Home Blog Page 4850

इशात हुसैन बने टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज के नए चेयरमैन

Ishaat Hussain became the new chairman of Tata Consultancy Services
Ishaat Hussain became the new chairman of Tata Consultancy Services

नई दिल्ली। टाटा संस ने इशात हुसैन को समूह की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कसंल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का चेयरमैन नियुक्त किया है।

ट्रंप के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे, हुई गोलीबारी, 5 घायल

Trump took to the streets in protest
Trump took to the streets in protest

वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर में बुधवार रात को एक स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए।

प्रो रेसलिंग लीग के लिए गीता का हनीमून पर जाना कैंसिल

Pro Wrestling League Geeta postpone honeymoon
Pro Wrestling League Geeta postpone honeymoon

नई दिल्ली। देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान गीता फोगट प्रो रेसलिंग लीग को लेकर काफी गंभीर हैं और पूरी मजबूती के साथ इसमें अपनी चुनौती पेश करना चाहती हैं जिसके मद्देनजर उन्होंने 20 नवंबर को अपनी शादी के तीन दिन बाद फिर अखाड़े में लौटने का निर्णय किया है और साथ ही अपने हनीमून को भी फिलहाल टाल दिया है।

गीता ने बताया कि वो अपनी शादी के एक दिन पहले तक कुश्ती का अभ्यास जारी रखेंगी और तीन दिन बाद कुश्ती के अखाड़े में लौट आएंगी। महिला पहलवान के घर के परिसर में बने अखाड़े में पिता और द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर की देखरेख में वह कुश्ती सीखती हैं। गीता के एक भाई दुष्यंत अभ्यास के दौरान उनके स्पेयरिंग पार्टनर रहते हैं।

पूरे परिवार का एक ही मकसद है कि गीता एक बार फिर अपने वजन में शीर्ष स्थान हासिल करें। कुछ साल पहले तक गीता का ही अपने वजन में सिक्का चलता था लेकिन पिछले दो वर्षों में साक्षी मलिक के साथ उनके मुक़ाबले इतने रोचक रहे कि जिसने उन्हें देखा, वह बस देखता ही रह गया लेकिन रियो ओलंपिक में पदक जीतने के साथ ही साक्षी सुर्खियों में आ गईं और गीता हाशिये पर चली गईं।

गीता पीडब्ल्यूएल में शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर सुर्खियों में आना चाहती हैं। सीन-1 में साक्षी के साथ उनके मुक़ाबले का स्कोर 8-8 था लेकिन आखिरी अंक जीतने के आधार पर साक्षी विजयी रही थीं।

गीता कहती हैं कि साक्षी ने अपने खेल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है जो उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैं साक्षी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं उनसे हुई हार का बदला लेने के बारे में नहीं सोच रही। मुझे बस अपनी कुश्ती कला से सबका दिल जीतना है।

गीता ने बताया कि उनके मंगेतर पवन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उनसे उनकी कुश्ती पर भी खूब बात होती है। उन्होंने कहा कि हम पीडब्ल्यूएल में खेलना चाहते हैं। किसी एक टीम में खेलने की बात कहकर हम किसी फ्रेंचाइज़ी मालिक पर दबाव नहीं बनाना चाहते।

हम दोनों का यही मानना है कि हम चाहे किसी भी टीम में रहें, हमारी शुभकामनाएं एक दूसरे के प्रति हमेशा रहेंगी। हमने फिलहाल शादी के बाद कहीं घूमने का प्रोग्राम भी पीडब्ल्यूएल तक टाल दिया है। इस लीग में एक मुकाम हासिल करने के बाद घूमने के बारे में सोंचेंगे।

गीता की शादी इस महीने की 20 तारीख को है और 16 नवम्बर से संगीत, मेहंदी आदि की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस बारे में गीता के भाई राहुल फोगट ने बताया कि पवन के साथ उनकी शादी इनके चरखी दादरी जिले में स्थित घर से 15 किलोमीटर दूर एक रिजॉर्ट में है।

वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान, पंजाब रॉयल्स के सह मालिक धर्मपाल और त्रिलोक चौधरी, डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरर्ण सिंह सहित अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

सेंसेक्स 265 अंक और निफ्टी 93 अंक चढ़ कर हुआ बंद

Sensex up 265 points and the Nifty gained 93 points to close
Sensex up 265 points and the Nifty gained 93 points to close

मुम्बई। सप्ताह के छोटे दिन (गुरुवार) आज बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 1 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है, तो निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुआ है। भले ही बाजार बढ़त पर बंद हुए हैं, लेकिन ऊपरी स्तरों से आज मुनाफावसूली भी देखने को मिली है। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स ने आज 225 अंकों की बढ़त गंवा दी, तो निफ्टी में ऊपरी स्तरों से 70 अंकों की तेजी हवा हो गई। आज के कारोबार में निफ्टी 8598.45 तक जाने में कामयाब हुआ था, तो सेंसेक्स ने 27743.46 तक दस्तक दी थी। अंत में सेंसेक्स 27500 के आसपास बंद हुआ है, तो निफ्टी 8,525.75 अंक पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी मजबूत होकर 12930 के ऊपर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 13050 के करीब तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.75 फीसदी तक बढ़कर 12925 के आसपास बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 13050 के पार जाने में कामयाब हुआ था।

आज मेटल, बैंकिंग, फार्मा, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 3.5 फीसदी उछलकर 20200 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 8.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 6.3 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी और इंफ्रा इंडेक्स में 2.6 फीसदी की मजबूती आई है।

बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 2.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ऑटो और आईटी शेयरों में दबाव नजर आया है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 265 अंक यानि 1 फीसदी की तेजी के साथ 27518 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 94 अंक यानि 1.1 फीसदी की मजबूती के साथ 8526 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, बैंक ऑफ बड़ौदा, हिंडाल्को, एसबीआई, सिप्ला, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक 9.4-3.9 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स, हीरो मोटो, ल्यूपिन, इंफोसिस और एचडीएफसी 3.8-2 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं।

मिडकैप शेयरों में इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक और जिंदल स्टील सबसे ज्यादा 18.2-8.5 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एरो ग्रीनटेक, डॉल्फिन ऑफशोर, आरएस सॉफ्टवेयर, वेलस्पन कॉर्प और विजया बैंक सबसे ज्यादा 20-16.4 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं।

फरहान अख्तर बनाएंगे सैफ की बेटी सारा अली को स्टार

Saif Ali khan's daughter Sara set debut in zoya Akhtar's musical
Saif Ali khan’s daughter Sara set debut in zoya Akhtar’s musical

मुंबई। अब यह बात तो साफ हो चुकी है कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। उनकी लॉचिंग होने को लेकर तरह-तरह की खबरें सुनी जा रही हैं।