Home Blog Page 4360

नोटबंदी के बाद 4,313 करोड़ का कालाधन पकड़ा

4313 crore black money held after Notbandi
4313 crore black money held after Notbandi

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में कालाधन पकड़ने के लिए आयकर विभाग द्वारा मारे गए 1,000 से ज्यादा छापों में कुल 4,313 करोड़ रुपये से ज्यादा का कालाधन पकड़ा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 29 दिसंबर तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग ने अपने सभी छापों में कुल 4,313.79 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है और 554.6 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए हैं।

सूत्रों ने बताया कि आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद विभाग ने संदिग्ध कर चोरी के मामलों को पकड़ने के लिये देशभर में 1061 छापे मारे। इसके अलावा कर चोरी और हवाला गतिविधियों को लेकर विभाग ने विभिन्न इकाइयों को 5,058 नोटिस भी जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि इन छापों में विभाग ने 106.89 करोड़ रुपये की नई मुद्रा (अधिकतर 2000 रुपये के नोट) और 91.99 करोड़ रुपये के आभूषण इत्यादि भी जब्त किए हैं। इस प्रकार आयकर विभाग ने 29 दिसंबर तक कुल 4,313.79 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है।

आयकर विभाग ने पकड़े गये मामलों में से 487 मामलों को दूसरी सहायक एजेंसियों केन्द्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को भी भेजे हैं ताकि ये एजेंसियां वित्तीय अपराध जैसे कि मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों की जांच कर सकें।

चीन में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज

0
Open the world's tallest bridge in China
Open the world’s tallest bridge in China

बींजिंग। साउथ-वेस्ट चीन के पहाड़ों में नदी के ऊपर बनाए गए इस ब्रिज का नाम बीपांजियांग है। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझू प्रांत में घाटी से 565 मीटर की ऊंचाई पर ये स्थित है। ये दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है।

ब्रिज 1,341 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था। 200 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर ऊंचाई वाला बीपांजियांग पुल विश्व का सबसे ऊंचा पुल है।

बेजपानजियांग घाटी में स्थित यह पुल पूर्वी झेझियांग प्रांत के हांगझू शहर के राजमार्ग और गुइझू के रुली शहर को जोड़ता है। इस पुल को बनाने में तकरीबन 10 अरब रुपये की लागत आई है।

पीएम का गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं को नए साल का तोहफा, बेईंमानों पर चाबुक

pm modi addressing country says after diwali our country took an important decision to curb black money which will have long term benefits
pm modi addressing country says after diwali our country took an important decision to curb black money which will have long term benefits

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने दूसरे संदेश में देश के निम्न, गरीब, वंचितजनों के साथ ही महिलाओं व बुजुर्गों के लिए नए वर्ष पर सौगात की घोषणाएं की। लघु व मध्यम व्यापारियों को भी उन्होंने कई तोहफों से नवाजा।

अमेरिका ने मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े 7 पाकिस्तानी उपक्रमों पर लगाया प्रतिबंध

0
america imposed sanctions on undertakings Pakistani missile programs involving 7
america imposed sanctions on undertakings Pakistani missile programs involving 7

इस्लामाबाद । अमेरिका ने मिसाइल प्रोग्राम से जुड़े सात पाकिस्तानी उपक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।अमेरिका के कॉमर्स विभाग द्वारा जारी एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन रेगुलेशन (ईएआर) की सूची में शामिल इन उपक्रमों को अमेरिकी हितों के विरुद्ध पाया गया है।

हमारी सरकार ने इनके कामकाज को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के विरुद्ध पाया है। सभी सातों को पाकिस्तान के ही अंदर के उपक्रमों की सूची में जगह दी गई है।पाकिस्तान के इन उपक्रमों में अहद इंटरनेशनल, एयर वेपन्स कांप्लेक्स, इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मेरीटाइम टेक्नोलॉजी कांप्लेक्स नेशनल इंजीनियरिंग एंड साइन्टिफिक कमीशन, न्यू ऑटो इंजीनियरिंग एंड यूनिवर्सल टूलिंग सर्विसेस शामिल हैं।
पाकिस्तान हमेशा अपने परमाणु या मिसाइल कार्यक्रम में गड़बड़ी करने से इन्कार करता रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि यदि दिया गया नाम और पता सही हो या किसी भी तरह देश के मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ा हो तो भी उसकी पुष्टि संभव नहीं है।
अधिसूचना के मुताबिक, अमेरिका सरकार को पक्का यकीन है कि पाकिस्तान में ये सरकारी और निजी उपक्रम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के विरुद्ध गतिविधि में संलिप्त रहने पर आमादा हैं। सरकार ने निश्चित और स्पष्ट तथ्यों के आधार पर यह तय किया है।

वाशिंगटन: विमान दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

Washington Four people killed in plane crash
Washington Four people killed in plane crash

ओलंपिया/अमेरिका। वाशिंगटन के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। वाशिंगटन के परिवहन विभाग ने कहा कि खोजबीन के बाद कल सुबह जेफरसन काउंटी के जंगल क्षेत्र के एक दर्रे में दुर्घटनाग्रस्त विमान और चार शव बरामद हुए।