
सबगुरु न्यूज-सिरोही। वसुंधरा राजे सरकार के तीन साल और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नोटबंदी के निर्णय के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस ने जनआक्रोश रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों की संख्या यह जताने को काफी थी कि पिछले एक दशक में किसी विपक्षी दल की सरकार के खिलाफ जिले मे यह अभूतपूर्व राजनीतिक रैली थी। इसके बाद सरजावाव दरवाजे पर जनसभा भी हुई जिसमें केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की वसुंधरा राजे सरकार की कार्यप्रणाली को कोसा।
