
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शुक्रवार को नवाचारों पर आधारित सत्र को संबोधित करते हुए फिर से जिलों में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों को कहा कि वह जनता को बेहतर डिलीवरी देवें। वैसे यह बात अलग है कि ढाई साल में सभी 33 जिलों में निम्नतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी से लोग अब सरकार की कार्यप्रणाली से मायूस हो चले हैं।