Home Blog Page 4380

हरित ऊर्जा संबंधी गतिविधियों का जोर

0
The emphasis of green energy activities
The emphasis of green energy activities

नई दिल्‍ली। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वर्ष 2016 में हरित ऊर्जा की तरफ विशेष ध्यान रहा। सरकार ने 2022 तक 175,000 मेगावॉट हरित ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है। नए वर्ष में इस दिशा में गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

हरित ऊर्जा  यानी सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने छतों पर लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों से 1,000 मेगावाट ऊर्जा के लिए नीलामी करने और सोलर पार्कों के लिए 13,000 करोड़ रुपये निवेश करने के साथ-साथ सौर पैनलों के स्थानीय स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 21,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है।
बहरहाल, वर्ष 2016 हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काफी महत्त्वपूर्ण वर्ष रहा है। इस साल सौर ऊर्जा की दरें चार रुपये प्रति यूनिट तक नीचे आ गई। दूसरी तरफ इस दौरान पवन ऊर्जा परियोजनाओं को भी काफी बढ़ावा मिला। सरकार ने वर्ष 2022 तक भारत को हरित ऊर्जा परियोजनाओं का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में नए साल के लिए पूरी तैयारी की है।
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत पर लगने वाली सौर परियोजना को बढ़ावा दिया जाएगा। घरेलू स्तर पर सौर पैनलों के विनिर्माण को प्रोत्साहित करने और परियोजना स्थल की नीलामी कर पवन ऊर्जा को नीलामी के जरिये वहनीय बनाया जाएगा। ये सभी कदम 2017 में उठाए जाएंगे।

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत

The rupee eight paise
The rupee eight paise

नई दिल्‍ली। बैंकों और आयातकों की बिकवाली से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार (29 दिसंबर) को डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में मामूली आठ पैसे मजबूत होकर 68.16 रुपए प्रति डॉलर पर रहा।

विदेशी मुद्रा डीलरों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के कुछ अन्य मुद्राओं के मुकाबले कमजोर रहने और घरेलू बाजार में इक्विटी बाजार की अच्छी शुरुआत से रुपए को सहारा मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 18 पैसे गिरकर चार सप्ताह के निम्न स्तर 68.24 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आयातकों और बैंकों की मासांत डॉलर मांग से रुपया कमजोर पड़ा था। बहरहाल, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 38.76 अंक सुधरकर 26,249.44 अंक पर रहा।

बचत खाते से रूपए निकालने पर रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर अरेस्ट

jalore : SBBJ bank branch manager arrested for Seeking bribes
jalore : SBBJ bank branch manager arrested for Seeking bribes

जालोर। स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की बागोड़ा (जालोर) शाखा का सहायक प्रबंधक पांच रुपए रिश्वते लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। उसने बचत खाते से 24 हजार रुपए निकालने के बदले यह राशि बतौर रिश्वत ली।

अजमेर-पुणे स्पेशल रेलसेवा का संचालन एक जनवरी से

Ajmer-Pune Special train runs from January 1
Ajmer-Pune Special train runs from January 1

अजमेर। रेलवे प्रशासन आगामी सर्दियों में अतिरिक्त यातायात दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-पुणे-अजमेर किराया स्पेशल रेल सेवा का संचालन करेगी।

जयललिता की मौत पर उठे सवाल, मद्रास हाई कोर्ट ने जताया संदेह

madras high court judge raises doubts over jayalalithaa's death, says may order exhumation of body
madras high court judge raises doubts over jayalalithaa’s death, says may order exhumation of body

चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे. जयललिता के निधन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।