Home Blog Page 4582

राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश टीम घोषित, कौन क्या बना

rajasthan bjp announces executive body, day after cabinet reshuffle
rajasthan bjp announces executive body, day after cabinet reshuffle

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी रविवार को घोषित हो गई है। इसके साथ ही आठ जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

कालाधन वाले रोहित टंडन का पहले भी रहा है विवादों से नाता

tondon

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कल ग्रेटर कैलाश स्थित जिस लॉ फर्म पर छापा मारकर 13.65 करोड़ रुपए बरामद किए हैं उसका मालिक रोहित टंडन पिछले अक्टूबर माह में 125 करोड़ रूपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा करने पर चर्चा में आया था|

सिन्धी समाज महासमिति के चुनाव : कंवल प्रकाश बने अध्यक्ष

0
Kanwal prakash became president of sindhi samaj mahasamiti ajmer
Kanwal prakash became president of sindhi samaj mahasamiti ajmer

अजमेर। सिन्धी समाज महासमिति अजमेर रजिस्टर्ड की रविवार को आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से कंवल प्रकाश किशनानी को अध्यक्ष, हरी चन्दनानी को महासचिव व भवानी शंकर थदानी को कोषाध्यक्ष चुना गया सभा में इन पदाधिकारियों को पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दिया।

दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड में 2 हजार तक रिचार्ज करा सकेंगे यात्री

Delhi Metro will be able to recharge the smart card 20000 rs passengers
Delhi Metro will be able to recharge the smart card 20000 rs passengers

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यात्री स्मार्ट कार्ड में 2000 रुपये तक का रिचार्ज करा सकेंगे। डीएमआरसी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। अभी तक स्मार्ट कार्ड में अधिकतम 1000 रुपये डलवाए जा सकते थे। रविवार सुबह से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी और 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।

न्यूनतम रीचार्ज की सीमा 100 रुपये है। डीएमआरसी के अनुसार यह फैसला उन नई करेंसी रखने वाले यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से लिया गया है। रीचार्ज की सीमा 1000 रुपये की सीमा रखने पर नोटों की दिक्कत आ रही थी।

अभी पर्याप्त मात्र में 500 के नए नोट नहीं आ पाए हैं। अभी तक मेट्रो में 500 के पुराने नोट से स्मार्ट कार्ड रीचार्ज किए जा रहे थे। शुक्रवार रात 12 तक यह यह व्यवस्था समाप्त हो गई थी।

दिल्ली मेट्रो के अनुसार रीचार्ज की सीमा में परिवर्तन अस्थाई है। 500 के नए नोट आ जाने के बाद दोबारा रीचार्ज की सीमा 1000 हो जाएगी। मेट्रो के कुल यात्रियों में 70 से ज्यादा स्मार्टकार्ड धारक हैं। मेट्रो से रोज औसतन 30 लाख के करीब लोग यात्र करते हैं। प्रतिदिन दो लाख यात्री अपने स्मार्ट कार्ड में 100 से रुपये 1000 रुपये तक का रीचार्ज कराते हैं।

मिस्र: काहिरा में चर्च के बाहर धमाका, 25 की मौत

At least 25 dead after bombing at Egypt's main Coptic Christian cathedral
At least 25 dead after bombing at Egypt’s main Coptic Christian cathedral

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च को निशाना बनाकर रविवार को धमाका किया गया। इस धमाके में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं, जबकि 35 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। मिस्र में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक ईसाईयों पर हुआ यह सबसे भयानक हमला है।

मिस्र की आधिकारिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमलावरों ने चर्च में पहले से बम रख दिया था। रविवार को हुए इस धमाके की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें, दो दिन पहले ही काहिरा में एक बम धमाके में 6 पुलिसवाले मारे गए थे।

गौरतलब है कि मोहम्मद मोर्सी को कुर्सी से हटाए जाने के बाद मिस्र में आईएस के हमलों में तेजी आई है। 2013 में मोर्सी को मिस्र के राष्ट्रपति पद से हदा दिया गया था। उसके समर्थकों ने इसके लिए मिस्र में रह रहे अल्पसंख्यक ईसाईयों को जिम्मेदार ठहराया था।

इससे पहले इस्लामी आतंकियों ने 2011 में अलेक्जेंड्रिया में धमाका किया था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे। अलेक्जेंड्रिया में हुआ यह धमाका नए साल के पहले दिन किया गया था।