Home Blog Page 4868

जयपुर पहुंचा 2000 रुपए का नोट, जल्द ही निकाल सकेंगे ATM से

Reserve-Bank-of-India
Jaipur reached Rs 2,000 notes

जयपुर। 2000 रूपए का नोट जल्द ही जयपुरवासियों के हाथों में होगा। केंद्र सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोट के बाद मुद्रा के लिहाज से देश का सबसे बड़ा दो हजार का नया नोट जारी किया है। हालांकि इससे पहले दस हजार का नया नोट भी जारी हुआ था, जिसे 1946 में वापस ले लिया गया।

फिलहाल नये नोट आरबीआई के सभी रीजनल ब्रांचों में पहुंचा दिए गए हैं, जिसके बाद इन्हें बैंकों की चेस्ट ब्रांचों में भेज दिया जाएगा। जल्द ही नोट लोगों को एटीएम के जरिए मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार आरबीआई, जयपुर में कुल 300 बक्से पहुंचे हैं।

कुल छह हजार करोड़ के नए नोट जयपुर पहुंच चुके हैं। नोटों की प्रिंटिग मैसूर के प्रिंटिंग प्रेस में हो चुकी है । हालांकि अधिकारिक तौर पर न तो सरकार और न आरबीआई कोई पुष्टि की है।

10,000 का नोट हो चुका जारी

आपको बता दें कि नोटों की प्रिंटिग मैसूर के प्रिंटिंग प्रेस में की गई है।आरबीआई इससे पहले दस हजार रुपए का नोट भी छाप चुकी है। 1935 में स्थापना के बाद आरबीआई ने 1938 में दस हजार रुपए मूल्य का नोट छापा था।

इसे 1946 में वापस ले लिया गया था। तब कानपुर का भारतीय रिजर्व बैंक कार्यालय बर्मा (अब म्यांमार) से लेकर भारत के एक बड़े हिस्से के लिए करेंसी चेस्ट का काम करता था। 1954 में भी दस हजार रुपये के नोट छापे गए थे जो 1978 तक चले।

https://www.sabguru.com/rs-500-1000-notes-now-illegal-says-pm-narendra-modi/

 

जयपुर: गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बैग में मिली लड़की की लाश

Jaipur Gandhinagar railway station found the girl body in bag
Jaipur Gandhinagar railway station found the girl body in bag

जयपुर। राजधानी जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-1 पर रात लावारिस पड़े बैग में की लाश मिलने से सनसनी फैलगई। लगता है कि अज्ञात अपराधी युवती की अन्य स्थान पर हत्या कर उसका शव बैग में रखकर प्लेटफॉर्म पर छोड़ गए हैं।

राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति द्वारा लावारिस पड़े बैग से खून रिसने की सूचना देने पर पुलिस ने बैग को खोला, जिसमें युवती का शव मिला।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात युवती की कहीं और नुकीले धारदार हथियार से हत्या की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को बैग में रख कर प्लेटफॉर्म छोड़ दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब सवा आठ बजे की है। अमृतसर को जाने वाली ट्रेन से उतरे यात्रीयों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने बड़े ट्रोली बैग को खोला तो खून से लथपथ युवती का शव देखकर सन्न रह गई।

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी नहीं होने के कारण फुटेज नहीं मिला है। उन्होंने युवती की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म होने से इंकार नहीं किया है।

पुलिस को जिस बैग में युवती की लाश मिली उस बैग में एक पे स्लिप मिली है। जो साल-2013 जुलाई महीने की है। पुलिस इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। हालांकि रेप की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा।

युवती की उम्र 24- 25 वर्ष है। बैग में मिले कुछ साक्ष्य से शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्ती के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई है।

https://www.sabguru.com/19-year-old-girl-allegedly-raped-boyfriend-jaipur/

https://www.sabguru.com/two-women-buried-alive-well-suspicion-witchcraft-assam/

https://www.sabguru.com/sikar-jeep-gear-opened-secret-murder-illicit-relationship-caused/

https://www.sabguru.com/jaipur-woman-sent-14-days-judicial-custody-killed-4-month-old-daughter/

 

साबरमती आश्रम में देह त्यागने की आखिरी इच्छा पूरी न हो सकी

कनुभाई गांधी की साबरमती आश्रम में देह त्यागने की आखिरी इच्छा पूरी न हो सकी
कनुभाई गांधी की साबरमती आश्रम में देह त्यागने की आखिरी इच्छा पूरी न हो सकी

सूरत। गांधीजी के प्रपौत्र और विज्ञान के क्षेत्र में अपना असाधारण योगदान प्रदान करने वाले कनुभाई गांधी का सूरत में सोमवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हालांकि उनकी आखिरी इच्छा थी कि वे अंतिम सांसे साबरमती आश्रम में लें।

दिल्ली से दोहा जा रहे यात्री की जेट एयरवेज के विमान में ही मौत

passenger dies onboard Jet Airways delhi-Doha flight
passenger dies onboard Jet Airways delhi-Doha flight

कराची/नई दिल्ली। जेट एयरवेज के विमान में दिल्ली से दोहा जा रहे यात्री की मंगलवार को विमान में ही मौत हो गई। यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को पाकिस्तान के कराची के लिए मोड़ दिया गया था लेकिन बीच रास्ते में ही यात्री ने दम तोड़ दिया।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री की आईडी हैक, हैकर ने लगाई करोड़ों की चपत

Handicraft Factory ID hacked, loss of millions

जोधपुर। बोरानाडा स्थित चतुर्थ फेज की एक हैण्डीक्राफ्ट की मेल आईडी हैक कर कंपनी को करोड़ों की चपत लगा दी गई। कई देशों में फैसले कारोबार को हैकर फर्जी आईडी से ग्राहकों के जरिए अपने खाते में रूपए डॉलरों व अन्य मुद्राओं में जमा करवा लिए।