
पूर्व आईएएस का दावा, सपा से बाहर होंगे अखिलेश यादव!

जयपुर में नेशनल स्पेशल गेम्स का रंगारंग आगाज

जयपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से पहली बार जयपुर में आयोजित किए जा रहे विशेष बच्चों के नेशनल स्पेशल गेम्स का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ।
PM मोदी सोमवार को वाराणसी दौरे पर, गैस पाइपलाइन परियोजना का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24-10-2016) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरे पर रहेंगे, जहां वह 51,000 करोड़ रपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन और रेलवे पटरियों को दोहरा करने समेत कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां अपने आठवें दौरे पर आ रहे मोदी गैस पाइपलाइन परियोजना ‘उर्जा गंगा’ की शुरुआत करेंगे, जिसमें वाराणसी के निवासियों को दो साल के अंदर पाइप वाली कुकिंग गैस मुहैया कराने का वादा किया गया है। उसके बाद अगले एक साल में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
मोदी व्यस्त इलाहाबाद-वाराणसी सेक्शन पर रेलवे पटरियों को दोहरा करने जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। यहां डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (डीएलडब्ल्यू) का विस्तार और पूरी तरह वातानुकूलित पेरिशेबल कार्गो केंद्र का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रमों में शामिल हो सकता है। वह इस पौराणिक शहर को समर्पित एक डाक टिकट का विमोचन भी करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री शहर के भीड़भाड़ वाले कैंट इलाके से गुजरने वाली एक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं, जहां उनके दौरे की तैयारियों पर नजर रखने के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) शुक्रवार से डेरा डाले हैं।
डीएलडब्ल्यू के विशालकाय परिसर को सोमवार शाम मोदी की रवानगी तक ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री इस परिसर में हेलिकॉप्टर से पहुंच सकते हैं। शहर में पिछले कुछ दिन से विभिन्न गतिविधियां चल रहीं हैं, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री समारोह स्थल का दौरा कर चुके हैं। इनमें उर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धमेंर्द्र प्रधान और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल हैं। इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मोदी इससे पहले एक मई को बनारस दौरे पर आये थे।
मोदी की यात्रा से पहले भाजपा की स्थानीय इकाई ने शहर में स्वच्छता अभियान शुरू किया है। मोदी सरकार के आने के बाद से शुरू की गईं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शहर भर में पोस्टर लगाये गये हैं। हाल ही में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक बयान जारी कर ‘लक्षित हमलों के बाद प्रधानमंत्री की पहली वाराणसी यात्रा’ का स्वागत किया था। मोदी ऐसे समय में अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष रह गये हैं और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है।
काशी से पहले महोबा जाएंगे मोदी
वाराणसी पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। महोबा रैली विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के विभिन्न भागों में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की आठ जनसभाओं में से पहली रैली हो सकती है। भाजपा को उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद वापसी की उम्मीद है। 1990 के दशक में भाजपा उत्तर प्रदेश में शीर्ष पर थी लेकिन एक दशक के अंदर इसका आधार खिसकता चला गया ।
मंडी में चचेरे भाइयों ने एक नाबालिग के साथ किया रेप

मंडी। मण्डी जिला के धर्मपुर उपमंडल के दो चचेरे भाइयों ने क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ रेप कर डाला। पीडि़ता अपने घर से कुछ ही दूरी पर बावड़ी से पानी लाने गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली वर्ल्ड की पहली महिला जुनको ताबे निधन

टोक्यो। वर्ल्ड की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला, जुनको ताबे का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष की थीं। माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी थी और 70 से अधिक देशों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह कर इतिहास रचा था। जापानी मीडिया की खबर के मुताबिक उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है। उनका जन्म 1939 में हुआ था।
एवरेस्ट फतह करने के 16 वर्ष बाद 1991 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और भी पर्वत फतह करना चाहती हैं। उन्होंने यह साहस भरा काम एक ऐसे देश में रहते हुए किया था जहां महिलाओं की जगह घर में मानी जाती थी। उनका कहना था कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए।
उन्होंने 1969 में एक लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना की थी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी पीढ़ी के अधिकतर जापानी पुरुष उम्मीद करते हैं कि महिलाएं घर में रहेंगी और घर की सफाई करेंगे। वह 1992 में सात महाद्वीपों की सबसे उंचे पर्वतों की चोटियों को फतह करने वाली पहली महिला बनीं।