Home Blog Page 4359

16 जनवरी तक कर सकते है JEE-Main 2017 के ऑनलाइन आवेदन

JEE-Main 2017 of 16 January can also apply online
JEE-Main 2017 of 16 January can also apply online

JEE-मेन 2017 के लिए अब कैंडिडेट्स 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जबकि पहले इसकी तारीख 2 जनवरी 2017 तक ही थी। सीबीएसई ने कहा है की, स्टूडेंट्स, पैरंट्स और स्कूलों की गुजारिश पर बोर्ड लास्ट डेट बढ़ा रहा है।

अब स्टूडेंट्स इस एग्जाम के लिए 16 जनवरी (11.59 बजे तक) तक अप्लाई कर सकते हैं। फीस 17 जनवरी (11.59 बजे तक) तक भरी जा सकती है। बोर्ड ने साफ किया है कि इससे बाद ऑनलाइन ऐप्लिकेशन जमा करने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ेगी।

सेंट्रल फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूशन और सभी IIT ,NIT में एडमिशन के लिए जेईई मेन एग्जाम 2 अप्रैल 2017 और ऑफलाइन 8-9 अप्रैल को होने वाला है। इस बार उम्मीदवार के पास आधार कार्ड भी मौजूद रहना चाहिए।

कैग सहारा और बिड़ला की डायरियों का करेगा ऑडिट

0
The auditor shall audit support and Birla's diaries
The auditor shall audit support and Birla’s diaries

नई दिल्ली। कैग (नियंत्रक एवं लेखक परीक्षक) सहारा और बिड़ला डायरियों की जांच करेगा। कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि गुजरात में नरेंद्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सहारा और बिरला समूहों से पैसे लिये थे। बीते दिनों में कैग ने सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यगक्ष कर बोर्ड) से कहा था कि वह सभी सर्च के डेटा को शेयर करे।

वहीं, सीबीडीटी के एक सूत्र ने सहारा और बिड़ला डायरियों की कैग की ओर से ऑडिट करने की पुष्टि की है। कैग ने दोनों इंडस्ट्रियल समूहों पर की गयी सर्च की जानकारी की मांग की है। कैग की ओर से इस मामले में तीन महीने में जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

कैग ने पिछले चार वर्षों में आयकर विभाग की ओर से किये गये सभी बड़े सर्च और सीज ऑपरेशन का ऑडिट करना शुरू कर दिया है। सहारा की डायरियों में कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई बीजेपी पार्टी नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के नाम शामिल हैं। इस डायरी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का भी नाम है।

एनजीओ कॉमन काज ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। बीते हफ्ते प्रधान न्यायाधीश मनोनित न्यायमूर्ति जेएस खेहर ने इस मामले की सुनवाई करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इसमें कोई साक्ष्य नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केवल आरोप हैं। वकील प्रशांत भूषण से पीठ ने साक्ष्य प्रदान करने को कहा है ताकि वह इस बारे में निर्णय कर सके कि क्या वह याचिका स्वीकार कर सकती है।

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया Classic 350 का रेडिच एडिशन

0
Royal Enfield Classic 350 in Redditch Edition launches
Royal Enfield Classic 350 in Redditch Edition launches

नई दिल्ली। देश की सबसे पॉपुलर टू व्हीलर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड नए साल पर एक नया तोहफा लेकर आई है। रॉयल एनफील्ड 350 और 500 अब और भी अच्छी दिखने वाली है। कंपनी ने पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल क्लासिक 350 को Redditch एडिशन के तहत तीन नए रंगों (स्काई ब्लू, ब्लड रेड और ग्रीन) में पेश किया है। इस नए एडिशन की कीमत सामान्य क्लासिक 350 के जितनी ही रखी गई है।

रॉयल एनफील्ड कि Redditch एडिशन 350 एक दशक पहले लांच हुई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इस एडिशन में उन्हीं रंगों का इस्तेमाल किया गया है जो 1950 के दशक में लांच की गई सीरीज में इस्तेमाल किए गए थे। इस बाइक की कीमत भी 1.46 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।

बता दें कि ब्रिटेन के रीडिच में ही रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों का जन्म हुआ था। कंपनी ने बताया कि इस श्रृंखला की मोटरसाइकिलों के लिए 7 जनवरी 2017 से देशभर के रॉयल एनफील्ड स्टोरों पर बुकिंग शुरू होगी।

फीचर्स
इन मोटरसाइकिलों में केवल फ्यूल टैंक का कलर चेंज होगा और बाकी बॉडी ब्लैक, डार्क ग्रे कलर की है। साथ ही इसकी सीट को सफेद ट्रिमिंग और सफेद पाइपिंग के साथ डिफरेंट बनाने की कोशिश की गई है। रॉयल एनफील्ड की ये नए वैरिएंट ज्यादा फ्रेश और कस्टमर अपीलिंग होंगे।

पड़ोसी ने किया था मासूम का कत्ल, मां पर था पत्नी को भगवाने का शक

7 year old girl killed by neighbor in meerut
7 year old girl killed by neighbor in meerut

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र से 22 दिन से लापता मासूम का कत्ल उसके ही पड़ोसी ने किया था। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की पत्नी डेढ माह पूर्व घर से चली गई थी।

अब आरक्षण चार्ट बनने के बाद खाली सीटों के लिए 10% छूट देगा रेलवे

After becoming the reservation chart, 10 percent would allow for empty seats Railway
After becoming the reservation chart, 10 percent would allow for empty seats Railway

नई दिल्ली। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कई खाली सीटों को लेकर चिंतित रेलवे ने एक जनवरी से आरक्षण चार्ट बनने के बाद खाली सीटों के लिए 10 प्रतिशत छूट की गुरुवार को घोषणा की।

रेलवे की एक अधिसूचना के मुताबिक, चार्ट बनने के बाद यात्री एसी और स्लीपर क्लास सहित सभी आरक्षित वर्गों में खाली सीटों का लाभ उठाने के लिए आधार किराए में 10 प्रतिशत छूट का फायदा उठा सकते हैं।

यह छूट एक जनवरी, 2017 से छह महीने के लिए प्रभावी रहेगी। दस प्रतिशत की यह छूट उस ट्रेन में बिके अंतिम टिकट के आधार किराए पर आधारित होगी। हालांकि, आरक्षण एवं सुपरफास्ट जैसे अन्य शुल्क पहले के समान लगाए जाएंगे।