Home Blog Page 4493

कैशलेस हो राजनीतिक दलों का चंदा : आप

stop taking donations in cash, even small amounts : AAP
stop taking donations in cash, even small amounts : AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एफसीआरए का बदला नियम फौरन निरस्त करने और राजनीतिक दलो का सारा चंदे कैशलेस लिए जाने की मांग की है।

मुंबई गर्ल दित्या ने जीता सुपर डांसर का खिताब

Super Dancer : 9 year old Ditya bhande from mumbai wins the show
Super Dancer : 9 year old Ditya bhande from mumbai wins the show

मुंबई। स्टार प्लस पर सुपर डांसर शो के पहले विजेता का खिताब मुंबई की दित्या नाम की लड़की ने जीता है।

नोटबंदी से बंदी की कगार पर पहुंचा चमड़ा उद्योग: Assocham

0
Notbandi the leather industry to the brink of closure
Notbandi the leather industry to the brink of closure

लखनउ। नोटबंदी की वजह से भारत के चमड़ा उद्योग पर सख्त मार पड़ रही है। देश में चर्म निर्मित चीजों के उत्पादन में 60 प्रतिशत की गिरावट आने की वजह से करीब 75 फीसदी कामगार बेरोजगार हो गये हैं।

उद्योग मण्डल ‘एसोचैम’ के एक ताजा अध्ययन के मुताबिक नोटबंदी के बाद नकद लेन-देन में परेशानी की वजह से चमड़ा निर्माण के लिये जानवरों की खालें नहीं मिल पा रही हैं। देश के प्रमुख चमड़ा क्लस्टरों आगरा, कानपुर और कोलकाता में नोटबंदी के कारण खालों की उपलब्धता में 75 प्रतिशत तक गिरावट आयी है। वहीं चेन्नई के चमड़ा कारखानों में यह गिरावट करीब 60 प्रतिशत की है।
अध्ययन के अनुसार नकदी में भुगतान नहीं होने की वजह से कसाई चमड़ा उद्योगों को जानवरों की खालें नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा चर्म उद्योग इकाइयां वाहन चालकों को नकदी नहीं दे पाने के कारण खालों को अपने पास नहीं मंगवा पा रही हैं। साथ ही नोटबंदी के कारण चमड़ा कारखानों का ब्वायलर चलाने में इस्तेमाल होने वाले कोयले की आपूर्ति में आयी गिरावट ने भी इस उद्योग के लिये मुश्किलेें बढ़ा दी हैं।
एसोचैम का यह अध्ययन पिछले करीब 15 दिनों के दौरान आगरा, चेन्नई, कानपुर और कोलकाता के प्रमुख चमड़ा संकुलों क्लस्टरों में लगभग 100 चमड़ा कारखानों के प्रतिनिधियों से बातचीत पर आधारित है।
अध्ययन में यह पाया गया है कि इन प्रमुख केनें में चमड़ा उद्योग को उत्पादन के मोर्चे पर भी कड़ी चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुल उत्तरदाताओं में से 85 प्रतिशत ने कहा कि नोटबंदी की वजह से उनकी चमड़ा फैक्ट्रियों में उत्पादन 60 प्रतिशत तक गिर चुका है, और मजदूरी ना मिल पाने की वजह से लगभग 75 प्रतिशत कामगार बेरोजगार हो गये हैं।
आगरा, कानपुर, चेन्नई और कोलकाता के चमड़ा उद्योग क्लस्टरों के अनेक प्रतिनिधियों का कहना है कि मौजूदा सूरतेहाल के मद्देनजर वे नये आर्डर भी नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि समय से तैयार माल की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। उनका मानना है कि नोटबंदी से हो रहे इस नुकसान से उबरने में इस उद्योग को नौ से 12 महीने लग सकते हैं।

कृतिका सेंगर का छोटे परदे पर दस साल का सफर

Kratika Sengar's completes 10 years in small screen
Kratika Sengar’s completes 10 years in small screen

मुंबई। इन दिनों छोटे परदे पर कसम तेरे प्यार की में मुख्य भूमिका निभा रही कृतिका सेंगर के टीवी के सफर के दस साल पूरे हो गए हैं।

इराक में विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Iraq explosion 5 dead
Iraq explosion 5 dead

बगदाद। इराकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। पहला विस्फोट बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर हलाबसा क्षेत्र में गैस स्टेशन के पास एक कार में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। सूत्र के मुताबिक, इस विस्फोट में कई कारें और आसपास की इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दूसरा विस्फोट सलाहुद्दीन प्रांत के यांक्जा गांव में एक वाहन के पास हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य बम विस्फोट दियाला प्रांत के अबू-सेदा में एक वाहन में हुआ जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।