
अन्डर-19 महिला क्रिकेट में राजस्थान ने हिमाचल को हराया

राजस्थान में जून 2017 से पहले नियुक्त होंगे 50 हजार शिक्षक

अजमेर। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. वासूदेव देवनानी ने कहा है कि नये शैक्षणिक सत्र 2017-2018 के प्रारंभ होने से पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि सरकार जून 2017 से पहले 50 हजार शिक्षको को नियुक्ति दे देगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और अब केवल नियुक्ति का काम शेष है, जो नवीन सत्र शुरू होने से पहले ही कर लिया जायेगा।
उन्होंने आने वाले दिनों में 10वीं तथा 12वीं बोर्ड के पाठ्यक्रम में बदलाव करने के भी संकेत दिए। देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को कैशलेस बनाने की योजना के तहत राजस्थान के स्कूलों को भी कैशलैस बनाये जाने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्कूलों में ऑन लाईन ट्रांजेक्शन व्यवस्था निकट भविष्य में ही लागू की जायेगी तथा पीओएस मशीन के जरिये फीस जमा होगी। गौरतलब है कि देवनानी दिल्ली में जयपुर एज्युकेशन फेस्टिबल में भाग लेने गये हुए है।
ISRO में कई पदों के लिए निकली वैकेंसी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने कई पदों के लिए वैकैंसी निकाली है। अगर आप इस पद के लिए अपनी किस्मत आज़माना चाहते है तो तुरंत आवेदन दे। और हाँ आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य ले।
विवरण:-
पदों की संख्या – 55 पद
पदों का नाम – एपरेंटिस
शैक्षिक योग्यता – 10वीं,आईटीआई
अंतिम तिथि – 19 दिसंबर 2016
आयु सीमा – अधिकतम 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया – मेरिट के आधार पर
अधिक जानकारी के लिए इसरो की वेबसाइट पर जाये।
स्वरा भास्कर की वेब सीरिज- आपके कमरे में कोई रहता है

मुंबई। तनु वेड्स मनु और रांझना जैसी फिल्मों के बाद हाल ही में निल बट्टे सन्नाटा जैसी फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने वाली स्वरा भास्कर भी अब वेब सीरिज से जुड़ने जा रही हैं।
तमिल फिल्म से काजोल करेंगी रुपहले पर्दे पर वापसी
