
किसानों ने कुर्सियां उछालकर जताया सीएम अखिलेश का विरोध

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में सीएम के कार्यक्रम के दौरान पंडाल में हजारों किसानों ने जमकर हंगामा काटा और कुर्सियां हवा में उछालते हुए सीएम का विरोध किया।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2016 के रिजल्ट घोषित

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए है, रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर देख सकते है।
हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट ग्रेड II भर्ती परीक्षा 2016 का एडमिट कार्ड जारी

ग्राम सेवक एवं हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट ग्रेड II भर्ती परीक्षा 2016 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसकी वेबसाइट पर जाये ,क्लिक करने के बाद जो विंडो खुलेगी, वहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और इमेज में दिए गए टेक्स्ट को नीचे खाली बॉक्स में भरना होगा।
“Get Admit Card” पर क्लिक करने के बाद आपकी विंडो पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें। परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना आईडी प्रूफ भी लेकर जाएं।
http://rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
कर्नाटक CET 2017 के पेपर 2 मई से शुरू

अगले साल होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की डिटेल्स कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने जारी कर दी है। इस परीक्षा के ज़रिये आयुर्वेद,होमियोपैथ, यूनानी, नैचरोपैथ, इंजिनीरिंग, टेक्नोलॉजी और फॉर्म साइंस कोर्सेस की सीटें भरी जाएंगी।
अथॉरिटी ने 12 दिसम्बर को नोटिस जारी कर कहा की अब से मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन NEET के ज़रिये ही होगा। साथ ही रैंक लिस्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसीलिए छात्रों को CET के बजाए NEET में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बता दें कि NEET का आयोजन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन यानी CBSE करता है, जिसके फॉर्म जल्दी ही आ सकते हैं।
शेड्यूल –
KEA में 60 अंक के चार पेपर होंगे।
2 मई 2017: बायलॉजी — सुबह 10.30 – 11.50
2 मई 2017: मैथ्स— दोपहर 2.30 – 3.50
3 मई 2017: फिजिक्स— सुबह 10.30 – 11.50
3 मई 2017: केमिस्ट्री— दोपहर 2.30 – 3.50
अधिक जानकारी पाने के लिए आप kea.kar.nic.in पर क्लिक करे