Home Blog Page 4348

सिंधु जल समझौते पर अमेरिका से मांगा समर्थन

0
Indus Waters Treaty seeking support from the US
Indus Waters Treaty seeking support from the US

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ सिंधु जल समझौता विवाद पर अमेरिका से समर्थन मांगा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने दोनों देशों से इस मसले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने को कहा है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने शनिवार को लिखा, ‘केरी ने गुरुवार रात वित्त मंत्री इसहाक डार को फोन किया और सिंधु जल समझौते को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की। उन्होंने इस मामले में विश्व बैंक की भूमिका पर भी चर्चा की, जो 1960 में इसका मध्यस्थ बना था।’

केरी के फोन कॉल के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डेविड हेल ने भी वित्त मंत्रालय जाकर डार से मुलाकात की। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि परदे के पीछे जारी कूटनीतिक गतिविधियों से स्पष्ट है कि यह मामला कितना अहम है।

अखबार ने लिखा है कि सिंधु जल समझौता विवाद ने पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में एक बार फिर से अमेरिका को महत्वपूर्ण बना दिया है। हाल के महीनों में इस्लामाबाद को अमेरिकी मदद में काफी कमी आई है और इसका बजट घाटा अनुमान से बहुत ज्यादा चला गया है।

क्या है मामला
सिंधु नदी पर भारत दो पनबिजली संयंत्रों का निर्माण कर रहा है। पाकिस्तान लगातार इसका विरोध कर रहा है। पाक ने इस मामले में विश्व बैंक से मध्यस्थता का अनुरोध किया है। लेकिन इसने मध्यस्थता से इन्कार कर दिया। विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने दोनों पड़ोसियों से कहा है कि वे जनवरी के अंत तक तय करें कि इस विवाद को कैसे सुलझाना चाहते हैं। इससे इस्लामाबाद नाराज है।

पीएम मोदी लखनऊ से फूंकेंगे यूपी में परिवर्तन का बिगुल

up polls : pm modi to address parivartan rally in lucknow on monday
up polls : pm modi to address parivartan rally in lucknow on monday

लखनऊ। प्रदेश में समाजवादी पार्टी में तख्तापलट की लड़ाई के बीच सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन महारैली कई मायनों में बेहद अहम होगी।

भाजपा नगर की कोर कमेटी की बैठक आयोजित

Bjp core committee meeting in sirohi
Bjp core committee meeting in sirohi

सबगुरु न्यूज़ -सिरोही। भाजपा नगर मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को  ज़िला उपाध्यक्ष सुनील व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

दिल्ली में कार लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, पांच अरेस्ट

car robbers gang busted in delhi, five arrested
car robbers gang busted in delhi, five arrested

नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई कार और अपराध में उपयोग हुआ मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया है।

2017 में मिलेंगे इन टेक फील्ड में नौकरी के मौके

0
2017 jobs
2017 jobs

नया साल शुरू हो गया है, ऐसे में लोगो को नए साल से काफी उम्मीदे जुडी होगी, खासतौर से जॉब को लेकर। ‘करियरकास्ट’ जो की एक जॉब पोर्टल है ,उसने 2016 की जॉब डाटा निकाली है जिसमे यह सोध किया गया है की जॉब्स की पुरे साल जॉब्स की क्या स्थिति रही है और आने वाले साल में इसकी क्या रफ़्तार रहेगी और कितनी मांग बढ़ेगी।

1) वेब डेवलपर
जैसे की 2016 में वेब डेवलपर की औसत सैलेरी करीब 40 लाख रूपए थी ,वैसे आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलेरी नहीं आंकी गयी, लेकिन ये अनुमान लगाया जा सकता है की आगे चलकर इसकी मांग खूब होगी, हो सकता है 2024 तक इसकी मांग 27 फीसदी तक बढ़ सकती है।

2) कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट
इस साल कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट की एवरेज कमाई 55 लाख रूपए थी। कंप्यूटर सिस्टम सम्भालने के लिए इन एनालिस्ट की ज़रूरत पड़ती रहेगी। हो सकता है 2014 तक कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट की 21 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो।

3) इनफार्मेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट 
इन्फर्मेशन सिक्यॉरिटी ऐनालिस्ट्स की औसत कमाई 2016 में करीब 60 लाख रुपये थी। हमारे कंप्यूटरों, डिवाइसों और डेटा स्टोर में ज्यादा से ज्यादा अहम, संवेदनशील सूचनाएं भंडारित होते हैं। अब ऐसे लोगों की मांग बढ़ रही हैं जो हमारी इन सूचनाओं को सुरक्षित रख सके। 2024 तक इस जॉब की डिमांड में 18 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

4) सॉफ्टवेयर इंजिनीयर
इस साल सॉफ्टवेयर इंजिनीर्स की एवरेज सैलेरी 66 लाख रूपए थी। मार्केट में सॉफ्टवेयर इंजिनीयर की मांग बहोत ज्यादा है। हाई टेक कंपनी से लेकर अन्य संगठनों को भी अपने कस्टमर्स और कर्मचारियों की सेवा के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है। इसीलिए 2024 तक सॉफ्टवेयर इंजिनीर्स की मांग 17 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

5) डाटा साइंटिस्ट
इस साल इसकी औसत कमाई 85 लाख रूपए तक की थी। दिन व दिन डेटा साइंटिस्ट की मांग और तेजी से बढ़ती जा रही है। 2024 तक डेटा साइंटिस्ट की मांग में 16% बढ़ोतरी की उम्मीद है।

6) नेटवर्क ऐंड कंप्यूटर सिस्टम्स ऐडमिनिस्ट्रेटर
कंप्यूटर और कंप्यूटर नेटवर्क मैनेज करने वाले आईटी प्रफेशनल्स की साल 2016 में औसत कमाई करीब 50 लाख रुपये थी। भले ही धीरे-धीरे कंप्यूटर की मांग दिन ब दिन कम हो रही है लेकिन इस स्किल की मांग अभी कम नहीं होगी। 2024 तक इस फील्ड में 8 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है।