Home Blog Page 4784

पाक बोला- सीमा पर हो रही गोलीबारी में भारत को हुआ पाक से ज्‍यादा नुकसान

0
indian armys toll double as compared to pak lt gen iqbal
indian armys toll double as compared to pak lt gen iqbal

इस्लामाबाद। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के बीच पाक सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मलिक जफर इकबाल का कहना है कि इस गोलाबारी में भारत को कहीं अधिक नुकसान उठाना पड़ा है।

उनका कहना है कि इस गोलाबारी में जितना नुकसान भारत को उठाना पड़ा है उससे अाधा ही नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ा है। उनके मुताबिक इस दौरान जहां भारत के 40 जवान मारे गए हैं वहीं पाकिस्तान के केवल बीस जवानाें की ही मौत हुई है। उन्होंने इस बात की जानकारी गिलगिट और बाल्टिस्तान के दौरे के समय वहां मौजूदा सेना के अधिकारियों और सांसदों को दी है।

पाक सेना की 10वीं कोर से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल ने भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका खामियाजा भारत को ज्यादा उठाना पड़ा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने जब-जब दिन में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की तब-तब पाकिस्तान ने इसका करारा जवाब दिया है और जब उन्होंने रात में गोलाबारी की तब भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। इकबाल का यह बयान पाक सेना के प्रमुख जनरल राहिल शरीफ द्वारा दिए गए उस बयान के एक दिन बाद अाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक सेना ने भारत के 40 जवानों को मार गिराया है।

अपने बयान में उन्होंने भारत में रिहाइशी इलाकों में भी भारी नुकसान होने की बात कही थी। उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया था जब कि खुंजरेब के दौरे पर गए थे।

यह वही जगह है जहां पर चीन और पाकिस्तान के बीच इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने वहां पर एक एटीएम का भी उदघाटन किया था। उन्होंने भारत पर इस कॉरिडाेेर का काम बाधित करवाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भारत की खुफिया एजेंसी इस तरह के काम में लिप्त हैं।

चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में पीवी सिंधु

0
China Open Super Series Premier tournament finals PV Sindhu
China Open Super Series Premier tournament finals PV Sindhu

चीन। ओलम्पिक रजत पदक विजेता और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिंधु ने शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को एक घंटे 24 मिनट तक चले संघर्ष भरे मुकाबले में 11-21, 23-21, 21-19 से मात दी।

विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सिंधु का खिताबी मुकाबला रविवार को चीन की सुन यू से होगा। इससे पहले, एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नौवीं वरीयता प्राप्त सुन ने टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जु यिंग को 21-8, 23-21 से मात देकर फाइनल में कदम रखा।

सिंधु और सुन के बीच अब तक पांच मैच हुए हैं, जिसमें सुन का पलड़ा 3-2 से भारी है। रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अगर सिंधु जीत हासिल करती हैं, तो यह रिकॉर्ड 3-3 से बराबर हो जाएगा।

वेस्पा ने उतारा अब तक का सबसे महंगा स्कूटर, 12.04 लाख रुपए

0
india in vespa 946 Emporio launch scooter 125cc
india in vespa 946 Emporio launch scooter 125cc

पुणे। इटली की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी पियाजियो ने भारत में अपने सबसे महंगे 125 सीसी स्कूटर वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन को भारत में लांच किया गया जिसकी एक्स-शोरुम (पुणे) कीमत 12.04 लाख रुपए रखी गई है। ये एक स्पेशल एडिशन स्कूटर है जिसे पियाजियो ग्रुप के 70 साल और अरमानी के 130 साल पूरे होने के मौके पर लांच किया गया है।

पियाजियो इंडिया ने इस मौके पर एक एनिवर्सरी एडिशन वेस्पा भी लांच की जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 96,500 रुपए (पुणे) रखी गई है। एप्रिलिया एसआरवी 850 एबीएस के बाद वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन भारत का दूसरा सबसे महंगा स्कूटर बन गया है। इस स्कूटर को सीबीयू रूट के जरिए भारत लाया जाएगा। इस स्कूटर में लग्जरी का खास ख्याल रखा गया है।

अब तक भारत में इस स्कूटर को दो लोग बुक भी कर चुके हैं। इस स्कूटर के डिजाइन और स्टाइलिंग पर नजर डालें तो वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन कई एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर को स्टील प्लेट मोनोकॉक फ्रेम पर तैयार किया गया है और इसके रिम, हैंडलबार, साइड पैनल और फ्रंट मडगार्ड को एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है।

