Home Blog Page 4809

बिंगो टैक्नॉलोजीज़ ने लाँच किया अपना पहला वी.आर बॉक्स बिंगो G-200..

Bingo G200 (Side view)

नई दिल्ली स्थित इलैक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली बिंगो टैक्नॉलोजीज़ ने वी.आर बॉक्स बिंगो जी-200 लाँच किया।
बेहतरीन 3D अनुभव के साथ ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी है उपलब्ध 15-नवंबर-2016, दिल्ली : बिंगो सी6 स्मार्टवाच के सफल लाँच के बाद, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी बिंगो टैक्नॉलोजीज़ ने उतारा अपना पहला वी.आर बॉक्स – बिंगो जी-200। वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ इस वी.आर बॉक्स में है इन-बिल्ट स्क्रीन।

ये निबिरु ओपरेटिंग सिस्टम से चलता है जिसमें एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) की ख़ूबियाँ हैं।
बिंगो जी – 200 के कन्केव-कन्वेक्स लैंस से आपको मिलेगा बड़ा और बेहतर 110 डिग्री का व्यूफ़ील्ड और 1280×720 रेज़ुलेशन वाले स्क्रीन में देख सकेंगे साफ़ एवं एच.डी विडिओज़। ये एंटी-रेडिएंट होने के साथ-साथ प्रकाश के सुविधा अनुसार ढल जाता है जिससे हमें साफ़ वीडिओज़ का अनुभव मिलता है। मात्र 459 ग्रा. भार वाला यह वी.आर बॉक्स एडजस्टेबल पट्टे के साथ आता है। इसे आप लंबे समय तक भी चला सकते हैं यानि अब गेम्स और फिल्मों के शौकीन इसका लुत्फ़ आसानी से 3D में उठा सकेंगे।
हालाँकि, लंबे समय तक उपयोग करने के लिए किसी भी उपकरण का आरामदेह होना ज़रूरी होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए बिंगो जी-200 की ख़ास लैदर एवं फ़ोम से केसिंग की गई है।
निबिरू ऑपरेटिंग सिस्टम की सुविधा से आप आसानी से निबिरु स्टोर से एप्स और वी.आर गेम्स डाउनलोड कर सकेंगे। एक बटन ज़ूम की ख़ासियत और आसान कंट्रोल बटन्स के साथ बिंगो जी-200 में है 5000mAh बैटरी, जिससे यह छ: घंटे तक आसानी से चल सकेगा। ARM कार्टेक्स A7 प्रोसेसर से लैस इस वी.आर बॉक्स में है 1 जी.बी रैम और 8 जी.बी का रॉम जिसे अतिरिक्त 32 जी.बी तक TF कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकेगा।
लाँच के दौरान श्री. अभिनया सिंह, मार्केटिंग मैनेजर, बिंगो टैक्ऩॉलोजीज़, ने कहा “बिंगो सी6 स्मार्टवाच की सफलता के बाद, हमें एक और शानदार उपकरण बिंगो जी-200 वी.आर बॉक्स को लाँच करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है। आज-कल वी.आर ग्लास का चलन लोगों को फ़िल्में और गेम्स का अलग ही आनंद दे रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए बिंगो जी-200 को ख़ास तकनीक से 3D अनुभव और आराम प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें वाई-फाई की सुविधा है और ब्लूटूथ की सहायता से आप इसे किसी भी स्मार्टफोन से जोड़के आप 3D का अनुभव कर सकेंगे, इसके अलावा निबिरु स्टोर से 3D गेम्स एवं विडिओज़ डाउनलोड कर सकेंगे। ये कम कीमत वाला जी-200 वी.आर आपको अतुल्य मनोरंजन की सुविधा देगा, वो भी बिना आपके जेब पर भारी पड़े। हमें यकीन है कि हमारे ग्राहकों को ये नया बिंगो जी-200 वी.आर बॉक्स ज़रूर पसंद आएगा।
मात्र 5,999 रूपए कीमत वाला बिंगो जी-200 वी.आर बाक्स सफ़ेद-ग्रे रंग में उपलब्ध है और इसे सभी शॉपिंग वैबसाईट्स जैसे amazon, snapdeal, flipkart, shopclues और paytm से खरीदा जा सकता है।

नोटबंदी पर टीएमसी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

tmc mp demonstration outside the parliament
tmc mp demonstration outside the parliament

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में नोटबंदी को लेकर हंगामे के आसार है, लेकिन सत्र के शुरू होने से पहले ही संसद के बाहर हंगामा शुरू हो चुका है। संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे बुधवार को सत्र शुरू होने से पहले टीएमसी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।

संसद सत्र से पहले बोले मोदी, अच्छी बहस होगी

inviting ideas for PM Narendra Modi's 'mann ki baat' for July 31

सबगुरु न्यूज-नई दिल्ली। संसद के मानसून स़त्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संसद के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इस बार सत्र में अच्छे मुद्दे पर स्वस्थ बहस होंगी। सभी राजनीतिक दलों का सहयोग रहेगा।

ब्रेकिंगः सुषमा स्वराज की किडनी फेल, ट्विट कर दी जानकारी

unemployed indians from saudi arabia to start returning : Sushma Swaraj
unemployed indians from saudi arabia to start returning : Sushma Swaraj

सबगुरु न्यूज-नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है। ट्विट करके उन्होंने यह जानकारी दी है।

हरियाणा में रिटायर्ड डॉक्टर्स को 65 साल तक सेवा का मौका

Haryana : retirement age of doctors to 65 years for clinical duties
Haryana : retirement age of doctors to 65 years for clinical duties

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित अधिकारियों की एक कमेटी की स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की गई।