
जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु में शोक से 597 लोगों की मौत!

अगर आपके घर में हार्डवुड फ्लोर तो सर्दियों में कैसे रखे ध्यान

सर्दियों में अक्सर हार्ड वुड फ्लोर में दीमक और ख़राब होने का डर रहता है। सर्दियों का तापमान हार्डवुड को नहीं रखता है सही अगर आपके घर में भी इस तरह की कोई परेशनी हो तो डरिये मत इसका भी हम आपके लिए सही उपाय लाये है जिसके चलते महंगा हार्डवुड फ्लोर ख़राब होने से बच सकता है।
रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोग घायल

मास्को। रूस के साखा गणतंत्र में सोमवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए है। हलांकि, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई है।
स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए धमाकेदार ऑफर , 3111 रुपए में भरिए उड़ान

नई दिल्ली। एयर एशिया के बाद सोमवार को स्पाइसजेट ने भी ऑफर पेश किया है। स्पाइसजेट ने अंतरराष्ट्रीय फेस्टिव सीजन सेल का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान की टिकट 3111 रुपये शुरू होगी।
असम में पेट्रोल-डीजल की डिजिटल भुगतान खरीद पर 0.75% की छूट

गुवाहाटी। असम सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की। यह केंद्र द्वारा घोषित 0.75 प्रतिशत की छूट के अतिरिक्त होगी। इस तरह राज्य में डिजिटल तरीके से ईंधन पर भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने आज राज्य को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 19 सूत्रीय प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसके तहत कई उपायों का ऐलान किया गया। राज्य में डिजिटल तरीके से बीज और खाद की खरीद करने वाले पहले दस किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर 0.75 प्रतिशत की रियायत देगी। यह केंद्र द्वारा 0.75 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा से अतिरिक्त है।
शर्मा ने कहा कि इस लाभ को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां आगामी दिनों में अधिसूचित करेंगी। यह 1 जनवरी से लागू होगी। उन्होंने कहा कि इस लाभ को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले वैट में समायोजित किया जाएगा। कुल मिलाकर ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की खरीद पर डेढ़ प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
अन्य योजनाओं की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल 1 जुलाई से 15 जुलाई के दौरान नकदीरहित व्यवस्था के बीज और खाद खरीदने वाले पहले 10 किसानों को 5,000 रुपये और प्रमाणन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असम को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, नकदी रहित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नहीं।