
मुंबई। अक्षय कुमार की गोल्ड नाम से नई फिल्म की घोषणा हुई है, जो 2018 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। ये तो पता चला है कि ये फिल्म लगातार तीन बार विश्वकप चैंपियन रही भारतीय हॉकी टीम के इतिहास पर आधारित है और अक्षय का किरदार इस टीम के अहम हिस्सा रहे बलबीर सिंह की जिंदगी से जुड़ा है।