Home Entertainment Bollywood गोल्ड में अक्षय कुमार निभाएंगे यह भूमिका

गोल्ड में अक्षय कुमार निभाएंगे यह भूमिका

0
गोल्ड में अक्षय कुमार निभाएंगे यह भूमिका
Akshay Kumar will be released 5 new movies in 2017
Akshay Kumar will be released 5 new movies in 2017
Akshay Kumar

मुंबई। अक्षय कुमार की गोल्ड नाम से नई फिल्म की घोषणा हुई है, जो 2018 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। ये तो पता चला है कि ये फिल्म लगातार तीन बार विश्वकप चैंपियन रही भारतीय हॉकी टीम के इतिहास पर आधारित है और अक्षय का किरदार इस टीम के अहम हिस्सा रहे बलबीर सिंह की जिंदगी से जुड़ा है।
रोचक बात ये है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के लिए पहली पसंद फरहान अख्तर थे, जिन्होंने दुनिया के महान धावक मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म में काम किया था और वाह-वाही लूटी थी।

फरहान ने खुद तो इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने न सिर्फ इस फिल्म को अपनी प्रोडक्शन हाउस में बनाने का फैसला किया, बल्कि अक्षय कुमार को इस फिल्म में बतौर हीरो साइन कराया।