online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
aryan biological parents submitted to the norwegian government : sushma swaraj
नई दिल्ली। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि नोर्वे के बाल कल्याण विभाग को 5 वर्षीय आर्यन को छोड़ना होगा। आर्यन को नॉर्वे के अधिकारियों ने उसके साथ मार-पीट के आरोपों के बीच माता-पिता से छीन लिया था।
madhya pradesh govt hikes DA by 7 percent for its employees, pensioners
भोपाल। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल ने मंगलवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में सात फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इसका लाभ प्रदेश के 6.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगी।
नई दिल्ली। भाजपा की आईटी सेल ने अभिनेता आमिर खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध कर स्नैपडील पर दबाव बनाने के लिए कैंपेन चलाया था। इस बात का खुलासा भाजपा की सोशल मीडिया टीम की पूर्व वालंटियर स्वाति चतुर्वेदी की एक किताब ‘आई एम ट्रॉल’ से हुआ है।
किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल असहिष्णुता वाले बयान के बाद भाजपा के आईटी सेल ने आमिर खान के खिलाफ कैंपेन चलाया था, जिसके बाद उन्हें स्नैपडील के ब्रांड एंबैसडर पद से हटा दिया गया था। अरविंद गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए स्नैपडील पर दबाव बनाने के आदेश दिए थे।
वर्ष 2015 के रामनाथ गोयनका अवॉर्ड शो में अभिनेता आमिर खान ने असहिष्णुता पर बयान दिया था। आमिर ने कहा था कि कई घटनाओं ने उन्हें चिंतित किया है और उनकी पत्नी किरण राव ने यहां तक सुझाव दे दिया कि उन्हें संभवत देश छोड़ देना चाहिए।
आमिर ने कहा था कि एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम समाचार पत्रों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है, हम इसे समाचारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पर आमिर खान को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्हें स्नैपडील और अतुल्य भारत के ब्रांड एंबैसडर पद से हटा दिया गया था।
gold price hike by rs 475 to rs 28025 per 10 grams
नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण सोने में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई तथा राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 11 माह के निम्न स्तर से उबरता हुआ 475 रुपये की तेजी के साथ 28,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
औद्योगिक इकाइयों की उठान बढ़ने के कारण चांदी भी 550 रुपये की तेजी के साथ 39,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार सूत्रों के अनुसार सोने को वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेत और घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से मजबूत समर्थन मिला।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,138.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.88 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गयी है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 475-475 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 28,025 रुपये 27,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। विगत चार दिन में सोना 400 रुपये की गिरावट आई थी। गिन्नी 100 रुपये की तेजी के साथ 24,000 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुई।
चांदी तैयार 550 रुपये की तेजी के साथ 39,150 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 655 रुपये की तेजी के साथ 39,120 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 70,000 रुपये और बिकवाल 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बने रहे।