Home Blog Page 4589

एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन, चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टला

two trains came on the track at shrirampur railway station in hooghly
two trains came on the track at shrirampur railway station in hooghly

हुगली। हुगली जिले के श्रीरामपुर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। शनिवार देर शाम श्रीरामपुर स्टेशन के चाल नंबर प्लेटफार्म पर दो लोकल ट्रेन आमने-सामने आ गई। हालांकि चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी जिससे दर्जनों लोगों की जान बच गई।

दिल्ली : लॉ फर्म में छापा, 13 करोड़ से ज्यादा का काला धन जब्त

Income tax dept raids law firm in South delhi, seized Rs 10 crore, including Rs 2.5 crore in new note
Income tax dept raids law firm in South delhi, seized Rs 10 crore, including Rs 2.5 crore in new note

नई दिल्ली। ग्रेटर कैलाश इलाके में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और इनकम टेक्स विभाग ने शनिवार देर रात लगभग 13 करोड़ से ज्यादा के नए व पुराने नोट बरामद किए। इस छापे में नए पुराने नोटो के साथ पैसे गिनने की मशीन भी बरामद हुई है।

तुर्की के इस्तांबुल में दो बड़े धमाके, 29 की मौत

turkey : 29 killed, 166 injured in two blasts in istanbul
turkey : 29 killed, 166 injured in two blasts in istanbul

इस्तांबुल। इस्तांबुल के एक बड़े फुटबॉल स्टेडियम से प्रशंसकों के चले जाने के बाद दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 29 लोग मारे गए और 166 घायल हो गए।

इस्तांबुल: दो बम हमलों में 29 की मौत, 166 लोग घायल

Istanbul in Two bomb attacks killed 29
Istanbul in Two bomb attacks killed 29

इस्तांबुल। इस्तांबुल के एक बड़े फुटबॉल स्टेडियम से प्रशंसकों के चले जाने के बाद इसके बाहर दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 29 लोग मारे गए और 166 घायल हो गए। यह जानकारी तुर्की के एक अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए दी है।

ऐसा माना जा रहा है कि एक विस्फोट को आत्मघाती बम हमलावर ने अंजाम दिया। हाल ही में बने वोडाफोन एरीना स्टेडियम (बेसिक्तास स्टेडियम) के पीछे से धुंआ उठते देखकर पुलिस ने इलाके को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोटों के बाद गोलियां चलने की आवाजें भी सुनीं। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरा विस्फोट कार में हुआ।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एरदोगन ने एक बयान में कहा, आज रात इस्तांबुल में हमें एक बार फिर से आतंक का घिनौना चेहरा देखने को मिला, जिसने हर मूल्य और नैतिकता को कुचलकर रख दिया।

पहला और बड़ा विस्फोट रात लगभग साढ़े दस बजे हुआ। इससे पहले तुर्की की टीम बेसिक्तास ने तुर्किश सुपर लीग में बुरसास्पोर टीम को 2-1 के अंतर से हरा दिया था। एरदोगन ने कहा कि हमले का समय दरअसल इस प्रकार से तय किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान ली जा सके।

उन्होंने संकल्प लिया कि देश आतंकवाद से उबरकर रहेगा। इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। इस साल इस्तांबुल में कई बम हमले हुए हैं, जिनके लिए अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट समूह को दोषी ठहराया है या फिर कुर्द आतंकियों ने उसकी जिम्मेदारी ली है। बीती 15 जुलाई को तख्तापलट के प्रयास के बाद से आपातकाल लगा हुआ है।
गृहमंत्री सुलेमान सोएलू ने शुरुआत में 20 पुलिस अधिकारियों के घायल होने की बात कही थी। वह खुद अंकारा से इस्तांबुल पहुंच गए हैं।

तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी एनादोलू ने सोएलू के हवाले से कहा, ऐसा माना जाता है कि कार बम विस्फोट एक ऐसे स्थान पर हुआ, जहां हमारे विशेष पुलिस बल तैनात थे। यह विस्फोट मैच के खत्म होने और बुरास्पोर प्रशंसकों के चले जाने के बाद निकास द्वार के पास हुआ। बाद में इस्तांबुल में संवाददाताओं से बात करते हुए सोएलू ने कहा कि पहला विस्फोट स्टेडियम के पास एक पहाड़ी पर हुआ। दूसरा विस्फोट माका पार्क में हुआ और यह संभवत: एक आत्मघाती बम हमला था।

एक निजी एनटीवी चैनल की खबर के अनुसार, पहले हमले का निशाना दंगे पर काबू पाने वाले पुलिसबल की बस थी। चैनल ने कहा कि लगभग 70 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

#plastic पर आ रही है देश की अर्थव्यवस्था

Plastic notes on the indian economy
Plastic notes on the indian economy

जयपुर। 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार जल्द ही प्लास्टिक करेंसी लाने वाली है ताकि कालेधन पर लगाम लगाई जा सके।

सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि उन्होंने प्लास्टिक करेंसी छापने का निर्णय लिया है। इसके लिए मटीरियल की खरीद भी शुरू की जा चुकी है। संसद में दिए गए एक लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्र अर्जुन मेघवाल ने बताया, प्लास्टिक या पॉलीमर सब्सट्रेट से प्लास्टिक के नोटों की छपाई का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शुरुआती प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

भारतीय रिजर्व बैंक काफी लंबे समय से प्लास्टिक करेंसी लाने की योजना बनाता रहा है। फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को बताया था कि 10 रुपये के नोट के रूप में 1 अरब रुपये के प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे। ट्रायल के लिए इन्हें पांच शहरों, कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर में चलाया जाएगा।

प्लास्टिक के नोटों का औसत जीवन लगभग 5 साल का होता है और उनकी नकली मुद्रा तैयार करना मुश्किल है। इसके अलावा, प्लास्टिक से बने नोट कागजी नोटों की तुलना में काफी साफ होते हैं। जाली नोटों से निपटने के लिए पहली बार ऑस्टेलिया में प्लास्टिक के नोट छापे गए थे।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में, मेघवाल ने कहा आरबीआई ने दिसंबर 2015 में जानकारी थी कि उन्हें होशंगाबाद पेपर मिले द्वारा भेजे गए पेपर के और नासिक नोट प्रेस से छपे 1000 रुपये के कुछ प्लास्टिक नोट मिले हैं जिनमें सुरक्षा जोख़िम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है।

नोट आने से पहले विवाद
प्लास्टिक नोटों के बनने से पहले ही इनके साथ विवादों का भी नाता जुड़ गया है।  सरकार भले ही प्लास्टिक करंसी के फायदे गिनवा रही हो, लेकिन इनके बनने से पहले इनका विरोध भी शुरू हो गया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने आरोप लगाया है कि प्लास्टिक के नोटों में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात का विश्वास दिलाएं कि इन नोटों में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

चक्रपाणि ने कहा कि भारत एक धार्मिक देश है। यहां लोग मंदिरों में रुपये दान करते हैं, साधु-संतों के चरणों में समर्पित करते हैं। उन्होंने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ हुई पहली क्रांति चर्बी वाले कारतूस को लेकर ही हुई थी। अब मोदीजी उसे फिर से दोहराने की कोशिश न करें। अगर सरकार ने ऐसा कोई कदम उठाया तो जनता उसके खिलाफ वही रुख अपनाएगी जैसा कि उसने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ किया था।

