Home Blog Page 5009

Ind vs NZ : भारत ने 7 विकेट से मोहाली वनडे जीता, 2-1 से आगे

mohali in india vs new zealand 3rd odi match
mohali in india vs new zealand 3rd odi match

मोहाली। विराट कोहली के नाबाद शानदार 154 और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बेहतरीन 80 रनों की बदौलत भारत ने मोहाली में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली।

पेट्रोलियम मंत्री बोले- उद्योग जगत चाहता है, पेट्रोलियम पदार्थों पर GST वसूला जाए

0
industry wants gst should apply on petroleum products
industry wants gst should apply on petroleum products

इंदौर। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) वसूलने या न वसूलने के बारे में हालांकि GST परिषद को फैसला करना है, लेकिन देश के सभी राज्यों मेें इन उत्पादोें के मूल्यों में एकरूपता के लिए उद्योग जगत चाहता है कि इन्हें GST वसूली के दायरे में लाया जाये।

प्रधान ने मध्य प्रदेश सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के दौरान कहा, ‘पेट्रोलियम पदार्थों को GST वसूली के दायरे में लाने के सवाल के जवाब में फिलहाल हम हां और ना, दोनों की स्थिति में हैं। यह विषय GST परिषद के सामने है। केंद्र और राज्यों के बीच इस पर चर्चा होेगी।’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल GST मेें प्रस्ताव है कि पेट्रोलियम पदार्थों को इस कर प्रणाली में शून्य कर के साथ रखा जाए। लेकिन उद्योग जगत का कहना है कि इन पदार्थों पर भी GST की वसूली होनी चाहिये, ताकि आने वाले दिनों में देशभर में इनके मूल्य एक जैसे हो सकें। उद्योगपतियों का मानना है कि सभी सूबों में इन पदार्थों के मूल्यों में एकरूपता आने से न केवल उनके कारोबार में इजाफा होगा, बल्कि राज्यों को भी इसका फायदा होगा।

उन्होंने कहा, मामले से संबंधित पक्ष GST परिषद के सामने अपनी बात रखेंगे कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल किया जाए। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर कर वसूली को लेकर बड़े अंतर के बारे में पूछे जाने पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ‘यह राज्यों का विषय है कि वे किसी खास वस्तु पर कितना कर वसूलते हैं। हम कर वसूली को लेकर उन पर अपना कोई फैसला लाद नहीं सकते।’

जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे : अमेरिका

wont hesitate to act alone on terror networks in country us warns pak
wont hesitate to act alone on terror networks in country us warns pak

वाशिंगटन। पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा सभी आतंकी समूहों के खिलाफ कदम ना उठाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अमेरिका ने उसे कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिका ने साथ ही चेताया कि जरूरत पड़ी तो वह पाकिस्तान से संचालित आंतकी नेटर्वक को खत्म करने के लिए अकेले कार्रवाई से भी नहीं हिचकेगा।

वॉशिंगटन में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद के वित्तीय पोषण के खिलाफ गठित अमेरिकी ईकाई के कार्यकारी अवर सचिव ऐडम जुबिन ने कहा, ‘समस्या यह है कि पाकिस्तान सरकार के अंदर मौजूद कुछ ताकतें, खास तौर पर आईएसआई, पाकिस्तान में सक्रिय सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते और कुछ आतंकी संगठनों को शह देते हैं।’

जुबिन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘हम पाकिस्तान में अपने सहयोगियों से देश में चल रहे सभी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की बराबर आग्रह करते हैं। हम उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। लेकिन यहां ऐसी कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि हम जहां आतंकियों के खिलाफ अभियान में मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो इन आतंकियों के खात्मे के लिए पाकिस्तान में अकेले कार्रवाई में भी नहीं हिचकेंगे।’

जुबिन ने हालांकि यह भी कहा कि आतंकरोधी अभियान में पाकिस्तान अमेरिका का अहम साझीदार है। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर पर पाकिस्तानी खुद भी स्कूलों, बाजारों और मस्जिदों में हुए खूंखार आतंकी हमलों से पीड़ित हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण हमले अब भी जारी हैं। इस तरह के हिंसक हमलों के चलते पाकिस्तान को पीछे रहना पड़ा है।’

गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार यह दावे करता रहा है कि उसकी धरती पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ उसने कड़ी कार्रवाई की है। लेकिन अमेरिका की इस फटकार से उसके दावों की पोल खुलती है।

Twitter पर फिर भिड़े सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन

0
Sehwag then went on to defeat the British journalist Pierce Morgan on Twitter
Sehwag then went on to defeat the British journalist Pierce Morgan on Twitter

नई दिल्ली। हाल ही में भारत ने कबड्डी विश्व कप के फाइनल में ईरान को 38-29 से हराकर 8वां विश्वकप जीत लिया। आपको बता दें कि भारत का यह लगातार तीसरा ख़िताब है जिसको भारत ने अपने नाम किया है। लेकिन भारत के कबड्डी विश्व कप के जीत जाने के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर टीम को बधाई दी। उसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज़ ने ट्विटर पर ब्रिटिश जर्नलिस्‍ट पियर्स मॉर्गन की क्लास भी ली।

बतादें की भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद सहवाग ने दो ट्वीट किए थे। जिसमे मुल्तान के सुल्तान ने पहले ट्वीट में लिखा कि यह जज़्बा, यह स्पिरिट, हमको दे दे ठाकुर। अजय ठाकुर आप रॉकस्टार है। हार को जीतने वाले को टीम इंडिया कहते हैं। चैंपियंस!!!

