Home Blog Page 4979

flipkart को झटका, सीएफओ संजय बावेजा ने इस्तीफा दिया

0
flipkart CFO Sanjay Baweja resigns
flipkart CFO Sanjay Baweja resigns

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में flipkart के चीफ फाइनैंसियल ऑफिसर संजय बावेजा ने इस्तीफा दे दिया है। वह दो साल पहले ही कंपनी से जुड़े थे। उनके इस्तीफे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन अमेजन इंडिया से लगातार पिछड़ने और नई कमाई करने में नाकामयाब होना बड़ी वजह बताई जा रही है। संजय अभी 31 दिसंबर तक कंपनी से जुड़े रहेंगे। खबर ये भी चल रही है कि वालमार्ट करीब 1 अरब डॉलर का निवेश फ्लिपकार्ट में कर सकती है।

कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बावेजा को हटाने को लेकर अभी भी किसी को स्थिति स्पष्ट नहीं है। अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि बावेजा की जगह नया सीएफओ कौन होगा। हालांकि फ्लिपकार्ट ने प्रवक्ता ने उनको हटाये जाने की पुष्टि कर दी है। इधर बावेजा ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब दिया। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, वे अब सिर्फ नए अधिकारी की तलाश कर रहे हैं बिना किसी स्पष्टीकरण के।

टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड, भारती एयरटेल के बाद बावेजा ने फ्लिपकार्ट ज्वाइन किया था। वह दो साल पहले ही फ्लिपकार्ट से जुड़े थे। उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते बाजार में कंपनी के तौर तरीके और ग्रोथ को बढ़ाने के लिए लाया गया था। कंपनी के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि बावेजा ने कंपनी में शुरुआत तो बहुत अच्छी की थी लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। इस दौरान न सिर्फ कंपनी को नुकसान हुआ बल्कि नए निवेशकों को भी लाने में नाकाम रहे।

कंपनी में इस्तीफे की बाढ़
टाटा कम्युनिकेशंस से फ्लिपकार्ट आये बावेजा ने सितंबर 2014 में ई-कॉमर्स कंपनी को ज्वाइन किया था। उनके आने से पहले ही फरवरी में कॉमर्स और एडवरटाइजिंग बिजनैस के हेड मुकेश बंसल और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागौरी ने कंपनी छोड़ दिया। 9 महीने में 7 बड़े पदों पर हुए इस्तीफे। अप्रैल में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पुनीत सोनी और वाइस प्रेसिडेंट-हेड ऑफ सेलर इकोसिस्टम मनीष माहेश्वरी ने भी इस्तीफा दिया था। इसके बाद, जुलाई में कंपनी से 2 ऑफिसर पेमेंट प्रोडक्ट हेड ललित सरना और मार्केट डिविजन के प्रोडक्ट हेड सुनील गोपीनाथ ने कंपनी का साथ छोड़ा। वहीं, जुलाई महीने में ही राजिंदर शर्मा ने लीगल हेड के पद से इस्तीफा दे दिया था।

आईएस आतंकियों ने की 30 लोगों की हत्या

IS militants killed 30 people
IS militants killed 30 people

काबुल। अफगानिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकवादियों ने घोर प्रांत में 30 लोगों का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी है। मारे गए लोगों में ज्यादातर चरवाहे और उनके बच्चे हैं। माना जा रहा है कि आतंकियों ने यह कार्रवाई मंगलवार को अपने कमांडर के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के जवाब में की है।

प्रांत की राजधानी फीरोज कोह में हुई इस घटना में मारे गए लोगों के शव बुधवार सुबह पाए गए। घटना ऐसे समय में हुई जब अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान पर आक्रमण के 15 साल बाद तालिबान एक बार फिर से मजबूत होने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) भी इस अशांत देश में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।

उसे मुख्य रूप से तालिबान के असंतुष्टों का सहयोग मिल रहा है। साथ ही उसे तालिबान का विरोध भी झेलना पड़ना पड़ रहा है। मार्च में राष्ट्रपति अशरफ गनी ने घोषणा की थी कि अफगानिस्तान में आइएस को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने यह घोषणा महीने भर चली सुरक्षा बलों कार्रवाई के बाद की थी। इसके बावजूद देश में आइएस की गतिविधियां जारी हैं।

जुलाई में काबुल में शिया हजारा लोगों के प्रदर्शन के दौरान दो विस्फोटों की जिम्मेदारी आइएस ने ली थी। इन विस्फोटों में 80 लोग मारे गए थे। यह अफगानिस्तान की राजधानी में सन 2001 के बाद हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था।

Video: गेल और ब्रावो ने किया कंडोम का ऐड

0
Gayle and Bravo toadvertisement skore condom
Gayle and Bravo toadvertisement skore condom

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्राबो के ‘चैंपि‍यन’ गाना आपको याद होगा? अब इस सॉन्ग का नया वर्जन रिलीज किया गया है और भी मजेदार अंदाज में। इस वर्जन में ड्वेन और क्रिस सेफ सेक्स का संदेश देते रहे हैं। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन इस बार दोनों कंडोम के विज्ञापन में एक साथ दिख रहे हैं।

‘चैंपियन’ गाने के इस नए वर्जन को हिंगलिश में रिलीज किया गया है। इस गाने के लिए इन क्रिकेटर्स और सिंगर्स ने स्कोर कंडोम के साथ हाथ मिलाया, जिसके जरिए सेक्स के दौरान कंडोम का यूज करने की सलाह दी गई है। गाने में ऐसा करने वाले का ही असली चैपिंयन है. इसका जिक्र ड्वेन ब्रावो ने गाने में इस लाइन का इस्तेमाल करके किया है, ‘Why be a player when you can be a champion?’.

