Home Blog Page 4498

Axis Bank ने कुछ संदिग्ध खातों को किया बैन

0
Axis Bank has also banned some dubious accounts
Axis Bank has also banned some dubious accounts

नई दिल्ली। अपने कुछ कर्मचारियों की अनियमितता से प्रभावित निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने कुछ संदिग्ध खातों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। बैंक ने कहा है कि उसकी अनुपालन की प्रक्रिया काफी ठोस है।

बैंक ने आगे कहा कि उसने पहले ही वित्तीय खुफिया इकाई के पास संदिग्ध  लेनदेन रिपोर्ट एसटीआर भेज दी हैं। ऐसे संभावित संदिग्ध खातों की बाद में एजेंसियों द्वारा जांच की जाएगी।
एक्सिस बैंक ने बयान में कहा कि जांच एजेंसियां ने बैंक द्वारा दी गई नकद लेनदेन रिपोर्ट सीटीआर और एसटीआर के आधार पर बैंक शाखाओं मेंं छानबीन की है। बैंक
में लागू केवाईसी और एएमएल नियमों के अनुरूप बैंक ने ये रिपोर्ट दी हैं। इसके अलावा बैंक ने वित्तीय खुफिया इकाई के समक्ष भी अतिरिक्त एसटीआर दी हैं।
बैंक ने कुछ खातों में लेनदेन को रोकने का भी कदम उठाया है। बयान में कहा गया है, ‘हम यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बैंक सरकार की नोटबंदी की पहल की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही वह सरकार की डिजिटल अर्थव्यवस्था की पहल में भी सहयोग दे रहा है।’

पठानकोट हमला : एनआईए ने मसूद अजहर को बनाया मुख्य आरोपी

Pathankot attack : NIA files chargesheet against jem chief Masood Azhar
Pathankot attack : NIA files chargesheet against jem chief Masood Azhar

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के करीब 11 माह बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने सोमवार को मोहाली (पंजाब) की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस चार्जशीट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मौलाना मसूद अजहर को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

केजरीवाल सरकार के चाय-समोसे का खर्च 1.2 करोड़

Kejriwal government spent Rs 1.2 crore on chai Samosa
Kejriwal government spent Rs 1.2 crore on chai Samosa

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले डेढ़ साल में 55 लाख 85 हजार 653 रुपए केवल चाय-समोसे पर खर्च कर दिए।

लौरस लैब्स का शेयर 489.90 रूपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट

Laurus Labs shares debut with 14 percent premium at Rs 489.90
Laurus Labs shares debut with 14 percent premium at Rs 489.90

मुंबई। बाजार में सोमवार को एनएसई पर लौरस लैब्स का शेयर 14.5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। एनएसई पर लौरस लैब्स का शेयर 489.90 रूपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है।

पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों के रिलीज से हटा बैन, रईस से पहले दंगल को फायदा

Pakistani cinema owners to lift self imposed ban on indian films
Pakistani cinema owners to lift self imposed ban on indian films

मुंबई। पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों के रिलीज पर लगे बैन के हटने की खबर से बॉलीवुड भी दंग रह गया। अचानक आए इस फैसले ने नोटबंदी से जूझते बॉलीवुड को कारोबार में एक नया रास्ता दिखा दिया है।