Home Blog Page 4849

थाईलैंड में रुके PM मोदी, दिवंगत नरेश को दी श्रद्धांजलि

modi stay in Thailand and late King tribute
modi stay in Thailand and late King tribute

बैंकाक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान जाते समय मार्ग में थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में अचानक उतरे जहां उन्होंने दिवंगत नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज को श्रद्धांजलि दी। अदुल्यदेज का लंबी बीमारी के बाद पिछले महीने निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत नरेश भूमिबोल को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। भूमिबोल की पार्थिव देह को यहां ग्रैंड पैलेस परिसर में रखा गया है। मोदी ने ग्रैंड पैलेस में अपने शोक संदेश में कहा, ‘महामहिम को उनकी करूणा, दूरदर्शिता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’

प्रधानमंत्री ने दिवंगत नरेश को ‘दुनिया के राजनीतिज्ञ’ करार देते हुए कहा कि इस दुनिया से उनकी रूखसती अंतरराष्ट्रीय समुदाय का नुकसान है और इससे एक शून्य पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘सरकार एवं भारत के लोगों की ओर से मैं शाही परिवार, सरकार एवं थाईलैंड के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ इससे पहले थाईलैंड के परिवहन मंत्री अरखोम तर्मपित्तयापैसिथ ने हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

दुनिया में सर्वाधिक समय तक शासन करने वाले नरेश भूमिबोल का 13 अक्तूबर को निधन हो गया था। वह उस समय 88 साल के थे।

मोदी आज ही तीन दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान भारत और जापान के बीच एक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर होने के अलावा व्यापार, निवेश एवं सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

गिलक्रिस्ट बोले- ऑस्ट्रेलिया को डरना नहीं चाहिए

Gilchrist Spoke should not be afraid to Australia
Gilchrist Spoke should not be afraid to Australia

मुंबई। अगले साल फरवरी में आस्ट्रेलिया को चार टेस्ट की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है और पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि हाल के नतीजों को देखते हुए आस्ट्रेलिया को उन बड़े लम्हों की पहचान करने में कड़ी मेहनत करनी होगी जहां उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है।

एक समय टेस्ट क्रिकेट पर राज करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को अपने पिछले चार टेस्ट में शिकस्त का सामना करना पड़ा है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला घरेलू टेस्ट भी शामिल है।

गिलक्रिस्ट को लगता है कि आस्ट्रेलियाई टीम ने अधिकांश मौके पर विरोधी टीम को मैच में वापसी करने का मौका दिया है। गिलक्रिस्ट ने आज साक्षात्कार में कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया को डरना नहीं चाहिए। वे उस टेस्ट मैच (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में) काफी हद तक दबदबे वाली स्थिति में थे।

यहां तक कि श्रीलंका में कम से कम दो टेस्ट मैच में वे सचमुच में दबदबे वाली स्थिति में थे और उन्होंने विरोधी टीम को वापसी का मौका दिया। इसलिए यह उनकी सबसे बड़ी चिंता है और उन्हें इस पहलू पर कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया को खेल में एेसे लम्हों की पहचान करने की जरूरत है जहां उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और विरोधी को वापसी का मौका नहीं दे। किसी भी देश में सभी अच्छी टीमें यही करती हैं। आस्ट्रेलियाई टीम इस तथ्य से आत्मविश्वास ले सकती है कि वे सभी विरोधियों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं और वे एेसा कर रहे हैं लेकिन वे बड़े लहें गंवा रहे हैं।’’

बैंकों-डाकघरों में बदले नोट, कल से ATM से निकल सकेंगे पैसे

Banks and post offices in Exchange old notes
Banks and post offices in Exchange old notes

नई दिल्‍ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद पिछले दो दिनों में मचे हाहाकार के बाद गुरुवार से आम जनता थोड़ी राहत मिली है। लोग अपने पुराने नोटों को आज बैंकों और डाकघरों में बदलवाए ।