इस वीडियो में ड्वेन और क्रिस बोल्ड ड्रेस और इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में डांसर्स के साथ भी थि‍रकते नजर आ रहे हैं। ये डांसर्स क्रि‍केटर्स के साथ चैंपियन सॉन्ग का सिगनेचर स्टेप करते दि‍ख रही हैं। इसके अलावा ड्वेन को इंडियन ठुमकों को लगाते देखना भी मजेदार है।

 

सेक्स रैकेट में अरेस्ट हुई पाक क्रिकेटर की पूर्व गर्लफ्रेंड

Pakistan cricketer former girlfriend was arrested in sex racket
Pakistan cricketer former girlfriend was arrested in sex racket

नई दिल्ली। पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए विज्ञापन की दुनिया की एक बहुचर्चित मॉडल को पुणे के फाइव स्टार होटल से पकड़ा है। मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि वो पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और सुधार गृह भेजा, लेकिन वो वहां से फरार हो गई।

यह मॉडल इतनी शातिर निकली की गिरफ्तारी के बाद उसे मोहम्मद वाड़ी स्थित जिस सुधार गृह में भेजा गया था वहां से वो झगड़ा करके फरार होने में कामयाब हो गई। इसके बाद पुलिस अब उसकी लोकेशन पता करने में जुटी हुई है।

खबरों के अनुसार यह मॉडल मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली है और मुंबई में मॉडलिंग कर रही थी। 24 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, इसका एजेंट कृष्णा है। इसके बाद पुलिस ने टीम के सदस्यों को वहां ग्राहक बनाकर भेजा।

मामले में पुलिस ने एजेंट कृष्णा के एक साथी को 50 हजार में तय हुई डील के लिए 16 हजार रुपए की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर मॉडल को भी पकड़ लिया।

इन तीनों पर एक लड़की से देह व्यापार कराने के आरोप में आईपीसी की धारा 3,4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस मॉडल का पाक टीम के पूर्व कप्तान से अफेयर भी रहा था।

मिस्त्री ने टाटा ग्रुप को लिखा ईमेल, कहा – ‘इस तरह से हटाये जाने से मैं शॉक्ड’

0
Tata Deleted from Shocked Cyrus Mistry
Tata Deleted from Shocked Cyrus Mistry

मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद साइरस पी मिस्त्री ने उद्योगपति रतन टाटा को और टाटा बोर्ड को ई-मेल लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे इस तरह से हटाए जाने से परेशान हैं। उन्हें एक तरह से शाॅक लगा है।

मिस्त्री ने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने दी जाती तो यह काफी अच्छा होता। मगर मुझे अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं मिला। मिस्त्री ने कहा कि यह बेहद गैरकानूनी है। इसके पीेछे का कारण नहीं कहा गया। हालांकि माना जा रहा है कि बोर्ड साइरस मिस्त्री से नाखुश था। ऐसे में उन्हें हटा दिया गया। उनके कानूनी मामलों में उलझने के कारण भी हटा दिया गया।

मिस्त्री का आरोप है कि उन्हें नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले विशाल टाटा समूह के काम-काज के संचालन की आजादी नहीं दी गई। अपने इस आरोप के लिए टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ असोसिएशंस में बदलाव का हवाला दिया जिससे चेयरमैन के पावर में कटौती कर दी गई थी। कंपनियों के काम-काज की भाषा में आर्टिकल ऑफ असोसिएशन एक ऐसा दस्तावेज होता है जो डायरेक्टरों की जिम्मेदारियां तय करता है।

ईमेल में मिस्त्री ने लिखा, ‘मेरा यह कहना है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स खुद को महिमंडित नहीं कर सकता है। अपनी ओर से एक शब्द बोलने और अपना पक्ष रखने का एक मौका दिए बिना अपने चेयरमैन को ‘रीप्लेस’ कर देने के लिए आपको कॉर्पोरेट हिस्ट्री में सबसे हटकर होना पड़ेगा।’

पूर्व चेयरमैन ने कहा, ‘अचानक कार्रवाई और स्पष्टीकरण के अभाव में हर तरह की अटकलों को हवा मिली है और इससे मेरे साथ-साथ (टाटा) समूह की प्रतिष्ठा को अथाह नुकसान पहुंचा है।’