Home Blog Page 4556

25000 रुपये तक महंगी होगी टाटा मोटर्स की कारें

0
Rs 25,000 will be expensive cars of Tata Motors
Rs 25,000 will be expensive cars of Tata Motors

नई दिल्ली। भारत की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अगले महीने से यात्री वाहनों के दामों में 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। आपको बता दें कि उत्पादन लागत में वृद्धि को कम करने के लिए कंपनी यह कदम उठाया है। टाटा मोटर्स ने आज बयान में कहा कि वह यात्री वाहनों के दामों में मॉडल के हिसाब से 5,000 रुपए से 25,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी और यह वृद्धि 1 जनवरी से लागू होगी।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारीक ने कहा, ‘कच्चे माल जैसे स्टील, एल्युमीनियम, तांबा और रबर के दामों में समय के साथ-साथ बढ़ेतरी हुई है जिससे हम पर काफी दबाव बना है। इस वजह से हमें यात्री कारों के दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी की कारों की अच्छी मांग दिख रही है और मासिक आधार पर कंपनी की बिक्री बढ़ रही है। इसमें हाल ही में पेश टियागो कार का विशेष योगदान रहा है। टाटा मोटर्स प्रवेश स्तर की नैनो के अलावा हैचबैक टियागो से लेकर क्रॉसओवर आरिया बेचती है। इन मॉडलों के दाम दिल्ली शोरूम में 2.18 लाख रुपए से 17.29 लाख रुपए के बीच हैं। उल्लेखनीय है कि कल रेनो इंडिया ने अगले महीने से अपने वाहनों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल से कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगी।

नोकिया बाजार में फिर देगी दस्तक, लॉन्च करेगी नए फोन

nokia launches two phones indian market in january
nokia launches two phones indian market in january

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया ब्रांड के दो नए फीचर फोन आगामी जनवरी-मार्च तिमाही में लॉन्च करेगी।

किरण माहेश्वरी ने संभाला उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार

Kiran Maheshwari joins office as Minister of Higher Education
Kiran Maheshwari joins office as Minister of Higher Education

जयपुर। कैबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी ने बुधवार को बतौर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने शिक्षा संकुल स्थित अपने कक्ष में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ काम संभाला।

जामिया में B.Tech और बीआर्क के लिए एडमिशन शुरू

0
Jamia Millia Islamia
Jamia Millia Islamia

बीटेक और बीआर्क के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुके है। 3 मार्च 2017 तक स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते है। एडमिशन जेईई में प्राप्त रैंक पर आधारित होगी। जेईई में की आखिरी तारीख 2 जनवारी है। जामिया में एडमिशन के लिए जेईई का रेजिस्ट्रेशन नंबर देना अनिवार्य होगा।

जामिया में बीटेक के 5 प्रोग्राम है – बीटेक सिविल इंजिनियरिंग, बीटेक कंप्यूटर इंजिनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग और बीटेक मकैनिकल इंजिनियरिंग। ये सभी 8 सेमेस्टर के प्रोग्राम हैं।

आर्किटेक्चर का बैचलर कोर्स 5 साल का है। इसमें बीआर्क और बीआर्क (सेल्फ फाइनैंस) प्रोग्राम शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया, जामिया में बी टेक और बी. आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए ऐडमिशन सीबीएसई की ओर से करवाए जाने वाले जेईई मेन 2017 एग्जामिनेशन के स्कोर के आधार पर होगा। ऐकडेमिक सेशन 2017-18 के लिए इन दोनों प्रोग्राम में ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मार्च है। 10 दिसंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रोसेस शुरू हो चुका है।

जो कैंडिडेट्स जामिया में अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई पोर्टल में जाकर jeemain.nic.in जेईई मेन के लिए अप्लाई करना होगा। बीटेक के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को जेईई मेन का पहला पेपर देना होगा और बी. आर्किटेक्चर के लिए जेईई का दूसरा पेपर देना होगा। दोनों प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने के लिए दोनों पेपर देना जरूरी है। जेईई का पहला पेपर (ऑफलाइन) 2 अप्रैल और ऑनलाइन 8 और 9 अप्रैल 2017 को होगा। दूसरा पेपर (आर्किटेक्चर) सिर्फ ऑफलाइन 2 अप्रैल को होगा।

नकदी जमाखोरों के खिलाफ दिल्ली से बेंगलुरु तक कार्रवाई

Action against black money hoarders from Delhi to Bangalore
Action against black money hoarders from Delhi to Bangalore

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने नकदी की जमाखोरी कर रहे लोगों को रडार पर लेते हुए धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया है।