Home Blog Page 4876

पेशेवर ‘शैफ’ भी ये प्रो कुश्ती लीग की पहलवान

0
english women wrestler is a professional chef
english women wrestler is a professional chef

नई दिल्ली। राष्ट्रकुल खेलों की रजत पदक विजेता याना रैटिगन महिला पहलवान होने के साथ-साथ पेशेवर ‘शैफ’ (कुक) भी हैं। प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे सत्र में हिस्सा ले रहीं इंग्लिश पहलवान याना ने चंडीगढ़ में स्वादिष्ट कढाई पनीर बनाकर सभी को चौंका दिया तो दाव-पेंच के साथ-साथ उनके खाना बनाने की विशेषज्ञता भी सभी के सामने आ गई।

दरअसल याना इंग्लैंड में एक होटल में शैफ हैं। वहां वह आर्गेनिक खाना बनाती है। इस होटल में काफी संख्या में भारतीय आते हैं और वह जानती है कि भारतीय खाने में क्या पसंद करते हैं। उनके हाथों से बना भारतीय खाना खूब पसंद किया जाता है।

याना प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठती हैं और कुश्ती के अभ्यास में जुट जाती हैं। सुबह 7.30 बजे वह अपने होटल के लिए रवाना होती हैं। वहां तकरीबन डेढ घंटे की यात्रा के बाद वह अपने शैफ के काम में जुट जाती हैं। शाम होते-होते वह होटल में ही स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करती हैं। वह अपनी किट साथ में रखती हैं। रात को कोचिंग करके घर पहुंचती हैं। याना को पिछले दिनों हैड शैफ बनने का मौका भी मिला था लेकिन कुश्ती के लिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

टोयोटा ने लॉन्च की एसयूवी फॉर्च्यूनर , कीमत 26 से 31 लाख

Toyota launches SUV Fortuner

Toyota launches SUV Fortuner

नई दिल्ली। टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी फॉर्च्यूनर को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26 लाख रुपये से 31 लाख रुपए तक है। नई फॉर्च्यूनर पहले के मुकाबले काफी स्लीक और स्पोर्टी है।

अब इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ एलईडी टेल लैंप मिलेगा। साथ ही सेफ्टी के लिहाज से भी अब इसमें 7 एयरबैग और स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गये हैं।

नई फॉर्च्यूनर में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर का इंजन है जबकि डीजल वेरिएंट में 2.8 लीटर का इंजन है जो बेहतर पावर के साथ माइलेज भी ज्यादा देती है। डीजल वाली फॉर्च्यूनर में फोर व्हील ड्राइव के साथ ऑटोमैटिक गियर का ऑप्शन है। नई फॉर्च्यूनर का सीधा मुकाबला फोर्ड एंडेवर और शेवरले ट्रेलब्लेजर है।

नहीं हुआ राहुल का प्रमोशन, सोनिया ही बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष

Rahul Gandhi's promotion delayed : Sonia Gandhi to remain Congress president  till UP polls conclude
Rahul Gandhi’s promotion delayed : Sonia Gandhi to remain Congress president till UP polls conclude

नई दिल्ली। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को एक बार फिर अध्यक्ष बनाए जाने पर मुहर लग गई है।

शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से हादसा, 2 एक्टर्स के मरने की आशंका

2 dead in kannada film stunt they jumped from helicopter into dam
2 dead in kannada film stunt they jumped from helicopter into dam

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से स्टंट सीन करते हुए तीन एक्टर कूदे। इनमें से दो के डूबने की आशंका जताई जा रही है। जबकि हीरो को बचा लिया गया। ये हादसा ‘मस्थीगुडी’ फिल्म के क्लाईमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुआ।

एक्शन स्टार के तौर पर जाने वाले एक्टर दुनिया विजय की फिल्म ‘मस्थीगुडी’ के क्लाईमेक्स सीन की शूटिंग बंगलुरू के पास ‘थिप्पागोंडनहल्ली’ झील पर हो रही थी। इसी के लिए हेलिकॉप्टर से स्टंट सीन शूट किए जा रहे थे। सोमवार दोपहर 2.48 बजे दोनों एक्टर- राघव उदय, अनिल और हीरो दुनिया विजय एक-एक कर हेलिकॉप्टर से झील में कूदे।

बताया जा रहा है कि राघव उदय और अनिल झील की तेज लहरों में बह गए। झील की गहराई 30 से 60 फीट है। दुनिया विजय सबसे आखिर में कूदे थे। उन्हें पास ही मौजूद एक बोट के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया। कई फिल्मों में काम कर चुके उदय को 2014 में फिल्म जयम्माना मागा में बेस्ट विलेन का अवार्ड मिला था।

क्लाईमेक्स शूट से पहले उदय ने कहा था कि वो भगवान में पूरा विश्वास रखते हुए ये स्टंट करने जा रहे हैं। वहीं दूसरे एक्टर अनिल ने हाल में ‘सांथु स्ट्रेट फॉरवर्ड’ फिल्म में काम किया था। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से मस्थीगुडी के निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया है।

सत्ता से मुझे मोह नहीं, यूपी में सपा की ही बनेगी सरकार : अमरसिंह

samajwadi party leader amar singh visits bhilwara

भीलवाड़ा। समाज पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने कहा कि यह सामान्य मानवीय प्रवृत्ति है कि जब हमारे सामने कोई झगड़ा करने वाला नहीं होता है तो हम खुद से ही झगड़ने लग जाते हैं।