Home Blog Page 4358

एकतरफा प्यार में युवक ने घर जाकर प्रेमिका को मारी गोली

jaded lover kills girlfriend in hamirpur
jaded lover kills girlfriend in hamirpur

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के बरुआ ग्राम मजरा बिलौटा में शनिवार को सुबह एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानें, नए साल 2017 में क्या है नया

know about what's new from january 2017
know about what’s new from january 2017

नई दिल्ली। नए साल में नया क्या, यह जानना जरूरी है। नए साल के पहले दिन से ही कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होंगे जो सुकून देंगे तो कई लोगों को इससे असुविधा भी महसूस होगी।

ब्यावरा : शादी का झांसा देकर पांच माह से कर रहा था महिला से रेप

Biaora : woman raped for five month on pretext of marriage
Biaora : woman raped for five month on pretext of marriage

ब्यावरा। करनवास थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को युवक पर मुकदमा दर्ज किया।

2016 में इन मोटरसाइकिल का रहा जलवा

2016-launch-bikes
2016-launch-bikes

नई दिल्ली। भारतीय ऑटो बाजार में इस साल कुछ मोटरसाइकिल ने अपना शानदार जलवा बिखेरा। जो अपनी खासियतों के चलते लोगो की पंसद बनी हुई है। इन दमदार बाइक्स को बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। 2016 में लॉन्च हुई दुपहिया वाहनों में से कुछ खास मोटरसाइकिल

Bonneville Triumph T120

1
ट्रांयफ नें इसी साल अपनी दमदार बाइक बॉनविल120 को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी की इस दमदार बाइक को 8,70,000रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। इसके दमदार इंजन पर नजर डालें तो इसमें 1200सीसी का इंजन दिया गया है। जो कि 79बीएचपी की पावर के साथ ही 105एनएम का टॉर्क जनरेट करनें में सक्षम है। कंपनी नें इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

Royal Enfield Himalayan

2
एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह बाइक किसी वरदान से कम नहीं है। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक एक शानदार पेशकश है। इस बाइक में 411सीसी का इंजन दिया गया है। जो कि 24.5बीएचपी की पावर देता है। इसका दमदार इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

TVS Victor 

3
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस नें एक नए अंदाज में टीवीएस विक्टर को इसी साल पेश किया है। कंपनी नें इसमें 110सीसी का एयर-कूल्ड 3 वॉल्व इंजन दिया गया है। जो कि 9.6 पीएस की ताकत के साथ ही 9.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करनें में सक्षम है। कंपनी नें इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है।

Honda Navi

4
स्कूटी और बाइक का ये कॉम्बिनेशन बेहद नायाब है। जिसे होंडा नें बाजार में उतारा है। कंपनी नें इस बाइक में 110सीसी का एयर-कूल्ड का पावरफुल इंजन दिया गया है।

Bajaj Dominor

5
2016 में बजाज की डोमिनोर बाइक भी खासी चर्चाओं में बनी रही। एक लंबे इंतजार के बाद इस बाइक को इसी साल पेश किया गया है। इस बाइक में 373.2सीसी का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो कि 35एनएम का टॉर्क जनरेट करनें में सक्षम है। इसके दमदार इंजन को 6स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लैस किया गया है।

Bajaj V 15

6
इंडियन आर्मी के पहले विमानवाहक युध्दपोत आईएनएस विक्रांत के मेटल से तैयार की गई ये बाइक लॉन्च होनें से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई थी। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें इस्तेमाल किए गए स्टील।

बाइक के इंजन पर नजर डालें तो इसमें 149.5सीसी का इंजन दिया गया है। जो कि 13एनएम तक का टॉर्क जनरेट करनें में सक्षम है। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

सपा से बाहर होंगे अमर सिंह, अखिलेश बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष !

amaal.jpg

लखनऊ। सपा के शक्ति प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजेता घोषित होने के बाद पार्टी के कई नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। खबर है कि अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा और शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश को फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।