उसके बाद फिर वीरू ने अपने दूसरे ट्वीट में ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन को घेरते हुए लिखा कि भारत ने कबड्डी का आविष्कार किया और आठवां बार वर्ल्ड चैंपियन बना। उन्होंने लिखा कि लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट का आविष्कार किया था। लेकिन अब सिर्फ टाइपोज को ठीक करने में ही आगे है।

ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन ने भी सहवाग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि दोस्त! हमने डार्ट और कर्लिंग का आविष्कार किया। उन्होंने लिखा कि मैं कभी गर्व के साथ नहीं कहूँगा कि हम इसमें विश्व चैंपियन हैं। फिर मॉर्गन ने कबड्डी को लेकर अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कबड्डी कोई खेल नहीं है। यह सिर्फ कुछ वयस्क लोगों का भार है जो चारों तरफ दौड़ते रहते हैं और एक दूसरे को स्लैपिंग करते रहते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब भारत ने जब कबड्डी विश्वकप में इंग्लैंड को 69-18 के अंतर से हराया था। उस वक़्त भी सहवाग और पियर्स मॉर्गन ट्विटर पर एक दूसरे के आमने-सामने हो चुके हैं।

ब्रिटिश पत्रकार मॉर्गन के उस ट्वीट को लेकर सहवाग ने हमला बोलते हुए लिखा कि इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत से हारा। इस बार कबड्डी में, भारत ने उसे 69-18 से हराया था।

उसके बाद मॉर्गन ने भी सहवाग को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा कि यह lose है, loose नहीं।

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच अगस्त 24, 2016 से शुरू हुआ था। जब मॉर्गन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा था कि सवा अरब की जनसंख्या वाला देश सिर्फ 2 मेडल्स जीतकर खुशी मना रहा है। यह कितना शर्मनाक है?’

जिसके बाद वीरू ने अपने ट्वीट के ज़रिये इसका जवाब देते हुए लिखा था कि हम हर छोटी खुशी का भी मजा लेते हैं। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ अपना इशारा करते हुए लिखा कि जिसने क्रिकेट की शुरुआत की थी । वह आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया और फिर भी वर्ल्ड कप खेलता है। उन्होंने ये लिखते हुए मॉर्गन से पुछा था कि क्या यह शर्मनाक नहीं है?’

नॉनस्टॉप उड़ता रहा एयर इंडिया का विमान, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Air aircraft built by world record
Air aircraft built by world record

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एयर इंडिया ने अपने विमान को पिछले हफ्ते दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को प्रशांत महासागर के रास्ते भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। जबकि आमतौर पर इसे अटलांटिक महासागर के रास्ते भेजा जाता है। बीते अगस्त में परिचालन के नियमों में किए गए बदलावों के बाद इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी गई है।

साढ़े सात घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ता रहा विमान
प्रशांत महासागर का रास्ता अटलांटिक महासागर के रास्ते से करीब 1,400 किलोमीटर लंबा है और एअर इंडिया के विमान ने 14.5 घंटे में 15,300 किलोमीटर का सफर तय किया। विमान ने 2 घंटे कम समय में ही इस यात्रा को पूरा कर दिया। ये विमान लगातार साढ़े सात घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ता रहा।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, ‘पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ घूमती है और हवा भी इसी दिशा में चलती है. पश्चिम की तरफ उड़ना मतलब तेज हवा का सामना करना और पूर्व की तरफ उड़ने से आसानी होती है।’ अधिकारी ने आगे बताया कि अटलांटिक के रास्ते सैन फ्रांसिस्को जाते समय आमतौर पर 24 किलो/घंटा की रफ्तार से हेडविंड मिलती है, जिससे विमान देर से पहुंचता है।

पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाया
एयर इंडिया का ये विमान दिल्ली से प्रशांत महासागर के रास्ते सैन फ्रांसिस्को पहुंचा जबकि अटलांटिक महासागर के रास्ते वापस दिल्ली आया। इस तरह इसने पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाया।

क्रू मेंबर्स उत्साहित
उड़ान के वक्त इस विमान में चार पायलट रजनीश शर्मा, गौतम वर्मा, एमए खान और एसएन पालेकर के अलावा 10 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इस नए कीर्तिमान को बनाने के बाद सभी बेहद उत्साहित हैं।