Home Blog Page 4680

जयपुर शहर में चालीस स्मार्ट पार्किंग स्थल बनेंगे

40 Smart parking to be dovelop in Jaipur city
40 Smart parking to be dovelop in Jaipur city

जयपुर। गुलाबीनगर जयपुर के 40 से अधिक पार्किंग स्थलों को स्मार्ट पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह काम अगले वर्ष जनवरी से शुरू होगा। स्मार्ट सिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के तहत यह काम होगा।

आर्मी स्पेशल ट्रेन के डिब्बे बेपटरी, ड्राईवर ने बचाई जान

Army Special train derailed in jamshedpur
Army Special train derailed in jamshedpur

जमशेदपुर। हावड़ा- टाटा रेल खंड मे चाकुलिया स्टेशन के प्लेट फार्म नबंर एक पर आर्मी स्पेशल ट्रेन के डब्बे पटरी से उतर गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई असर पड़ा।

PHOTOS: एक-दूजे के हुए युवराज-हेजल, गुरुद्वारे में हुई शादी

yuvraj singh hazel keech wedding ceremony in chandigarh
yuvraj singh hazel keech wedding ceremony in chandigarh

चंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच आज शादी के बंधन में बंध गए। आनंद कारज से यह शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में हुई।

गुरुद्वारा दफेड़ा साहिब में हुई इस शादी को ‘युवराज हेजल प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया और शादी के कार्ड में भी यही प्रिंट कराया गया था। युवराज ने यहां शादी इसलिए की क्योंकि जिस गुरु को उनका परिवार मानता है वो यहीं रहते हैं।

yuv3

शादी के मौके पर गुरुद्वारे को खूबसूरती से सजाया गया था। युवराज सिंह ने बहुत ही सादगी और पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की। गुरुद्वारे में ही लंगर खिलाने की व्यवस्था की गई जहां बारातियों ने जमीन पर बैठकर लंगर खाया।

yuv1

युवराज की शादी का रिसेप्शन 7 दिसंबर को रखा गया है। युवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रिसेप्शन में आने का न्योता दिया है। गुरुद्वारे में शादी के बाद रात में युवराज के चंडीगढ़ वाले घर में डिनर पार्टी रखी गई है। डिनर पार्टी में युवराज का परिवार और करीबी दोस्त रहेंगे। युवराज सिंह गोवा में 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे।

yuv2

नाभा जेलब्रेक : जेल के पास ही बनी थी हमले की योजना

Nabha jailbreak : Prison official among 3 held for facilitating attackचंडीगढ़। पंजाब के नाभा जेल पर हमले की पूरी व्यूह रचना जेल से मात्र सौ गज की दूरी पर बनाई गई थी। जिसमें जेल के अधिकारियों से लेकर एक दुकानदार तक शामिल था। यह तथ्य एसआईटी की जांच में निकलकर सामने आया है। पूरे षड्यंत्र को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पचास लाख रूपए में सौदा तय हुआ था।

पेट्रोल 13 पैसे महंगा और डीजल 12 पैसे हुआ सस्ता

petrol diesel value added tax
petrol diesel value added tax

नई दिल्ली। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुए है। पेट्रोल बुधवार आधी रात से 13 पैसे महंगा हो जायेगा जबकि डीजल 12 पैसे सस्ता होगा। कीमतों में इन बदलावों में राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला मूल्य वर्धित कर (वैट) अतिरिक्त होगा। राष्ट्रीय राजधानी में वैट समेत पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

इस प्रकार आज मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल 65.93 रुपये प्रति लीटर की जगह 66.10 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 54.71 रुपये प्रति लीटर की बजाय 54.57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के विनिमय दर में पिछले एक पखवाड़े के दौरान हुए परिवर्तन के मद्देनजर इनकी कीमतों में बदलाव किया गया है। उसने कहा कि आगे भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तथा रुपये की विनिमय दर पर नजर रखी जाएगी।

पिछली समीक्षा में दिल्ली में 16 नवंबर से पेट्रोल के दाम 1.69 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे जबकि उससे पहले लगातार छह बार उसकी कीमत बढ़ायी गई थी। डीजल के दाम लगातार दूसरी बार घटाए गए हैं। दिल्ली में 16 नवंबर से इसमें 1.70 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी जबकि उससे पहले तीन बार दाम बढ़ाए गए थे।

कीमतों में बदलाव के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार होगी-

पेट्रोल
महानगर – पुरानी कीमत – नई कीमत
दिल्ली – 65.93 – 66.10
कोलकाता – 68.67 – 68.81
मुंबई – 72.29 – 72.46
चेन्नई – 65.41 – 65.58

डीजल
महानगर – पुरानी कीमत – नई कीमत
दिल्ली -54.71 -54.57
कोलकाता – 56.95 – 56.81
मुंबई – 60.32 – 60.17
चेन्नई – 56.24 – 56.10