Home Blog Page 4338

4.9% रही कोर सेक्टर की ग्रोथ

Core sector growth of 4.9 per cent
Core sector growth of 4.9 per cent

नई दिल्ली। नवंबर महीने में कोर सेक्टर की ग्रोथ कमजोर रही है। इस सेक्टर में यह सुस्ती क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस प्रोडक्शन में कमी के कारण देखने को मिली है। नवंबर महीने में कोर सेक्टर की ग्रोथ 4.9 फीसदी रही जबकि अक्टूबर माह में यह 6.6 फीसदी पर रही थी।

वित्त वर्ष 2016-17 के शुरुआती 8 महीनों (अप्रैल-नवंबर) के दौरान कोर सेक्टर की आउटपुट ग्रोथ 4.9 फीसदी रही है। हालांकि नवंबर महीने में इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन की ग्रोथ सालाना आधार पर 10.2 फीसदी रही, जो अक्टूबर की तुलना में 2.8 फीसदी ज्यादा रही।

कोयले का उत्पादन बढ़ा:
नवंबर के महीने में कोयले का उत्पादन पिछले साल की समान अवधि (नवंबर) की तुलना में 6.4 फीसदी ज्यादा रहा है। वहीं अप्रैल से नवंबर के दौरान भी पिछले साल की समान अवधि से उत्पादन 1.6 फीसदी ज्यादा रहा है। वहीं अगर पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रोडक्शन की बात की जाए तो बीते साल नवंबर की तुलना में यह 2 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं अप्रैल से नवंबर के दौरान प्रोडक्शन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8 फीसदी ज्यादा रहा है।

कम हुआ नैचुरल गैस का प्रोडक्शन:
नैचुरल गैस के प्रोडक्शन में भी नवंबर में गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल नवंबर की तुलना में इसमें 1.7 फीसदी की कमी आई। वहीं अप्रैल से नवंबर के दौरान पिछले साल की तुलना में नैचुरल गैस प्रोडक्शन 3.7 फीसदी कम हुआ है।

क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन कम हुआ:
नवंबर महीने में क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन कम हुआ है। पिछले साल नवंबर की तुलना में इसमें 5.4 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अप्रैल से नवंबर के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 3.5 फीसदी की कमी आई।

स्टील एवं सीमेंट का उत्पादन बढ़ा:
नवंबर महीने में स्टील और सीमेंट दोनों के उत्पादन में इजाफा हुआ है। नवंबर महीने में स्टील का उत्पादन पिछले साल की तुलना में 5.6 फीसदी बढ़ा, जबकि अप्रैल से नवंबर के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में यह 8.2 फीसदी बढ़ा। वहीं सीमेंट का उत्पादन भी नवंबर में पिछले साल नवंबर से 0.5 फीसदी बढ़ा है। साथ ही अप्रैल से नवंबर के दौरान उत्पादन पिछले साल से 4.3 फीसदी बढ़ा है।

अरुणाचल प्रदेश : तीन मंत्री, दो सलाहकार और 5 संसदीय सचिव हटाए

Arunachal Pradesh : shifting to bjp, pema khandu drops 3 ministers, 2 advisors, 5 parliamentary secretaries
Arunachal Pradesh : shifting to bjp, pema khandu drops 3 ministers, 2 advisors, 5 parliamentary secretaries

इटानगर। पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री पेमा खांडू ने तीन मंत्रियों, दो सलाहकार व पांच संसदीय सचिवों को पदमुक्त कर दिया।

जिंदा है ISIS प्रमुख बगदादी

ISIS chief Baghdadi is alive
ISIS chief Baghdadi is alive

वाशिंगटन। पेंटागन ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी के जीवित होने का संदेह जाहिर किया है। पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका नीत गठबंधन को लगातार प्रयास के बावजूद आतंकी प्रमुख को मार गिराने में सफलता नहीं मिल पाई है।

खुद को नए मुस्लिम खलीफा का नेता घोषित करने के बावजूद बगदादी ने अपने आपको पर्दे में ही रखा है। पिछले महीने जारी अपने संदेश में उसने अपने समर्थकों से मोसुल शहर पर संगठन का कब्जा बचाए रखने का आग्रह किया था। यह साफ नहीं हो पाया है कि वह इस शहर में ही मौजूद है।

