Home Blog Page 4555

CBDT ने आईटी रिटर्न में बड़े बदलाव को लेकर आगाह किया

CBDT warned about major changes in the IT returns
CBDT warned about major changes in the IT returns

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आईटी रिटर्न में बदलाव के प्रावधान के दुरूपयोग की कोशिश को लेकर करदातओं को कड़ी चेतावानी दी है। उसने कहा कि जो लोग आय में संशोधन के लिए फार्म में भारी बदलाव करते हैं, उन्हें जांच और दंडनीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

CBDT ने आज कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद कुछ करदाता मौजूदा वर्ष की अघोषित आय दिखाने के इरादे से आय में गड़बड़ी के लिए पूर्व आकलन वर्ष के फाइल किए गए रिटर्न में संशोधन के प्रावधान का दुरूपयोग कर सकते हैं। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि रिटर्न में संशोधन का प्रावधान मूल रिटर्न में कोई भूल-चूक या गलत जानकारी में सुधार के लिए किया गया है न कि पूर्व की अघोषित आय को दिखाने के लिए शुरू में घोषित आय में व्यापक रूप से बदलाव के लिए।

बयान के अनुसार अगर विभाग के नोटिस में पिछले साल के आयकर रिटर्न (आई.टी.आर.) में आय की मात्रा, नकदी, लाभ आदि तथा खातों में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी जांच की जाएगी ताकि सही आय का पता लगाया जा सके। एेसे मामलों में कानून के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना तथा अभियोजन चलाया जा सकता है। आयकर कानून की धारा 139 (5) के तहत संशोधित आई.टी.आर. तभी भरा जा सकता है जब संबंधित व्यक्ति को कोई भूल-चूक या गलत बात का पता चलता है।

भारत में कोई भी मोबाइल पेमेंट एप पूरी तरह नहीं है सुरक्षित: क्वालकॉम

0
qualcomm says mobile payment apps in india are not fully secure
qualcomm says mobile payment apps in india are not fully secure

नई दिल्ली। सरकार मोबाइल फोन के जरिये डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं चिपसेट कंपनी क्वालकॉम ने कहा कि भारत में वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशंस द्वारा हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन अधिक सुरक्षित हो सकता है।

क्वालकॉम के वरिष्ठ निदेशक उत्पाद प्रबंधन एसवाई चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में बैंकिंग या वॉलेट एप द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ये पूर्ण रूप से एंड्रायड पर काम करती हैं। इसमें प्रयोगकर्ता का पासवर्ड चुराया जा सकता है। फिंगरप्रिंट को भी छापा जा सकता है।

भारत में ज्यादातर डिजिटल वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप के साथ यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय डिजिटल भुगतान एप द्वारा भी हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

सोना स्थिर, चांदी 95 रुपये कमजोर

Gold steady and silver Rs 95 weak
Gold steady and silver Rs 95 weak

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 28,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी 95 रुपये फिसलकर 41,400 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

लंदन से मिली जानकारी के मुताबिक, सोना हाजिर 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,161.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.7 डॉलर की बढ़त में 1,163.70 डॉलर प्रति 10 औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अभी निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी है। सोने का भविष्य बहुत हद तक फेड के बयान पर निर्भर करता है। हालाँकि आज डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु के दाम बढ़े हैं। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर भी 0.14 डॉलर चमककर 17.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

स्थानीय बाजार में सोने की मांग सुस्त रही। इससे सोना स्टैडर्ड गत दिवस के 28,450 रुपये तथा सोना बिटुर 28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 24,200 रुपये पर टिकी रही।

कमजोर ग्राहकी के बीच चांदी हाजिर 95 रुपये टूटकर 41,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर तथा चांदी वायदा 20 रुपये फिसलकर 41,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि, सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72 हजार तथा 73 हजार रुपये प्रति सैकड़ा बोले गये।

कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सुस्त मांग के कारण पीली धातु में स्थिरता तथा सफेद धातु में मामूली गिरावट रही। बाजार में भी निवेशक फेड के बयान का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय के साथ स्थानीय बाजार पर भी उसका असर दिखेगा।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे :
सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–28,450
सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम)————28,300
चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———-41,400
चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———-41,480
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-72,000
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———73,000
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)—————24,200