प्लास्टिक नोटों की खूबियां-
* इन प्लास्टिक के नोटों की उम्र कागज से बने नोटों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पायी गयी है।
* प्लास्टिक के नोटों की अवैध रूप से फोटोकॉपी की जा सकती है, लेकिन इनके स्पेशल फीचर और फील को कॉपी नहीं किया जा सकता। इससे असली और नकली नोटों के अंतर को कोई भी आसानी से पहचान सकता है।
* आस्ट्रेलिया में प्लास्टिक के नोटों में एक ऑप्टिकल वेरिएबल डिवाइस भी लगाई है। इससे नोट का एंगल बदलने पर इमेज भी बदल जाती है। प्लास्टिक के नोटों में हाई सिक्युरिटी फीचर्स लगाए गये हैं।
* आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्लास्टिक करंसी न सिर्फ इको-फ्रेंडली और टिकाऊ है, बल्कि इसमें मौजूद सुरक्षा फीचर्स की वजह से इसके ढेर सारे फायदे हैं।
* प्लास्टिक से बने करंसी नोट पेपर वाले नोटों की तुलना में साफ-सुथरे होते हैं। प्लास्टिक के नोटों पर बैक्टीरिया कम चिपकता है। नोटबंदी के बाद देश के कई बैंकों में पुराने नोट पहुंचाए गये, जिनकी वजह से बैंक कर्मचारियों को फंगस इंफेक्शन होने की खबरें आयीं।
* बैंक ऑफ इंग्लैंड की एक रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक के नोटों की वजह से कागज के नोटों को छापने में लगने वाला कच्चा माल बचता है।
* बैंक ऑफ कनाडा की एक रिसर्च के मुताबिक पेपर वाले नोट की तुलना में प्लास्टिक नोट से ग्लोबल वार्मिंग में 32 फीसदी की कमी।
* प्लास्टिक के नोटों को री-साइकल के बाद दूसरे प्रोडक्ट तैयार किये जा सकते हैं, जबकि कागज वाले पुराने नोटों को नष्ट करने के लिए जलाना पड़ता है।
* प्लास्टिक वाले नोटों का वजन पेपर वाले नोटों की तुलना में कम होता है। ऐसे में इनका ट्रांस्पोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन भी आसान होता है।

आस्ट्रेलिया ने की थी शुरुआत
दुनिया में फिलहाल के 32 देशों में प्लास्टिक के नोट प्रचलन में हैं। जाली नोटों और ब्लैकमनी की समस्या की निपटने के लिये सबसे पहले 1988 में ऑस्ट्रेलिया ने प्लास्टिक के नोटों का चलन शुरू किया था। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया और सीएसआईआरओ (कॉमनवेल्थ साइंटफिक एंड इंडस्टि्रयल रिसर्च ऑर्गेजाइजेशन) ने मिलकर दुनिया की पहली पॉलिमर करंसी लॉन्च की थी। जाली नोटों पर अंकुश का यह सबसे बड़ा कदम था। शुरुआत में 10 डॉलर का पॉलिमर नोट छापा गया।

सीएसआईआरओ और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया। हालांकि 10 डॉलर के नोट से स्याही छूटने की शिकायतें सामने आयीं, लेकिन बाद में 5 डॉलर का नोट छापने के बाद कोई दिक्कत नहीं आई। उसके बाद 20, 50 और 100 डॉलर के प्लास्टिक के नोट छापे गये। 1996 में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया जिसके पास पॉलिमर नोटों की पूरी सीरीज मौजूद थी।

अभी 32 देशों में चलती है प्लास्टिक करंसी
बता दें कि फ़िलहाल दुनियाभर के 32 देशों में प्लास्टिक करंसी चलती है। प्लास्टिक नोट चलाने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, कनाडा, फिजी, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया और वियतनाम भी शामिल हैं। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में जाली नोटों की मुश्किल से निपटने के लिए प्लास्टिक करंसी सर्कुलेशन में लाई गई थी। असल में ऑस्ट्रेलिया में भी नकली नोटों के चलते सरकार को वित्तीय घाटों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए साल 1988 में ब्लैक मनी पर नकेल कसने के लिए प्लास्टिक के नोट चलन में लाए गए। हाल ही में बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 3 साल की रिसर्च के बाद सितंबर 2016 में पांच पौंड का पॉलिमर नोट छापा है।