इसी शहर पर कब्जा करने के बाद 2014 में उसने अपने खलीफा सल्तनत की घोषणा की थी। आइएस ने पूर्वी सीरिया और उत्तरी इराक के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा, ‘हमें बगदादी को जीवित मान लेना चाहिए। वह अभी भी आइएस का नेतृत्व कर रहा है। हम निश्चित रूप से हर तरह की कोशिश में जुटे हैं। हम उसकी गतिविधि को पकड़ सकते हैं।’

पेड़ से लटका मिला शव

coaching student commits suicide due to stress in kota
coaching student commits suicide due to stress in kota

धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना इलाके के सलेमपुर गांव के वन खंडी महादेव मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई।शव की सूचना पर मौके पर पहुंची बसेड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर जाँच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि वन खंडी महादेव मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका हुआ हैं.जिस सूचना पर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से लटके पुजारी के शव को नीचे उतार कर मौक़ा मुआयना कर पोस्टमार्टम के लिए बसेड़ी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखबा दिया है।

पुलिस ने पुजारी के शव की तलाशी पर मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी हैं.मृतक पुजारी रामवीर गांव रसूलपुर थाना फतेहाबाद आगरा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं.फिलहाल पुलिस आत्महत्या हैं या हत्या को लेकर जांच में जुटी हुई हैं.।

पहले ही दिन ओबामा के कई कदमों को निरस्त करेंगे ट्रंप

Many steps to repeal Obama first day will trump
Many steps to repeal Obama first day will trump

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक निकट सहयोगी ने सोमवार को कहा कि व्हाइट हाउस में दाखिल होने के पहले दिन ही ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के उन कई कार्यकारी फैसलों को पलट देंगे, जिनके बारे में उनको लगता है कि इनसे आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन दोनों प्रभावित हुए हैं।

ट्रंप के होने वाले व्हाइट हाउस प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने एबीसी न्यूज के कार्यक्रम ‘द वीक’ में कहा कि ट्रंप तत्काल उन कई कदमों को निरस्त करेंगे जिन्हें मौजूदा प्रशासन की ओर से बीते आठ माह में उठाया गया है और जिनके कारण आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन बाधित हुआ है।’

स्पाइसर ने कहा कि 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के तत्काल बाद जो दो कदम उठाए जाएंगे, उनमें से यह एक होगा।

उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ओबामा के किन कार्यकारी कदमों को ट्रंप निरस्त करेंगे।

ट्रंप ओबामा प्रशासन की ओर से आव्रजन, ऊर्जा नियमन और विदेश नीति को लेकर उठाए गए कुछ कदमों की आलोचना करते रहे हैं।

स्पाइसर से सवाल किया गया कि 20 जनवरी को ट्रंप के पदभार संभालने के बाद जनता उनसे किस ‘एक बड़ी चीज’ की उम्मीद कर सकती है? उन्होंने कहा, ‘यह कोई एक बड़ी चीज नहीं होगी। ये कई बड़ी चीजें होंगी।’

जब एबीसी के साक्षात्कारकर्ता जोनाथन कार्ल ने पूछा कि क्या ट्रंप बड़े नीतिगत बयानों को ट्विटर पर डाल देने के अजीबोगरीब और विवादित रुख को जारी रखेंगे, तो स्पाइसर ने कहा, ‘हां, क्यों नहीं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं कि मुझे लगता है कि मुख्यधारा के मीडिया को इस बात से परेशानी होती है कि सोशल मीडिया पर 4.5 करोड़ से ज्यादा लोग ट्रंप को फॉलो करते हैं और वह इन लोगों के साथ सीधा संवाद कर सकते हैं।’

कार्ल ने स्पाइसर से बार-बार पूछा कि क्या ट्रंप अमेरिकी चुनाव में दखलअंदाजी के लिए मॉस्को को दंडित करने के लिए मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उठाए गए कदमों को उलट सकते हैं? स्पाइसर ने कहा कि ओबामा का कदम संभवत: ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ था और इसलिए बेहद कड़ा था।

उन्होंने कहा कि जब तक इस मुद्दे पर खुफिया एजेंसियों की ओर से जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक ट्रंप कोई भी फैसला लेने से बचेंगे।