Home Blog Page 4439

लखनऊ : इंजीनियर की पत्नी की राड मारकर हत्या, नौकर-नौकरानी अरेस्ट

couple servant held for kills owner's wife in lucknow
couple servant held for kills owner’s wife in lucknow

लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सीएनडब्लू आलमबाग में डिप्टी चीफ इंजीनियर पद पर तैनात संजय चौहान की पत्नी रेखा चौहान (43) को उनके नौकर हरी प्रसाद और पत्नी माधुरी ने राड मारकर हत्या कर दी।

ग्रेटर नोएडा ग्राउंड को मिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का दर्जा

ICC approves Greater Noida SVSP cricket stadium
ICC approves Greater Noida SVSP cricket stadium

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ग्रेटर नोएडा में बने शहीद विजय सिंह पथिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष निरुपम नजरबंद

Congress leader sanjay Nirupam alleges he was put on house arrest ahead of pm modi's mumbai visit
Congress leader sanjay Nirupam alleges he was put on house arrest ahead of pm modi’s mumbai visit

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे को लेकर मुंबई पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को एक दिन के लिए नजरबंद कर दिया है और उन्हें चेतावनी दी है कि वे घर से बाहर न निकलें।

पुणे : बम जैसी वस्तु मिलने से सनसनी, एक अरेस्ट

ahead of pm modi visit, one suspects arrested in pune
ahead of pm modi visit, one suspects arrested in pune

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुणे आगमन के पहले पिंपरी में बम समान वस्तु मिलने से खलबली मच गई। इस मामले में पुलिस ने विश्वनाथ सालुंखे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सालुंखे के घर में ही यह बम समान वस्तु मिली।

भांग का सूरूर उतारने के 5 बेहतरीन घरेलू उपाय

0
BHANG SABGURU.COM
BHANG SABGURU.COM

होली- रंगपंचमी का मौका हो और भांग न पी जाए, यह तो जरा मुश्किल है। भांग के बिना भले ही इस त्योहार का रंग नहीं जमता हो, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है जब भांग का नशा सिर चढ़ते-चढ़ते स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ जाए। ऐसी नौबत ही न आ पाए, इसके लिए जान लीजि‍ए भांग उतारने के य‍ह 5 अचूक उपाय –

भांग उतारने के य‍ह 5 अचूक उपाय –
  1.  भांग का नशा ज्यादा चढ गया हो तो पकी ईमली का ३० ग्राम २५० ग्राम पानी में भिगोकर, मथकर, छानकर उसमें ३० ग्राम गुड मिलाकर यह इमली का पानी पिलाएं।
  2. नींबू चूसने को दें अथवा नींबू का अचार खाने को दें।
  3. भांग के नशे से उतपन्न बेहोशी दूर करने के लिए सरसों का तेल गर्म करके गुनगुने सरसो के तेल की बूंदें रोगी के दोनों कानों में ङालें।
  4. भांग उतारने के लिए खटाई का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। बेशक इन तरीकों से भांग का नशा उतर जाएगा।
  5. सफेद मक्खन से भी तुरंत आराम मिलता है।

 

सावधानी: अगर भांग के नशे के बाद व्यक्ति आंखें बंद करने के बजाय आंखें खोलकर सो रहा है तो इसे गंभीरता से लें और उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं वरना स्थिति कोमा तक की हो सकती है।