वित्त सचिव अशोक लवासा ने बुधवार को साफ किया है कि शुक्रवार से सभी बैंकों के एटीएम में 500 और 2000 रुपए के नए नोट उपलब्ध रहेंगे। इनसे एक व्यक्ति एक कार्ड के जरिए 18 नवंबर तक 2000 रुपए प्रतिदिन निकाल सकता है। बाद में इसकी सीमा बढ़ाकर 4000 रुपए कर दी गई है।

बैंक और डाकघर गुरुवार सुबह 8 बजे से खुल गए हैं और पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंकों में बड़ी संख्‍या में लोग सुबह ही बड़ी संख्‍या में लाइन लगाकर खड़ हो गए थे। इसके अलावा आरबीआई के आदेश अनुसार शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बैंक खुलेंगे और इन दो दिनों में भी नोट बदलने का काम किया जाएगा।

बैंकों में भारी भीड़ के चलते कहीं-कहीं पर लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है और लंबे इंतजार के बाद ही नए नोट मिल पा रहे हैं। बैंकों से ज्‍यादातर लोगों को 2000 रुपए के नोट मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों का सवाल है कि इस नोट के खुल्‍ले पैसे मिल पाएंगे या नहीं।

https://www.sabguru.com/gold-market-see-impact-ban-rs-500-rs-1000-notes/

 

ऑनलाइन शॉपिंग पर भी पड़ा असर, कैश ऑन डिलीवरी बंद

 

https://www.sabguru.com/500-1000-notes-banned-cash-delivery-also-hit/

ट्रंप की जीत से पाक की बढ़ी चिंता, भारत को क्यों होगा फायदा, जानिए

Pakistan win trump concerns grew India will benefit
Pakistan win trump concerns grew India will benefit

इस्लामाबाद। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पाकिस्तान डर गया है। पाकिस्तानियों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका की नजदीकी बढ़ी है और ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देश एक-दूसरे के और करीब आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लाहौर स्थित विदेशी मामलों के जानकार हसन असकारी रिजवी ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान का त्याग नहीं करेगा लेकिन पाकिस्तान के लिए हिलेरी क्लिटंन के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप एक सख्त राष्ट्रपति साबित होंगे। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के मुकाबले अमेरिका के संबंध भारत से बेहतर होंगे।

दक्षिण एशिया को लेकर अभी ट्रंप को अपनी विस्तृत नीति रखनी है, हालांकि ट्रंप ने हाल ही में कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी।

गत मई में ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह अफगानिस्तान में करीब 10000 अमेरिकी सुरक्षा बलों को रखना पसंद करेंगे क्योंकि ‘अफगानिस्तान पाकिस्तान के ठीक बगल में है और उससे जुड़ा हुआ है और उसके पास परमाणु हथियार हैं।’

बुधवार को पाकिस्तान में एक अमेरिकी राजनयिक ने यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि ट्रंप के चुने जाने से इस्लामाबाद के प्रति नीतियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

कराची स्थित महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी ग्रेस शेल्टन ने ‘जिओ न्यूज’ से कहा कि हमारी विदेश नीति राष्ट्रीय हित पर आधारित होती है और यह सरकार बदलने के साथ नहीं बदलती। ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उन्हें बधाई दी है।

पाकिस्तानी सीनेटर और अमेरिका में पूर्व राजपूत शेरी रहमान ने कहा कि ट्रंप थोड़ा एक वाइल्ड की तरह हैं। अमेरिका जिस किसी को भी चुने उसके साथ आगे बढ़ने से पाकिस्तान इंकार नहीं कर सकता लेकिन ट्रंप की मुस्लिम विरोधी सोच अनिश्चितता वाले माहौल में संबंधों पर छाया डाल सकती है।

INDvsENG राजकोट टेस्ट : भारत ने बिना किसी विकेट पर बनाए 63 रन

india vs england test series 1st test day 2 at rajkot
india vs england test series 1st test day 2 at rajkot

राजकोट। राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं।