
मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनिया भर में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के दौरान 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म को प्रदर्शित होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।





सिंगरौली। सिंगरौली-चोपन रेल मार्ग के देवरा स्टेशन के करीब पांच किलोमीटर दूर बंधा गांव के पास शुक्रवार को सुबह रेलवे पुल टूट गया।
इस घटना में सिंगरौली से कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी के 33 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है।
फिलहाल, इस रेलवे लाइन का यातायात बंद कर दिया गया है और लाइन की मरम्मत का काम जारी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे सिंगरौली-चोपन रेल मार्ग के देवरा स्टेशन से कुछ करीब 5 किलोमीटर दूर बंधा गांव के पास नाले पर बना रेलवे लाइन का पुल मालगाड़ी के गुजरने से अचानक टूट गया।
पुल टूटने से सिंगरौली से कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी के 33 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेलवे विभाग के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस लाइन का यातायात पूरी तरह बंद कर पटरी के डिब्बे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
घटना के बाद से जबलपुर से सिंगरौली आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था।
अगर यात्री गाड़ी गुजरने के दौरान यह हादसा होता तो बड़ी दुर्घटना की संभावना थी और सैकड़ों लोगों की जान भी जा सकती थी। फिलहाल जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
फिलहाल इस मार्ग की सभी ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में इस रूट पर ट्रेनों का सुचारू संचालन पुन: शुरू हो जाएगा।