेवराती मांग चढऩे से भी इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग का असर जारी रहेगा।

दिल्ली सर्राफा बाजार में इस प्रकार रहे भाव:-

सोना स्टैंडर्ड- 28,720 (प्रति दस ग्राम)
सोना बिटुर -28,580 (प्रति दस ग्राम)
चांदी हाजिर -40,600 (प्रति किलोग्राम)
चांदी वायदा-40,600 (प्रति किलोग्राम)
सिक्का लिवाली- 71,000 (प्रति सैकड़ा)
सिक्का बिकवाली- 72,000 (प्रति सैकड़ा)
गिन्नी – 24,200 (प्रति आठ ग्राम)

भारत को एक खिलाड़ी के रूप में धोनी की सख्त जरूरत : सुनील गावस्कर

would have staged dharna if MS Dhoni had quit playing : Sunil Gavaskar
would have staged dharna if MS Dhoni had quit playing : Sunil Gavaskar

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सख्त जरूरत है। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में बने रहने का फैसला किया।

नोटबंदी से पड़ेगा GDP पर असर, घटकर हो जाएगी 5 प्रतिशत: HSBC

The impact on GDP will Notbandi will be reduced by 5 percent
The impact on GDP will Notbandi will be reduced by 5 percent

नई दिल्ली । देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में घटकर पांच प्रतिशत पर आ जाएगी। एचएसबीसी की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में सुस्ती से जीडीपी दर प्रभावित होगी। वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी का मानना है कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से विनिर्माण और सेवाओं के अलावा उपभोग और निवेश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

एचएसबीसी के शोध नोट में कहा गया है कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी दर पांच प्रतिशत पर आएगी और जनवरी-मार्च तिमाही में यह छह प्रतिशत रहेगी। यह नोटबंदी से पहले के हमारे अनुमान से करीब दो प्रतिशत कम है।

नोट में कहा गया है कि मार्च तिमाही के बाद यह धीरे-धीरे सामान्य होकर फिर सात प्रतिशत के करीब पहुंचेगी लेकिन 7.5 से आठ प्रतिशत के दायरे में नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि कारोबार और उपभोक्ताओं को समायोजन की लागत को झेलना होगा।

कोलकाता : चलती बस में लडकी का यौन उत्पीड़न, पांच अरेस्ट

Kolkata : girl sexual assaulted on a moving bus, five arrested
Kolkata : girl sexual assaulted on a moving bus, five arrested

कोलकाता। चलती बस में लडकी का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।