Home Blog Page 4811

आम बजट 1 फरवरी को, जनवरी में शुरू हो सकता है बजट सत्र

Union Budget to be presented on February 1, session to begin in January
Union Budget to be presented on February 1, session to begin in January

नई दिल्ली। अबकी बार आम बजट पहली फरवरी को पेश होगा। लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार तय समय से पहले आम बजट पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी के अंतिम हफ्ते में आम बजट पेश किया जाता था। इस बार रेल बजट भी आम बजट का ही हिस्सा होगा।

सरकार ने कुछ दिनों पहले ही एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रेल बजट को आम बजट में मिला दिया था। इससे समय की काफी बचत होगी। इस सुधार की जरूरत अरसे से महसूस की जा रही थी।

इससे बजट में किए गए प्रावधानों को जल्द लागू करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही इस बात की संभावना है कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत भी जनवरी में ही हो जाए।

गौरतलब है कि वित्तीय मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने हाल में ही कहा था कि आम बजट को उसकी तय तिथि से एक महीना पहले पेश करने के पीछे का मकसद पूरी बजट प्रक्रिया को 31 मार्च तक पूरा करना है। ताकि नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही बजट पर अमल शुरू हो सके।

जानें अपना बुधवार का राशिफल और शुभ संयोग

Wednesday horoscopes and auspicious coincidence
Wednesday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
दिन के 01.57 तक वृश्चिक रवि, वृश्चिक संक्रांति, सर्वार्थ सिद्धि योग, यात्रा, संपदा क्रय मुहूर्त मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया, बुधवार, 16 नवम्बर – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

ऋषिकेश : मैक्स खाई में गिरने से आठ की मौत, चार घायल

eight killed, four injured as TATA Max fell into a ditch in Rishikesh
eight killed, four injured as TATA Max fell into a ditch in Rishikesh

ऋषिकेश। बैंक से 500 व हजार के नोट जमा कराने और बदलवाने गए ग्रामीणों का वाहन यमकेश्वर ब्लॉक में गहरी खाई में गिर गया जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।

नोटबंदी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

Supreme Court refuses to stay ban on Rs 500, Rs 1000 notes
Supreme Court refuses to stay ban on Rs 500, Rs 1000 notes

नई दिल्ली। पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट को बैन करने के सरकार के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया पंहुची ये है मोहब्बत की टीम

yeh hai mohabbatein team Traveling to australia for Shooting
yeh hai mohabbatein team Traveling to australia for Shooting

मुंबई। स्टार प्लस पर बालाजी के शो ये है मोहब्बत की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की सैर कर रही है। आस्ट्रेलिया के एडीलेड शहर में शो की शूटिंग की जाएगी।