Home Blog Page 4337

सरकार ने कहा- 44 करोड़ लोगों को बिजली, पानी और एलपीजी के साथ घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य

government targeting houses for 44 cr people with power water lpg
government targeting houses for 44 cr people with power water lpg

नई दिल्ली। सरकार अपने ‘ठिकाना नहीं बल्कि घर’ उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने आज अपने इस लक्ष्य पर कहा कि इससे अगले वित्त वर्ष में 44 करोड लोगों को छत मिल सकेगी बल्कि उन्हें एलपीजी, बिजली और पानी के कनेक्शन भी उपलब्ध होंगे।

ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) या पीमे के तहत केंद्र मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लाभार्थियों के खातों में सीधे क्रमश: 1.30 लाख और 1.50 लाख रुपये स्थानांतरित करेगी।

इसके अलावा सभी लाभार्थियों को शौचालय के निर्माण के लिए 12,000 रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें मनरेगा के तहत अपने घर के निर्माण के लिए 90 दिन का रोजगार भी दिया जाएगा। यह राशि 18,000 रुपये बैठेगी। सिन्हा ने कहा, ‘पहले अगले साल के लिए लक्ष्य 33 करोड़ लाभार्थियों को घर देने का था, इसे अब बढ़ाकर 44 करोड़ कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री की दिशा इस मामले में स्पष्ट है- लोगों को बेहतर जीवन मिलना चाहिए। उन्हें ठिकाना नहीं घर मिलना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा व्यापक लक्ष्य उन लोगों को घर देना है जो बेघर हैं।

वहीं, कच्चे मकानों में रहने वालों को कंक्रीट का घर देना है। केंद्र ने राज्यों से ऐसे लाभार्थियों को जमीन हस्तातंरण करने को कहा है जो बेघर हैं।’ एक अनुमान के अनुसार इन मकानों का जिन लोगों के लिए निर्माण किया जा रहा है उनमें से 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से हैं।

तलाक के मामले में फैसला, पीडि़ता को हर माह मिलेंगे एक लाख रुपए

matio.jpg

भोपाल। तलाक के केस पर भोपाल फैमिली कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इसमें एक महिला को कोर्ट ने एक लाख रूपए महीने का भरण-पोषण दिलवाने का आदेश दिया है।

रोहित टंडन, लोढ़ा और कोटक के मैनेजर को 14 दिन के लिए जेल भेजा

Rohit Tandon, parasmal lodha and Kotak manager sent to 14 days judicial custody
Rohit Tandon, parasmal lodha and Kotak manager sent to 14 days judicial custody

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पीएंडटी लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन, कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर आशीष कुमार और कोलकाता के हवाला कारोबारी पारसमल लोढ़ा को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षित करेंगी तेल कंपनियां

0
Oil companies will train unemployed youth
Oil companies will train unemployed youth

नई दिल्ली। कौशल भारत सरकारी अभियान के तहत तेल क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियों ने देश के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में कौशल विकास संस्थान स्थापित किया है।

एचपीसीएल, आईओसीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड, गेल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और बॉलमर लॉरी जैसी तेल कंपनियों ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी भूमि पर इस संस्थान को शुरू किया है। इस संस्थान में लड़के एवं लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी है ।

संस्थान ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम( एनएसडीसी) के साथ सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ज्ञापन पत्र के तहत 600 से अधिक स्थानीय युवाओं को वार्षिक फीस में सब्सिडी दी जाएगी। संस्थान में नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के अनुसार लघु अवधि और दीर्घ अवधि के पाठ्यक्रम होंगे।

एनएसडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने तेल कंपनियों के साथ बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए हाथ मिलाने पर कहा कि इस साझेदारी से देश की कौशल क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य की पूर्ति होगी। एनएसडीसी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण मुहैया कराने तथा कौशल परिषद् की मान्यता हासिल करने के अलावा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने में मदद करेगा।

इस मौके पर संस्थान के सचिव के नागेश ने कहा कि संस्थान बेरोजगार युवकों को डिजिटली साक्षर बनाने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी ज्ञान देगा , जिससे वे उद्योग की जरुरतों को पूरा करने के लायक हो जाएं।

राजस्थान में अब हाइवे के किनारे नहीं खुलेंगे पेट्रोल पम्प

new petrol pump does not allow along highway in Rajasthan
new petrol pump does not allow along highway in Rajasthan

जयपुर। राज्य के नेशनल व स्टेट हाइवे पर अब सड़कों से लगती जमीन पर पेट्रोल पम्प नहीं खुल सकेंगे। पेट्रोल पम्प सड़क से कम से कम 150 फीट अंदर या दूरी पर स्थित जमीन पर ही खोले जा सकेंगे। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने नई गाइड लाइन जारी की है।