
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पटवारी परीक्षा पर रोक जारी रखी

FIH ने अपने रिकॉर्ड बुक से हटाए भारत और पाकिस्तान के 120 मैच

कुआंतान/मलेशिया। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के हॉकी मैचों का इंतजार लाखों हॉकी प्रेमियों को रहता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इन एशियाई दिग्गजों के बीच खेले गए अधिकांश मैचों को अपने रिकॉर्ड में जगह नहीं दी है। एफआईएच को सबसे ज्यादा कमाई भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों से होती है। इसके बावजूद एफआईएच ने इन एशियाई दिग्गजों के बीच खेले गए 120 मैचों को अपनी रिकॉर्ड बुक में जगह ही नहीं दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 1956 में मेलबोर्न ओलंपिक के फाइनल में खेला गया था। पिछले छह दशक में करीब 166 बार दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत की जीत 54वीं थी। पाकिस्तान 82 मैच जीत चुका है जबकि 30 मैच ड्रॉ रहे।
एफआईएच ने फैसला किया है कि इस हॉकी इतिहास का अधिकांश हिस्सा मिटा दिया जाए। एफआईएच ने जो ‘टीएमएस डाटा’ तैयार किया है, उसमें भारत और पाकिस्तान के सिर्फ 46 मैचों का जिक्र है। चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजक उन्हीं आंकड़ो के आधार पर रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाक के खिलाफ किए गए 321 गोल में से सिर्फ 98 को ही एफआईएच डाटा में जगह मिली है। इसका मतलब बाकी 223 गोल में उनकी मेहनत बेकार गई। इसी तरह पाक खिलाड़ियों द्वारा भारत के खिलाफ किए गए 386 गोल में से सिर्फ 110 को मान्यता मिली है।
एफआईएच के पास नहीं रिकॉर्ड :
हॉकी के सांख्यिकीविद बीजी जोशी के अनुसार एफआईएच के पास भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए मैचों के पास पूरे रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। इसकी वजह से उसने ओलंपिक, विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक क्वालीफायर्स के भी सभी मैचों को भी शामिल नहीं किया है। एफआईएच डाटा में 2014 से पहले के एशियाई खेलों और 2013 से पहले के अजलान शाह कप को भी जगह नहीं मिली है।
चार हफ्ते में विदेशी संपत्तियों का पूरा ब्योरा दे माल्या: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या से कहा कि वो चार हफ्ते के अंदर विदेशों में स्थित अपनी परिसम्पत्तियों का पूरा ब्योरा दे।
न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति र्रोंहगटन एफ नरीमन की पीठ ने भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) की अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। न्यायालय ने माल्या को यह भी बताने को कहा है कि यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड छोड़ने के लिए डिआजियो से उन्हें 26 फरवरी को जो चार करोड़ डॉलर मिले, उसका उन्होंने क्या किया?
सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश उस समय आया जब बैंकों के कंसोर्टियम ने अवगत कराया कि माल्या ने अपनी सम्पत्तियों और देनदारियों का पूरा ब्योरा नहीं सौंपा है। इसके बाद न्यायालय ने माल्या को अपने विदेशी बैंक खातों सहित सभी विदेशी सम्पत्तियों के बारे में पूरा खुलासा करने का आदेश दिया।
इससे पहले न्यायालय ने केंद्र सरकार से माल्या के मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी चाही, इस पर एटर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बताया कि माल्या इन दिनों लंदन में हैं।
कंसोर्टियम ने शीर्ष अदालत को बताया है कि उसके 9000 करोड़ रुपये शराब कारोबारी माल्या पर बकाया हैं। गत 26 अप्रैल को भी न्यायालय ने माल्या से अपने सम्पत्तियों का ब्योरा देने को कहा था, लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतरे हैं। मामले की अगली सुनवाई 24 नवम्बर को होगी।
चीन में शक्तिशाली विस्फोट में 14 मरे, 147 लोग घायल

बीजिंग। चीन के पश्चिमोत्तर काउंटी में सोमवार (25-10-16) दोपहर को पूर्वनिर्मित घर में हुए विस्फोट में आसपास की इमारतें तबाह हो गई। इस विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 147 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2 बजे पांच अस्थायी मकानों में विस्फोट हुआ, जिससे पास ही स्थित फुगु काउंटी के शिनमिन कस्बे की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
बचाव कार्यों के प्रभारी अधिकारियों ने कहा कि घायल लोगों में से 106 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 41 लोग इलाज करवाने के बाद घर जा चुके हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि बचाव कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
कहा जा रहा है कि विस्फोट शायद विस्फोटक सामग्री से हुआ है। इन अस्थायी मकानों को एक आवासीय परिसर के बीच बनाया गया था। विस्फोट के कारण आसपास के 58 मकान और 63 कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
ये पूर्वनिर्मित आवास एक स्थानीय ग्रामीण के थे और इन्हें सितंबर में किराए पर दिया गया था। मकानों का मालिक पुलिस हिरासत में है और जांच जारी है।
पुलिस अकादमी पर आतंकी हमला : अपने कर्मों का फल भुगत रहा पाकिस्तान
