online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही, आबूरोड, शिवगंज, पिण्डवाडा, जालोर समेत प्रदेश के कई निकायों में भाजपा पार्षद ही भाजपा बोर्ड के खिलाफ खडे हो गए हैं। सिरोही नगर परिषद में तो यह विवाद निरंतर गहराता जा रहा है और भाजपा पार्षद अपनी कथित दुर्गति से निरंतर हतोत्साहित होते जा रहे हैं।
सिरोही। महान व्यक्ति का जीवन मार्ग भी उच्च एवं महान ही होता है।ऐसी ही शख्सियत तन सिंह के रुप में अवतरित हुई, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही समाज के सामने व्याप्त चुनोतियों में भाग लिया।उन्होंने 70 वर्ष पूर्व समाज के लिए एक क्षत्रिय युवक संघ रुपी संघठन की स्थापन जो आज बड़ा वट वृक्ष बन गया।यह बात संघ के केंद्रीय प्रभारी प्रेम सिंह रणधा ने गांधी पार्क में आयोजित 71 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कही।
दमिश्क। सीरिया के अलेप्पो में पहले विद्रोहियों के उपयोग में आने वाले आयुधभंडार में आज विस्फोट होने से दो लोगो की जान मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सुक्कारी इलाके में एक विद्यालय में विस्फोट हुआ। आतंकवादी संगठनों ने इस विद्यालय को आतंकवादी संगठन के आयुधभंडार के रूप में इस्तेमाल कर छोड़ा था।
सेना ने पुलिस सूत्र के हवाले से खबर दी कि धमाके से 33 अन्य घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। हांलाकी सूत्र ने नहीं बताया कि हताहतों में सैनिक शामिल हैं या आम लोग।
सीरियन ऑब्जवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी सुक्कारी आयुध भंडार में दो लोगों के मारे जाने की खबर दी है। हालाकि उसका कहना है कि सेना विस्फोटकों को निष्क्रिय कर रही थी, उसी दौरान धमाका हुआ।
बृहस्पतिवार से अलेप्पो के पूरी तरह अपने नियंत्रण में आने की घोषणा करने के बाद से सीरिया की सेना विस्फोटकों और बारूदी सुरंगों की तलाश के लिए विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में चप्पे-चप्पे छान रही है। अलेप्पो में राष्ट्रपति बशर अल-अस्सद की जीत मार्च, 2011 में विद्रोह के बाद से व्रिदोही ताकतों पर एक बहुत बड़ा आघात है।
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के लिए यह आमिर खान का नाम ही काफी है,’दंगल’ इसी कड़ी को आगे बढ़ाती है। हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियां गीता फोगट तथा बबीता कुमारी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन का काम नितीश तिवारी ने किया है।
Rajinikanth’s daughter Soundarya files divorce petition in family court
मुंबई। एक और जोड़ी तलाक लेने की कगार पर आ पंहुची है। चेन्नई से आई खबर के मुताबिक, रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने अपने पति अश्विन राजकुमार से तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दर्ज की है।