Home Blog Page 4528

भुवनेश्वर के मेयर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया

sex tape : Bhubaneswar Mayor files criminal case against two
sex tape : Bhubaneswar Mayor files criminal case against two

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर महानगर निगम के मेयर अनंत नारायण जेना ने सेक्स वीडियो जारी करने वाले एक वेबसाइट के प्रमुख प्रदीप पाण्डेय तथा उनके खिलाफ इसमें शामिल होने का आरोप लगाने वाले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष इतीश प्रधान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

सोना 500 रुपये टूटा, 10 महीने के निचले स्तर पर

gold prices fall 500 rs
gold prices fall 500 rs

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट शुक्रवार (16 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जहां इसके भाव 500 रुपए और टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 27,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।

नोटबंदी के बाद नकदी संकट के मद्देनजर घरेलू हाजिर बाजार में मांग सुस्त पड़ने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव नहीं करने से चांदी में भी गिरावट आई। इसके भाव 1350 रुपए टूटकर 39,600 रुपए प्रति किलो रहे। व्यापारियों का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरें बढ़ाने का संकेत देने के बाद वैश्विक बाजारों में सोना 10 माह के निचले स्तर पर आ गया। इससे जहां डॉलर मजबूत हुआ वहीं सोने चमक फीकी पड़ी।

वैश्विक बाजारों में न्यूयॉर्क में सोना गुरुवार को 1.26 प्रतिशत टूटकर 1128.20 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5.06 प्रतिशत गिरकर 15.95 डॉलर प्रति औंस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत व 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 500 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 27,750 रुपए व 27600 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए। इससे पहले छह फरवरी को सोना 27,700 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ था।

गिन्नी के भाव 24,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 1350 रुपए गिरकर 39600 रुपए प्रति किलो व साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1365 रुपए टूटकर 39,610 रुपए प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का भी टूटा और 1000 रुपए की गिरावट के साथ 71000/72000 रुपए (लिवाल/बिकवाल) प्रति सैकड़ा बंद हुए।

पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपए प्रति लीटर महंगा

petrol diesel prices hike
petrol diesel prices hike

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की घोषणा की। पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 2.21 रुपए और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 1.79 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

चीन ने विमानवाहक पोतों के साथ पहली बार किया लाइव-फायर का अभ्यास

0
China's first aircraft carriers with the live-fire exercise
China’s first aircraft carriers with the live-fire exercise

बीजिंग। कोरिया के निकट बोहाई सागर के पूर्वोतर में चीनी सेना ने विमानवाहक पोत तथा जंगी जहाज़ का इस्तेमाल करते हुए पहली बार लाइव-फायर (बमबारी) का अभ्यास किया। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।

विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति से चिंताएं उपज रही हैं, और अमेरिका भी चीन द्वारा इलाके के सैन्यीकरण किए जाने और अबाध आवागमन सुनिश्चित करने के नाम पर की लगातार जा रही हवाई और समुद्री गश्त की आलोचना करता रहा है।
बोहाई सागर में चीन के इस आवागमन मार्ग पर किसी अन्य देश का दावा नहीं है, परंतु यह अभ्यास ऐसे वक्त में किया गया है, जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ताइवान के राष्ट्रपति से फोन पर की गई बातचीत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।
सरकारी चाईनीज़ सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने गुरुवार देर रात प्रसारित रिपोर्ट में बताया कि युद्धाभ्यास में 10 युद्धपोतों और 10 विमानों ने शिरकत की, और हवा से हवा में, हवा से समुद्र और समुद्र से हवा में मार करने वाले मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।
टीवी रिपोर्ट में कहा गया, “यह पहला मौका था, जब विमानवाहक पोतों के स्क्वाड्रन ने वास्तविक गोलाबारूद तथा वास्तविक सैनिकों के साथ युद्धाभ्यास किया…”
सीसीटीवी के अनुसार, युद्धाभ्यास में चीन के सोवियत-निर्मित लियाओनिंग विमानवाहक पोतों तथा युद्धपोतों ने हवा में हमले को रोकने, विमानरोधी तथा मिसाइल-रोधी अभ्यास किया। अभ्यास में वास्तविक मिसाइलों से लैस शेनयांग जे-15 लड़ाकू विमानों ने भी भाग लिया।
चैनल ने लड़ाकू विमानों के पोतों से उड़ान भरने मिसाइलें दागने और समुद्र में स्थित लक्ष्य को नष्ट करने की तस्वीरें भी प्रसारित कीं।
इस बीच, चीनी नौसेना के एक अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर सरकारी चाइना न्यूज़ सर्विस को बताया कि चीन का युद्धाभ्यास उपकरणों और सेना के प्रशिक्षण स्तर का परीक्षण करने के उद्देश्य से किया गया था।

सरकारी स्कूलों में कुल 10 लाख शिक्षक पद खाली

0
A total of 10 million teachers in public schools vacancy
A total of 10 million teachers in public schools vacancy
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर के मुताबिक सरकारी स्कूलों में करीब करीब 10 लाख शिक्षक पद खाली है। उनके मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में 18 प्रतिशत और सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्रतिशत शिक्षकों के पद खली पड़े है। रिपोर्ट कहते है की जिन राज्यो की लिटरेसी रेट कम है, वहा टीचर्स की ज्यादा सीटें खाली है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सबसे ज्‍यादा रिक्‍त पद झारखंड में हैं जहां 70 फीसदी पद रिक्‍त हैं। वहीं सेकेंडरी स्‍कूलों में अध्‍यापकों के पदों में से आधे रिक्‍त पद उत्‍तर प्रदेश में हैं। तीसरे नंबर पर बिहार और गुजरात है।
गौरतलब है कि 2015-16 के एजुकेशन डाटा की मानें तो भारत में 55 प्रतिशत बच्‍चे सरकारी स्‍कूलों में पढ़ते हैं।