
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी महिला नेत्री का इस्तीफा

आधार से NPS खाता खोलने पर फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत खाता खोलने की प्रक्रिया को पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए ने आसान बना दिया है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने आधार संख्या और ई-हस्ताक्षर के माध्यम से खाता खोलने के लिए कागजी फॉर्म की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अक्टूबर 2013 में अपने ‘ग्राहक को पहचानो’ (केवाईसी) प्रक्रिया के लिए ई-केवाईसी की अनुमति दे दी थी। प्राधिकरण ने इसे व्यक्ति के पते और पहचान की प्रक्रिया के लिए मान्य अन्य दस्तावेजों के साथ ही अनुमति दी थी।
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि कोई पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) उपभोक्ता ई-हस्ताक्षर से जुड़ा हुआ है और एनपीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है तो उसे केंद्रीय एजेंसी को भौतिक रूप में अपने दस्तावेज नहीं भेजने होंगे।
मुख्य टिलायत ने cm से तारा भंडारी को संवैधानिक पद देने की मांग की

सबगुरु न्यूज़-सिरोही| जैन श्वेतांबर संघ सिरोही के अध्यक्ष और मूल्य टिलायत किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर सिरोही की पूर्व विधायक श्रीमती तारा भंडारी के कार्यों ओर पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को यथोचित मान देने के लिए उन्हें संवैधानिक पद दिए जाने की माँग की है।
भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने झुग्गी बस्ती में बिताई रात

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावों से पूर्व केजरीवाल सरकार के स्लम बस्तियों के वोट बैंक में सेंध लगाने के इरादे से भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार की रात इन्द्रपुरी की झुग्गी बस्ती में बिताई।
नए साल के पहले दिन पेट्रोल, डीजल, विमान ईंंधन और एलपीजी सिलेंडर महंगा
