Home Blog Page 4879

रोनाल्डो का रियाल मैड्रिड के साथ करार 2021 तक बढ़ा

0
Ronaldo Real Madrid contract with the 2021 increase
Ronaldo Real Madrid contract with the 2021 increase

मैड्रिड। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड के साथ ही संन्यास लेने की तैयारी कर ली है क्योंकि उन्होंने इस दिग्गज क्लब के साथ नये अनुबंध की हामी भर दी है जिस पर आज हस्ताक्षर होंगे और यह 2021 तक होगा।

मैड्रिड ने कल बयान जारी करके कहा, ‘‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अनुबंध बढ़ाने का आधिकारिक कार्यक्रम सोमवार सात नवंबर दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक सेंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम के प्रेसीडेंशियल बाक्स में होगा।’’ बयान के अनुसार, ‘पुर्तगाल का यह फारवर्ड समारोह में अपना अनुबंध 30 जून 2021 तक बढ़ाएगा, जिसमें क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और खिलाड़ी स्वयं भी मौजूद रहेगा।’’

इकतीस साल के रोनाल्डो गैरेथ बेल, लुका मोड्रिक और टोनी क्रूज के नक्शेकदम पर चलते हुए हाल के वषरें में क्लब के साथ अनुबंध बढ़ाने को राजी हुए हैं। इस बीच क्लब फीफा के एक साल के स्थानांतरण प्रतिबंध की शुरूआत से जूझने की तैयारी भी कर रहा है।

सेंसेक्स 185 अंकों की शानदार उछाल, निफ्टी 8500 के पास बंद

Sensex 185 points superb bounce off near Nifty 8500
Sensex 185 points superb bounce off near Nifty 8500

मुंबई। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आज भारतीय शेयर बाजार की चाल बेहद अच्छी रही और सेंसेक्स निफ्टी जोरदार उछाल के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 185 अंकों की शानदार उछाल रही और निफ्टी में करीब 64 अंक ऊपर चढ़कर 8500 के पास पहुंचने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। स्मॉलकैप शेयर 1.2 फीसदी की जबर्दस्त तेजी के साथ और मिडकैप शेयर 0.5 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे है।
कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 184.84 अंक यानी 0.68 फीसदी की उछाल के साथ 27,458 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 63.30 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 8,497 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स-निफ्टी 0.75 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हो पाए है।
निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं और सबसे ज्यादा 3.86 फीसदी का उछाल पीएसयू बैंकों में देखा गया है। फार्मा और मेटल शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ। रियलटी शेयरों में 1.64 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। एफएमसीजी शेयर 1.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं।
निफ्टी के 50 में से 16 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 34 शेयरों में अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है। चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा ल्यूपिन का शेयर 6.97 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है और अरबिंदो फार्मा 5.36 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ है। हिंडाल्को 5.19 फीसदी और एसबीआई 3.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बैंक ऑफ बडौदा 3.79 फीसदी और आईटीसी 3.35 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब हुए हैं।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 2.77 फीसदी नीचे बंद हुआ है और टाटा मोटर्स डीवीआर 2.65 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है। भारती इंफ्राटेल 2.18 फीसदी और एलएंडटी 1.32 फीसदी की कमजोरी दिखाकर बंद हुआ है। एचयूएल में 1.30 फीसदी और टाटा मोटर्स में 1.27 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार बंद हुआ है।

हाउसफुल-3 की असफलता के बाद भी चलेगा हाउसफुल का सफर

housefull 4
film producer Sajid Nadiadwala work on housefull series

मुंबई। साजिद नडियाड़वाला बॉलीवुड के उन निर्माताओं में से हैं, जो अपनी फिल्मों की असफलता से बिल्कुल परेशान नहीं होते। इसका ताजा उदाहरण हाउसफुल है।

पार्टनर की सिक्वल में सलमान के साथ अक्षय कुमार

will Akshay Kumar part of Partner sequel
will Akshay Kumar part of Partner sequel

मुंबई। डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान खान और अक्षय कुमार ने एक साथ काम किया था। सलमान के साथ बनी डेविड धवन की फिल्म पार्टनर के सिक्वल में फिर से दोनों के साथ काम करने की खबरें सामने आई हैं।

योग की शिक्षा अनिवार्य बनाने की याचिका खारिज

supreme court dismisses plea on yoga compulsory for students

नई दिल्ली। योग को कक्षा एक से कक्षा आठ तक अनिवार्य करने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।