स्कूटर पर ‘एम्पोरियो अरमानी‘ का बैज भी लगाया गया है। स्कूटर में लेदर सीट, एलईडी हेडलैंप, टेल लाइट इंडिकेटर और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। नया एम्पोरियो अरमानी एडिशन VXL मॉडल की तर्ज पर बना है।

भारत में इस स्कूटर के सिर्फ 500 यूनिट ही बेचे जाएंगे। वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन में 125-सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 11.7 बीएचपी का पावर और 10.3NM  का टॉर्क देता है। इस इंजन को ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। स्कूटर में 220MM  डबल डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल एबीएस और एएसआर (एंटी-स्लिप रेग्यूलेटर) ट्रैक्शन कंट्रोल लगाया गया है।

प्रवासियों या अश्वेत लोगों को भूलने की गलती नहीं कर सकती: निक्की हेली

0
black people can not forget by any mistake of the nikki haley
black people can not forget by any mistake of the nikki haley

वाशिंगटन। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में निक्की हेली के एक दावेदार होने की रिपोर्टों के बीच दक्षिण कैरोलिना की भारतीय अमेरिकी गवर्नर ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी को समावेशी बनने की आवश्यकता है और वह प्रवासियों या अश्वेत लोगों को भूलने की गलती नहीं कर सकती।

निक्की ने वाशिंगटन डीसी में कल कहा, ‘‘यदि हम प्रशासन चलाने वाली एक शक्ति के रूप में प्रभावशाली तरीके से नेतृत्व करना चाहते हैं और स्थाई ताकत बने रहना चाहते हैं तो हमें यह बात स्वीकार करनी होगी कि डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव उस तरीके का समर्थन नहीं करता जिस तरह रिपब्लिकन नेताओं ने स्वयं आचरण किया है।’’ 44 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने दोनों पार्टियों, एक राजनीतिक प्रणाली जो उनके मुताबिक मूल रूप से टूटी हुई है उसके खिलाफ चुनाव लड़ा। मतदाताओं ने उसके इस तर्क का भरपूर समर्थन किया।

उन्होंने रिपब्किलन समेत सभी विचारधाओं के राजनीतिक वर्ग को खारिज कर दिया और इसके लिए कोई और नहीं, बल्कि स्वयं हम जिम्मेदार हैं।’’

निक्की का बयान ऐसे समय आया है जब अटकलें लग रही हैं कि वह ट्रंप की कैबिनेट में या तो विदेश मंत्री या वाणिज्य मंत्री पद की शीर्ष दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को लोगों को यह याद दिलाना चाहिए कि यह पार्टी ‘‘सभी नागरिकों को, भले ही वे किसी भी नस्ल, लिंग के हों या कहीं भी जन्मे या पले बढ़े हो, उन्हें’’ अवसर मुहैया कराएगी।

दक्षिण कैरोलिना की दो बार गर्वनर बन चुकीं निक्की ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की प्रशंसा की और कहा कि हालांकि मैंने कभी ट्रंप की तारीफों के पुल नहीं बांधे लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के पास अपनी नीतियों को लागू करने का अभूतपूर्व मौका है और उसे इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें (ट्रंप को) वोट दिया और उन्हें जीतते देखकर मैं बहुत उत्साहित थी।’’

बोल्ट का 100 मी का रिकॉर्ड तोड़ना 200 मी की तुलना में आसान: असाफा पावेल

0
bolts 100m record will be easier to break than 200m asafa
bolts 100m record will be easier to break than 200m asafa

नई दिल्ली। जमैका के धावक असाफा पावेल ने अपने साथी और सुपरस्टार उसेन बोल्ट के दो विश्व रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए कहा कि उसका 100 मीटर (9.58 सेकेंड) का रिकॉर्ड तोड़ना 200 मीटर (19.19 सेकेंड) की तुलना में आसान होगा।

100 मीटर के पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी पावेल यहां रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन के ब्रांड दूत के तौर आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि बोल्ट के दो व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल होगा।

पावेल ने कहा, ‘इन दोनों रिकाडरें को तोड़ना बहुत कठिन होगा। मुझे लगता है कि अगर रिकार्ड टूटेगा तो 100 मीटर में 9.58 सेकेंड के रिकॉर्ड टूट सकता है लेकिन 200 मीटर में 19.19 सेकेंड में यह मुश्किल होगा।’ बोल्ट ने ये दोनों रिकॉर्ड बर्लिन में 2009 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बनाये थे।