Home Blog Page 4978

जेहादी तत्वों की गतिविधियों से सावधान रहने की जरूरत : डॉ.रमेशचंद्र अग्रवाल

jaipur rss leader ramesh chandra Agarwal and mahendra singhal
jaipur rss leader ramesh chandra Agarwal and mahendra singhal

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में जेहादी तत्वों की हिंसात्मक गतिविधियां बढ़ी हैं और यह पूरे देश के लिए सही मायने में चिंता का विषय है।

‘कहानी-2’ में विद्या, सुजॉय का दोहरा रहस्यमयी खेल

Sujoy ghosh and vidya balan double mystery game with kahaani 2

मुंबई। ‘कहानी-2 दुर्गा रानी सिंह’ फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है और 2012 में आई फिल्म के मुकाबले इसमें दोगुना रहस्य एवं रोमांच और सस्पेंस का दावा किया गया है।

नकली होने की आशंका से जब्त किए घी के 200 डिब्बे

asp prerna shekhswat give instruction to subordinate in rohida about food adultration in
asp prerna shekhswat give instruction to subordinate in rohida about food adultration in

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पिण्डवाड़ा तहसील के रोहिड़ा गांव में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने नकली होने की आशंका से घी के विभिन्न ब्रांडों के करीब 200 डिब्बे जब्त किए।

पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए: US

Pakistan must act against terrorists US
Pakistan must act against terrorists US

वॉशिंगटन। पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान करते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह अपनी उन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करके क्षेत्रीय स्थिरता कायम करने में अपना योगदान दे सकता है जो उसकी सरजमीन से उसके पड़ोसियों पर हमले करना चाहते हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारा मानना है कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्रीय स्थिरता स्थापित करने में सीधे तौर पर अपना योगदान दे सकता है जो उसकी धरती से उसके पड़ोसियों पर हमले करना चाहते हैं।’ किर्बी ने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया में आतंकवाद से लड़ने के लिए साझा, समग्र और सहयोगपूर्ण हल जरूरी हैं।

क्वेटा स्थित पुलिस अकादमी पर हमले की पृष्ठभूमि में दक्षिण एशिया में आतंकवाद से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए किर्बी ने कहा, ‘यह एक क्षेत्रीय मुद्दा है। इससे निपटने के लिए हम क्षेत्रीय देशों, क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखने वाले हैं क्योंकि यह सभी के लिए एक साझा खतरा है। इसके लिए साझा, समग्र और सहयोगपूर्ण हलों की जरूरत होगी।’

किर्बी ने कहा, ‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं। इस बात को याद रखें कि पीड़ितों में से कई लोग पुलिस कैडेट, वे युवा थे, जो अपने नागरिकों की हिफाजत करना सीख रहे थे और प्रशिक्षण ले रहे थे। यह एक कायराना, घातक और भयावह हमला है।’ उन्होंने कहा, ‘यह दुखद बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के लोग आतंकवाद का शिकार बने हैं। कई सैनिक और नागरिक मारे गए हैं।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ की बुराई को खत्म करने और शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों में उसे समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार का ऐसे वक्त में समर्थन किया है जब क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान ने देश में अगले माह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई सरकार का समर्थन करते हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार का भी समर्थन करते हैं। लेकिन यह पाकिस्तान सरकार का अंदरूनी मामला है और इस पर पाकिस्तानी प्रशासन को बोलना चाहिए।’

‘जिंदा हूं और बिना वियाग्रा के अभी भी चल रहा है काम’: फारूख

0
Viagra is still alive and going without work Farooq
Viagra is still alive and going without work Farooq

मुंबई, क्लेटन मुर्जेलो। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने अपनी मौत की अफवाहों पर ऐसा जवाब दिया है जो हर किसी की बोलती बंद करने के लिए काफी है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई थी कि फारूख इंजीनियर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

मैनचेस्टर में रहने वाले इंजीनियर ने कहा, मुझे भारत, अमेरिका और इंग्लैंड से 100 से ज्यादा फोन कॉल्स आए। मुझे नहीं मालूम कि इस तरह की अफवाह किसने फैलाई। मेरे एक दोस्त से मुझे फोन किया और जब मेरी आवाज सुनी तो वो बोला, क्या मैं सच में बात कर रहा हूं। इस पर मैंने जवाब दिया, नहीं यह मेरा भूत बोल रहा है।‘ मुंबई के पूर्व कप्तान शिशिर हटंगडी ने फेसबुक पर साफ किया कि यह खबर गलत है और फारूख इंजीनियर पूरी तरह ठीक है।

इसी तरह पिछले सप्ताह यह अफवाह फैली थी कि महान टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर का स्पेन में एक्सीडेंट हो गया है। इस बारे में फारूख इंजीनियर ने कहा, चलो अच्छे खिलाडि़यों के साथ मेरा नाम तो आया। इस तरह की अफवाह फैलने के बाद इंजीनियर ने कहा, ‘दोस्तों, मैं जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं। मैं पूरी तरह फिट हूं और आपको बता दूं कि मुझे 78 वर्ष की उम्र में भी वियाग्रा की जरूरत नहीं हैं।‘

पहले आबिद अली और अब इंजीनियर : फारूख इंजीनियर और पूर्व क्रिकेटर सैयद आबिद अली में कई बातें कॉमन हैं। इससे पहले सैयद आबिद अली के निधन की भी गलत खबर फैली थी। 25 वर्षों पहले यह गलत खबर फैली थी कि आबिद अली दुनिया में नहीं रहे। एक समाचार पत्र ने तो शोक भी व्यक्त कर दिया था। अब इंजीनियर के साथ ऐसा हुआ। 1971 में ओवल में जब अजित वाडेकर के नेतृत्व में पहली बार जब भारत ने इंग्लैंड को हराया था तो ये दोनों बल्लेबाज ही नाबाद रहे थे।