Home Blog Page 4875

चीन की कंपनी अजमेर में लगाएगी Drinking Water ATM

China firm installing water ATM in Ajmer
China firm installing water ATM in Ajmer

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेक इन इंडिया की पहल के तहत चीन की कंपनी गुन्डोंग बेजिया बाइटर इंडस्ट्रीज लिमिटेड राजस्थान में अक्षय स्वच्छ जल अभियान में मददगार बनेगी और अजमेर जिले में साफ और कम कीमत में पानी उपलब्ध करवाने का संयंत्र लगाएगी।

नवाज शरीफ के रिश्तेदारों का भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार, कोर्ट ने सबूत मांगा

panamagate hearing
panamagate hearing : Nawaz Sharif’s children submit reply in supreme court

इस्लामाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नवाज शरीफ के रिश्तेदारों ने अदालत को अपने लिखित जवाब दे दिए हैं।

sex CD row : दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को जमानत

sex CD row : Ex delhi minister Sandeep Kumar granted bail
sex CD row : Ex delhi minister Sandeep Kumar granted bail

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली की निचली अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में जमानत दे दी है।

सोशल मीडिया पर नजर : राजस्थान में गठित होगा विशेष साइबर सेल

soon, separate Cyber Cell in rajasthan to keep a tab on miscreants

जयपुर। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काना अब महंगा पड़ सकता है। राज्य सरकार से अनुमति के बाद राज्य पुलिस की अपराध शाखा महाराष्ट्र और दिल्ली की तर्ज पर एक विशेष साइबर सेल ( प्रकोष्ठ) का गठन करने जा रही है।

कश्मीर में करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक: हाफिज सईद

0
hafiz saeed threatens india for surgical strike
hafiz saeed threatens india for surgical strike

लाहौर। गुलाम कश्मीर के भीतर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से घबराए पाकिस्तान की ओर से अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने मोर्चा संभाला है।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद ने भारत में सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख ने कश्मीर में इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी दी है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

बकौल सईद, ‘मोदी को जो करना था, उन्होंने वह कर दिया। अब मुजाहिदीनों की कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने की बारी है।’ रविवार को गुलाम कश्मीर के मीरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उसने यह धमकी दी। उसका कहना था, ‘मुजाहिदीन ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह इस तरह का हमला होगा, जिसे भारत क्या, पूरी दुनिया ने अब तक नहीं देखा होगा?

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने इस तरह की किसी भी सैन्य कार्रवाई से साफ इन्कार किया था। परंतु आतंकी ठिकाने तबाह होने और आतंकवादियों के मारे जाने से खौफजदा हाफिज सईद ने उस समय पाक सेना की तरफ से भारत को धमकी दी थी। उसने कहा था कि मोदी सरकार पाकिस्तानी सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तैयार रहे।