30% कमीशन पर RBI का अधिकारी करता था ब्लैक मनी सफेद

rbi officer Laundering money for 30 percent cut
rbi officer Laundering money for 30 percent cut

नई दिल्ली। 8 नवबंर को मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद कालेधन वालों पर लगातार कार्रवाई के बीच मंगलवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी को मनीलाउंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने आरबीआई के सीनियर स्पेशल असिस्टेंट मिशेल कट्टूकरन के साथ ही दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि उन अभियुक्तों से 17 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

कट्टूकरण के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के कैशियर हेड पराशिवमूर्ति पर मनीलाउंड्रिंग के 12 केस में शामिल होने का आरोप है। उन पर 1.51 करोड़ रुपये के पुराने बंद हो चुके नोटों को नई करेंसी के साथ तीस फीसदी कमीशन लेकर उसे बदलने का भी आरोप है। कट्टूकरण वह पहला शख्स है, जिसे किसी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी के तौर पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कई जगहों पर करेंसी जब्त
उधर, आयकर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की छापेमारी में बुधवार सुबह से ही करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई है। इस काम में आयकर विभाग के साथ ही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय देशभर में सक्रिय है और कालेधन वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नाइजीरिया में भूख से मर सकते हैं 80 हजार बच्चे: यूनिसेफ

80000 children will starve to death in nigeria says unicef
80000 children will starve to death in nigeria says unicef

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी (यूनिसेफ) ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में अगले साल 5 लाख बच्चों को भूखमरी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बोको हराम की वजह से पैदा हुए मानवीय संकट के कारण 80,000 बच्चों को अगर इलाज की सुविधा नहीं मिली तो उनकी मौत हो सकती है।

यूनीसेफ ने अपने ट्विटर पेज पर इस मामले की चेतावनी देते हुए कहा है कि बोको हराम से पैदा हुए मानवीय संकट ने 80,0000 बच्चों की मौत हो सकती है। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक एंथनी लेक ने कहा, ‘अभी जो संकट है, वो तबाही का रूप ले सकती है।’

उन्होंने बयान में कहा कि यहां 400,000 बच्चे भूखमरी के कगार पर हैं जो कि सात सालों में उग्रवाद के कारण पीड़ित 26 लाख लोगों का महज छोटा सा हिस्सा है। अभी तक के संघर्ष में 20,000 लोग मारे जा चुके हैं। लेक ने कहा, ‘अगर इन्हें वो इलाज नहीं मिला, जिसकी इन्हें जरूरत है तो पांच में से एक बच्चे की मौत हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि बोरनो राज्य के ज्यादातर इलाके दुर्गम हैं, जहां तक मानवीय सहायता नहीं पहुंच पा रही है। हम इन क्षेत्रों में फंसे बच्चों के बारे में बेहद चिंतित हैं।

लेक का यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले ही देश के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ और निजी सहायता एजेंसियों पर दान राशि पाने के लिए संकट को बढा-चढ़ा कर पेश करने का आरोप लगाया था। बुहारी ने घोषणा की थी कि बोको हराम को तकनीकी रूप से एक साल पहले ही हराया जा चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले यूनीसेफ ने राजधानी दिल्ली में ‘रिकॉर्ड स्तर पर उच्च’ वायु प्रदूषण दुनिया के लिए ‘खतरे की घंटी’ करार दिया था। यूनीसेफ के मुताबिक यदि वायु प्रदूषण कम करने के लिए निर्णायक कदम नहीं उठाए गए तो भारत की राजधानी में धुंध और इसके नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ने वाला प्रतिकूल प्रभाव सामान्य बात बन जाएगी।

यूनीसेफ ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली में बच्चों की दिक्कत हर सांस के साथ बढ़ रही है। दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर विश्व के लिए खतरे की घंटी है। यह उन सभी देशों एवं शहरों के लिए खतरे की घंटी है जहां वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण बच्चों की मौत हुई है और वे बीमार हुए हैं।’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह खतरे की घंटी है जो हमें बहुत स्पष्ट रूप से बता रही है कि यदि वायु प्रदूषण कम करने के लिए निर्णायक कदम नहीं उठाए गए तो दिल्ली में हमने पिछले सप्ताह जो घटनाएं देखीं वे बहुत तेजी से आम हो सकती हैं।’