Home Blog Page 4816

PM मोदी की मां हीराबेन ने लाइन में लगकर बदलें पुराने नोट

Modi mother heeraben pressed in the line exchange old notes
Modi mother heeraben pressed in the line exchange old notes

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित ओरियंटल बैक में पुराने नोट बदलवाने पहुंचीं। उन्होंने पहले 4500 रुपये मूल्य के पुराने नोट को एक्सचेंज कराया। इसके बाद बैंक से उन्होंने 2500 रुपये की निकासी की।

सफेद सूती साड़ पहने हीरा बा (90) मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने के एक सप्ताह के बाद बैंक पहुंची। उन्होंने सीनियर सिटीजन की लाइन से पैसे बदलाए हैं।

पीएम की मां ने अपने आईडी प्रूफ के साथ पैसे बदलवाए हैं। मोदी की मां को बैंक ने दो 10-10 की गड्डी और एक 2000 हजार का नोट दिया है। मोदी की मां अपने परिवार के सदस्यों के साथ पैसे बदलने पहुंची हैं।

सेंसेक्स 5 महीने के निचले स्तर पर, बाजार में जबरदस्त गिरावट

Sensex at five month low
Sensex at five month low

मुंबई। भारत के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 514.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,304.63 पर और निफ्टी 187.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,108.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,809.61 पर खुला और 514.19 अंकों या 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 26,304.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,809.61 के ऊपरी और 26,253.63 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 11.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,284.85 पर खुला और 187.85 अंकों या 2.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,108.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,288.55 के ऊपरी और 8,093.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेज गिरावट देखी गई। मिडकैप 487.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,977.02 पर और स्मॉलकैप 583.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,902.01 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से केवल एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) में तेजी देखी गई।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आधारभूत सामग्री (5.71 फीसदी), रियल्टी (5.13 फीसदी), वाहन (5.07 फीसदी), धातु (4.75 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (4.67 फीसदी)।

राज्य के बेरोजगारों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, 21 को उतरेंगे सड़को पर

raje government gave an ultimatum to the unemployed
raje government gave an ultimatum to the unemployed

जयपुर। राज्य के बेरोजग़ार युवा एक बार फिर सरकार के खिलाफ विरोध जताने सडकों पर उतरेंगे। राजस्थान बेरोजग़ार एकीकृत महासंघ के बैनर तले 21 नवंबर को आमरण अनशन और महापड़ाव प्रस्तावित है।

हालांकि महासंघ ने इससे पहले सरकार से 20 नवंबर तक सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि सरकार को 20 नवंबर से पहले सभी मांगे नहीं माने जाने पर 21 नवंबर को आमरण अनशन और महापड़ाव की चेतावनी दे दी गई है।

इस सिलसिले में केंद्रीय राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी, शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी और पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान को भाजपा मुख्यालय में ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट किया गया है। मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया गया।

बेरोजगारों की मांगों में 2013 शिक्षक भर्ती के लगभग 7 हज़ार चयनितों को जल्द नियुक्तियां देने, रीट-2015 के लगभग 15 हज़ार पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने, पंचायतों में निकाली गई भर्तियों में विद्यार्थी मित्रों को शामिल करने और उनकी चयन आयु सीमा 50 वर्ष करने, बेरोजग़ारों पर लगे सभी तरह के मुकदमों को हटाने की मांगें प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

जानें अपना मंगलवार का राशिफल और शुभ संयोग

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence
Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
कृतिका नक्षत्र दिन के 02.34 तक कार्तिक व्रत पार्णा, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रसूति स्नान, वाटिका रोपण, शल्य क्रिया मुहूर्त

राजे सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी जश्न

rrty.jpg

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार को तीन साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेशभर में जश्न मनाएगी। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।