Home Blog Page 4815

अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर 3.39 प्रतिशत रही

0
Wholesale inflation was 3.39 percent in October
Wholesale inflation was 3.39 percent in October

नई दिल्ली। थोक मुद्रास्फीति लगातार दूसरे माह गिरते हुए अक्टूबर में 3.39 प्रतिशत पर आ गयी। आलोच्य माह में सब्जी और अन्य खाद्यों की कीमतों में नरमी से महंगाई दर घटी है।

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में 3.57 प्रतिशत और पिछले साल अक्टूबर में शून्य से 3.70 प्रतिशत नीचे थी। कुल मिला कर खाद्य वस्तुओं के वर्ग की मुद्रास्फीति अक्टूबर में हल्की घट कर 4.34 प्रतिशत रही जबकि सितंबर में यह 5.75 प्रतिशत थी।

अक्टूबर में सब्जियों के भाव एक साल पहले की तुलना में शून्य से 9.97 प्रतिशत नीचे रहे. जुलाई में सब्जियां 28.45 प्रतिशत ऊंची चल रही थीं। अक्टूबर में प्याज के थोक भाव 65.97 प्रतिशत नीचे थे। वैसे इस दौरान सामान्य उपभोग की सब्जी आलू में मुद्रास्फीति का दबाव 60.58 प्रतिशत था। इसी दौरान फलों के भाव पिछले साल से 6.45 प्रतिशत ऊंचे थे।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार दालों के भाव अब भी ऊपर है और आलोच्य अवधि में दालों की मुद्रास्फीति 21.80 प्रतिशत थी। अक्टूबर में विनिर्मित वस्तुओं के वर्ग में थोक मुद्रास्फीति 2.67 प्रतिशत पर आ गयी जबकि सितंबर में यह 2.48 प्रतिशत थी।

चीनी के थोक भाव इस दौरान एक साल पहले की तुलना में 29.63 प्रतिशत ऊंचे थे जबकि पेट्रोल का भाव 3.57 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त के थोक मूल्य सूचकांक के संशोधित आंकड़ों के अनुसार उस माह की मुद्रास्फीति 3.85 प्रतिशत थी जबकि प्रारंभिक आंकड़ों में यह 3.74 थी।

जयपुर: देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी

police busted sex racket again in jaipur
police busted sex racket again in jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर में देह व्यापार का एक और भंडाफोड़ हुआ। जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस कार्रवाई के बावजूद इस गोरखधंधे पर लगाम लगती नहीं दिख रही है।

इसी बीच अशोक नगर थाना पुलिस ने वेश्वावृत्ति के आऱोप में पांच युवतियों को अरेस्ट किया है। ये युवतियां मसाज पार्लर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी। जिस्मफरोशी का ये धंधा शहर के ऑर्केड मॉल में गोल्डन स्पा में चल रहा था। पुलिस ने यहां अपनी कार्रवाई के तहत बोगस ग्राहक भेजकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

युवतियों के अलावा पुलिस ने एक ग्राहक और स्पा सेंटर मैनेजर को भी अरेस्ट किया है। जिस समय पुलिस ने रैड मारी, उस वक्त ग्राहक अनीस कुरैशी को एक लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों दबोचा। स्पा सेंटर मैनेजर ग्राहकों से 500 और 1000 रुपए के पुराने रुपए ले रहा था।

गिरफ्तार तीन लड़किया त्रिपुरा और मिजोरम की रहने वाली है। गिरफ्तार युवतियां पुलिस को कार्रवाई में बिलुकल सहयोग नहीं कर रही है। क्योंकि इन युवतियों को हिन्दी बिल्कुल भी नहीं आती, जिसके चलते उनके सही नाम भी तस्दीक नहीं हो रहे हैं।

गौरतलब है कि तीन माह पहले भी पुलिस ने इस स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया था, लेकिन इसके बावजूद यहां फिर से यह काम शुरु हो गया।

संबंधों में सुधार के लिए एक हुए डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन

Trump to improve relations and Putin agreed to work together
Trump to improve relations and Putin agreed to work together

वाशिंगटन/मास्को। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज पहली बार फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के ‘‘अत्यंत असंतोषजनक हालात’’ को सामान्य करने एवं आतंकवाद से पैदा हो रहे खतरे से निपटने को लेकर मिलकर काम करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

ट्रंप ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने ‘‘ऐतिहासिक चुनाव जीतने पर बधाई देने के लिए’’ उन्हें फोन किया। दोनों नेताओं ने साझे खतरों, रणनीतिक आर्थिक मामलों एवं अमेरिका-रूस के ऐतिहासिक संबंधों समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

पुतिन ट्रंप को पिछले बुधवार को सबसे पहले बधाई देने वाले नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने ट्रंप के विजेता बनने के करीब एक घंटे बाद उन्हें टेलीग्राम भेजा लेकिन दोनों ने इससे पहले न तो मुलाकात की और न ही बातचीत की।

ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने एक बयान में कहा, ‘‘नवनिर्वाचित ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि वह रूस एवं रूस के लोगों के साथ मजबूत एवं स्थायी संबंध स्थापित करने के बहुत इच्छुक हैं।’’ क्रेेमलिन ने कहा कि पुतिन एवं ट्रंप ने दोनों देशों के बीच ‘‘अत्यंत असंतोषजनक स्थिति’’ को रेखांकित किया और ‘‘उन्हें सामान्य बनाने के लिए संयुक्त रूप से सक्रिय कार्य करने की आवश्यकता की घोषणा की।’’

दोनों नेताओं ने कहा कि वे उन्हें (द्विपक्षीय संबंधों को) रचनात्मक सहयोग के ढांचे में लाने के लिए काम करेंगे। क्रेमलिन ने रूस के नेता के हवाले से कहा कि ये नए संबंध ‘‘एक दूसरे के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने और समानता, एवं आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर’’ आधारित होंगे।

बयान में कहा गया कि पुतिन एवं ट्रंप ने ‘‘सबसे बड़े वैश्विक शत्रु’’- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद एवं अतिवाद के खिलाफ लड़ने पर सहमति व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि अधिकारी दोनों नेताओं के बीच एक व्यक्तिगत बैठक आयोजित करने पर काम कर रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की मुहिम के दौरान वरिष्ठ अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने रूस पर डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कम्प्यूटर हैक करने और वे ईमेल जारी करने का आरोप लगाया था जो हिलेरी क्लिंटन की मुहिम के लिए शर्मिंदगी भरे साबित हुए जबकि पुतिन ने हैकिंग में सरकार की किसी भी प्रकार की भूमिका से इनकार किया है।

दोनों देशों के बीच हालिया वषरें में संबंधों में कड़वाहट आई है जबकि आठ साल तक राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने वाले ओबामा ने रूस के साथ संबंधों में सुधार की अपील की थी।

रूस एवं अमेरिका उत्तर कोरिया एवं ईरान जैसे मामलों पर मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन सीरिया के मामले पर दोनों में खुले तौर पर मतभेद की स्थिति है।

लोकेश राहुल दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल

0
Lokesh Rahul joined the team for second Test
Lokesh Rahul joined the team for second Test

नई दिल्ली। पूर्ण फिटनेस हासिल कर चुके सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को विशाखापत्तनम में 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने बयान जारी करके कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल को भारत और इंग्लैंड के बीच 17 नवंबर 2016 से वाइजेग में होने वाले दूसरे पेटीएम टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का फैसला किया है।’’

बीसीसीआई ने कहा कि राहुल दायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर चुके हैं और आज टीम से जुड़ेंगे। राहुल फिलहाल कर्नाटक के लिए रणजी ट्राफी खेल रहे हैं जहां उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 85 गेंद में 76 और दूसरी पारी में 132 गेंद में 106 रन की पारी खेली।

राहुल को टीम में शामिल करना इस बात का संकेत है कि अनुभवी गौतम गंभीर को अगले टेस्ट में बाहर बैठना पड़ सकता है। गंभीर राजकोट टेस्ट में 29 और 00 रन की पारियां ही खेल पाए थे।

फिल्म ‘टॉयलेट’ के लिए इस एक्ट्रेस ने घटाया 30 किलो वजन, आज दिखती है Hot

film toilet by the bhumi pednekar lost 30 kilos
film toilet by the bhumi pednekar lost 30 kilos

फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का ये लुक देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। दरअसल, फिल्म में ओवरवेट दिखने वाली भूमि किसी एंगल से हीरोइन नहीं लगती थीं।

‘दम लगा के हइशा’ में भूमि का ओवरवेट फिज़ीक उनके कैरेक्टर की मजबूरी थी। वैसे, इस फ़िल्म के बाद भूमि ने वज़न को काफी कंट्रोल किया है। यही वजह है कि उनका लेटेस्ट अवतार किसी जीरो फिगर हीरोइन से कम नहीं है। भूमि ने अपने कुछ लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली भूमि ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट’ के लिए अपना वजन 30 किलो तक कम किया  है। भूमि ने बताया कि फिट होने के लिए वो स्ट्रिक्ट डाइट ले रहीं हैं। रिफाइंड सुगर, सेचुरेटेड फैट्स, गेहूं और चीज जैसी चीजों से काफी दूर कर लिया है। वो नट्स, बाजरा, ब्राउन राइस और प्रोटीन युक्त फूड खा रही हैं।

‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’
बता दें कि भूमि पेडनेकर इन दिनों मथुरा में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

हाल ही में दोनों ने सेट से शूटिंग के दौरान एक सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो किसी टॉयलेट के बाहर ली गई है। स्वच्छ भारत अभियान पर बेस्ड और नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 2 जून, 2017 में रिलीज होगी।